जबलपुर में 50 लाख का सोना-चांदी लेकर फरार हुए लुटेरे
Neel Tiwari | Sept 27, 2024, 19:12 IST
thesootr
जबलपुर में दुकानदार मानस सोनी ने बताया कि जब वह अपनी दुकान का शटर खोल रहा था तभी लुटेरे आए और फुर्ती से बैग झपटकर भाग निकले। बैग में करीब आधा किलो सोना और 15 किलो चांदी थी।
जबलपुर शहर में आज एक ज्वेलर्स से दिनदहाड़े हुई लूट से व्यापारियों में दहशत फैल गई है। भेड़ाघाट थाना क्षेत्र में स्थित मानस सोनी की आभूषण दुकान पर दोपहर 12:15 बजे के आसपास दो नकाबपोश लुटेरे ब्लैक कलर की पल्सर बाइक पर पहुंचे और दुकानदार से दुकान खोलते समय सोने-चांदी से भरा बैग छीनकर फरार हो गए। दुकान के मालिक के अनुसार इस घटना में लगभग 50 लाख रुपए के सोना और चांदी की लूट हुई है।
दुकानदार मानस सोनी के अनुसार जब वह अपनी दुकान का शटर खोल रहा था तभी लुटेरे आए और फुर्ती से बैग झपटकर भाग निकले। बैग में करीब आधा किलो सोना और 15 किलो चांदी थी। घटना की सूचना मिलते ही भेड़ाघाट थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस अब आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और चश्मदीदों से पूछताछ कर रही है।
दुकानदार का कहना है कि लुटेरे पहले भी इस वारदात को अंजाम देने की कोशिश कर चुके थे। एक सप्ताह पहले उन्होंने दुकान के ताले में फेविकोल डालकर ताले को जाम करने की कोशिश की थी, ताकि दुकान खोलते समय ध्यान भटकाकर बैग चुरा सकें। हालांकि, तब वे असफल रहे थे, लेकिन इस बार उन्होंने अपने मकसद में कामयाबी हासिल कर ली।
घटना के बारे में जानकारी देते हुए पुलिस अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण सोनाली दुबे ने बताया कि आसपास के सीसीटीवी सहित अन्य साक्ष के जरिए इन लुटेरों को पकड़ने का प्रयास किया जा रहा है हालांकि पुलिस ने अभी लूट में कितने लाख रुपए के जेवर लूटे गए हैं इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।
घटना के बाद पुलिस प्रशासन हरकत में आ गया है और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार करने का दावा कर रहा है। इस लूट ने व्यापारी वर्ग में सुरक्षा को लेकर गंभीर चिंताएं पैदा कर दी हैं। पुलिस ने कहा है कि वे इस मामले को गंभीरता से ले रहे हैं और जल्द ही अपराधियों को पकड़ने का प्रयास कर रहे हैं। हालांकि इस लूट की घटना ने जबलपुर शहर में अपराध की बढ़ती घटनाओं पर एक बार फिर सवाल खड़े कर दिए हैं।
दुकान खोलते ही लुटेरों ने दिया लूट को अंजाम
इसके पहले भी हो चुका है लूट का प्रयास
घटना के बारे में जानकारी देते हुए पुलिस अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण सोनाली दुबे ने बताया कि आसपास के सीसीटीवी सहित अन्य साक्ष के जरिए इन लुटेरों को पकड़ने का प्रयास किया जा रहा है हालांकि पुलिस ने अभी लूट में कितने लाख रुपए के जेवर लूटे गए हैं इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।
व्यापारी वर्ग में आक्रोश
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
By VINAY VERMA