जबलपुर में अवैध फीस वसूली पर सख्त कार्रवाई, आठ निजी स्कूलों को 54 करोड़ 26 लाख लौटाने का आदेश
Neel Tiwari | Sept 05, 2024, 12:44 IST
जबलपुर में अवैध फीस वसूली पर सख्त कार्रवाई
अभिभावकों का आरोप है कि प्राइवेट स्कूल जारी किए गए आदेशों को नजरअंदाज कर रहे हैं और अदालती प्रक्रियाओं में इन्हें उलझा रहे हैं। इससे अभिभावकों को अब तक कोई राहत नहीं मिल सकी है।
Jabalpur Private school Illegal fee collection : निजी स्कूलों द्वारा अवैध फीस वसूली के मामले में जबलपुर के जिला कलेक्टर दीपक सक्सेना (District Collector Deepak Saxena) ने सख्त कदम उठाए हैं। आठ निजी स्कूलों के खिलाफ कुल 54 करोड़ 26 लाख रुपए की अवैध वसूली को छात्रों के अभिभावकों को लौटाने का आदेश जारी किया गया है। इसके साथ ही एनर्जी स्कूलों को दो-दो लाख रुपए का जुर्माना भी लगाया गया है। यह आदेश बुधवार शाम को जिला कलेक्टर कार्यालय से जारी हुआ, लेकिन इसके बावजूद गुरूवार को अभिभावकों का आक्रोश कम नहीं हुआ।
मध्य प्रदेश पेरेंट्स एसोसिएशन (Madhya Pradesh Parents Association) के नेतृत्व में अभिभावकों ने शिक्षक दिवस (Teachers Day) पर हो रहे कार्यक्रमों का बहिष्कार किया। उनका आरोप है कि आदेश जारी होने के बावजूद निजी स्कूल इन आदेशों को नजरअंदाज कर रहे हैं और अदालती प्रक्रियाओं में इन्हें उलझा रहे हैं। इससे अभिभावकों को अब तक कोई राहत नहीं मिल सकी है।
जिन आठ स्कूलों के खिलाफ कार्रवाई की गई है, उनमें माउंट लिट्रा जी स्कूल, विज्डम वैली स्कूल (शास्त्री नगर एवं कटंगा), स्प्रिंग डे स्कूल (अधारताल), अजय सत्य प्रकाश स्कूल (पनागर), सत्य प्रकाश स्कूल (पोलिपाथर), क्राइस्ट चर्च गर्ल्स स्कूल (जबलपुर), सेंट अलॉयसियस स्कूल (पनागर), और सेंट जोसेफ स्कूल (टीएफआरआई) शामिल हैं। इन सभी स्कूलों पर यह आरोप है कि उन्होंने मनमानी करते हुए फीस में अवैध बढ़ोतरी की और अभिभावकों पर दबाव बनाकर अतिरिक्त शुल्क वसूला।
गुरूवार को बड़ी संख्या में अभिभावक अपनी शिकायतें लेकर पुलिस अधीक्षक और जिला कलेक्टर कार्यालय पहुंचे। उनका कहना था कि इन स्कूलों द्वारा लगातार प्रताड़ित किया जा रहा है और फीस वसूली के दबाव में उन्हें मानसिक तनाव झेलना पड़ रहा है। अभिभावकों का यह भी कहना है कि जब से कलेक्टर ने आदेश जारी किए हैं, तब से स्कूलों ने 10 रुपए तक वापस नहीं किए हैं।
मध्य प्रदेश पेरेंट्स एसोसिएशन के अध्यक्ष ने मीडिया से बातचीत में कहा कि यह आदेश स्वागत योग्य है, लेकिन इसे प्रभावी रूप से लागू करवाना आवश्यक है। उनका मानना है कि जब तक स्कूलों पर सख्त कानूनी कार्रवाई नहीं होगी, तब तक वे आदेशों की अवहेलना करते रहेंगे।
इस मामले ने जबलपुर ही नहीं बल्कि पूरे मध्य प्रदेश में एक बड़ी बहस को जन्म दिया है। स्कूल माफिया के खिलाफ सरकार द्वारा की जा रही कार्रवाई अब और तेज हो गई है। सरकार और जिला प्रशासन ने यह स्पष्ट कर दिया है कि ऐसे मामलों में कोई भी समझौता नहीं होगा और दोषी स्कूलों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।
हालांकि अब देखने वाली बात यह होगी कि कलेक्टर के इस आदेश का पालन किस हद तक होता है और अभिभावकों को उनकी वसूली गई अवैध फीस कब तक वापस मिल पाती है।
मध्य प्रदेश पेरेंट्स एसोसिएशन (Madhya Pradesh Parents Association) के नेतृत्व में अभिभावकों ने शिक्षक दिवस (Teachers Day) पर हो रहे कार्यक्रमों का बहिष्कार किया। उनका आरोप है कि आदेश जारी होने के बावजूद निजी स्कूल इन आदेशों को नजरअंदाज कर रहे हैं और अदालती प्रक्रियाओं में इन्हें उलझा रहे हैं। इससे अभिभावकों को अब तक कोई राहत नहीं मिल सकी है।
इन स्कूलों पर की गई कार्रवाई
अभिभावकों का आक्रोश
मध्य प्रदेश पेरेंट्स एसोसिएशन के अध्यक्ष ने मीडिया से बातचीत में कहा कि यह आदेश स्वागत योग्य है, लेकिन इसे प्रभावी रूप से लागू करवाना आवश्यक है। उनका मानना है कि जब तक स्कूलों पर सख्त कानूनी कार्रवाई नहीं होगी, तब तक वे आदेशों की अवहेलना करते रहेंगे।
स्कूल माफिया के खिलाफ सरकार का कड़ा रुख
हालांकि अब देखने वाली बात यह होगी कि कलेक्टर के इस आदेश का पालन किस हद तक होता है और अभिभावकों को उनकी वसूली गई अवैध फीस कब तक वापस मिल पाती है।
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग