संबल योजना के 2 लाख रुपए के लिए ग्राम सचिव ने रखी बच्चा गिराने की शर्त
Neel Tiwari | Nov 05, 2024, 16:48 IST
Jabalpur
6 माह पहले जिस महिला के पति की मौत हुई थी उसे संबल योजना का भुगतान करने के ग्राम सचिव ने यह अजीब शर्त रखी। सचिव बोला इसके बाद ही इस योजना का लाभ मिलेगा... जानिए क्या है पूरा मामला
जबलपुर में मानवता को शर्मसार करने वाला एक मामला सामने आया है। जिसमें ग्राम सचिव ने एक गर्भवती विधवा महिला से पहले तो बच्चा गिराने की शर्त रखी। उसके बाद उसे अकेले शहर बुलाकर अस्मत पर हाथ डालने की कोशिश की। और पति की मृत्यु के बाद सरकारी आर्थिक सहायता के लिए 50 हजार रुपए रिश्वत की भी मांग की। पीड़ित महिला जिसके पति की मृत्यु लगभग 6 महीने पहले ही हुई थी वह 8 माह की गर्भवती है। उसके साथ ग्राम सचिव के द्वारा छेड़खानी करने का मामला सामने आया है। इसके साथ ही महिला के पति की मृत्यु के बाद संबल के तहत मिलने वाली आर्थिक सहायता राशि के भुगतान के लिए रिश्वत की भी मांग की गई है। पीड़ित महिला के द्वारा पुलिस से शिकायत की गई है और पुलिस अधीक्षक से इस मामले में न्याय की गुहार लगाई गई है। पीड़ित महिला की शादी पवन सेन निवासी ग्राम हड़ा तहसील पाटन से हुई थी। महिला के पति की मौत 6 महीने पहले हो गई थी। महिला के पति की मौत के बाद उसने संबल योजना के तहत मिलने वाली आर्थिक सहायता के लिए आवेदन दिया था। ग्राम पंचायत के सचिव ब्रजेश पुरी के द्वारा महिला को शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा है। जिसमें अपने पद का दुरुपयोग करते हुए महिला को गलत नियत से अलग-अलग जगह बुलाने और सार्वजनिक स्थान पर महिला से छेड़खानी करने जैसे गंभीर आरोप लगे हैं। क्योंकि महिला 8 माह गर्भवती है उस पर सचिव के द्वारा उसे गर्भपात करने के लिए भी कहा जा रहा है । आरोपी सचिव पीड़ित महिला से कह रहा है कि यदि उसने गर्भपात नहीं कराया तो उसे इस योजना का लाभ नहीं मिलेगा और राशि की भुगतान के लिए महिला से 50 हजार रुपए रिश्वत के रूप में मांगे जाते हैं। पीड़ित महिला के ससुर ने बताया की संबल योजना के अंतर्गत मिलने वाले 2 लाख रुपए के भुगतान के लिए सचिव के द्वारा उसकी बहू को गलत इरादों से अलग-अलग जगह बुलाया जाता रहा है । जहां पहले बहु को दीनदयाल चौक स्थित इंडियन काफी हाउस में बुलाया गया। उसके बाद उसे SBI चौक विजयनगर में बुलाया गया और उसके साथ शारीरिक रूप से स्पर्श करने जैसी गलत हरकतें एवं गर्भपात कराने के लिए कहां गया। साथ ही यदि इस घटना का जिक्र किसी से किया तो परिवारजनों को गांव में नहीं रहने देंगे और जान से मारने की भी धमकी सचिव के द्वारा दी गई और कहा गया की पति की मौत पर मिलने वाली आर्थिक सहायता राशि भी नहीं मिलेगी। इस मामले में जब द सूत्र ने आरोपी सचिव से बात करने की कोशिश की तो बृजेश पुरी के उपलब्ध तीन नंबरों में से दो नंबर बंद थे और तीसरे नंबर पर उन्होंने कोई जवाब नहीं दिया। महिला के द्वारा पुलिस से लगातार न्याय की गुहार लगाई जा रही है। महिला ने पहले पुलिस चौकी नुनसर में इस मामले की शिकायत की थी। लेकिन कोई उचित कार्रवाई नहीं होने पर इसकी शिकायत SDOP पाटन से भी की गई लेकिन सचिव के विरुद्ध कोई कार्यवाही नहीं हुई । जब पीड़ित महिला पुलिस चौकी नुनसर वापस पहुंचती है तो वहां उससे कहा जाता है। कि यह उनके क्षेत्राधिकार में नहीं है और आपका थाना विजयनगर है। इसके बाद पीड़ित महिला ने शिकायत विजय नगर थाने में दर्ज करवाई। हैरानी की बात यह है कि पीड़ित महिला के द्वारा शाहपुर थाने से लेकर एसडीओपी तक गुहार लगाई गई है। वहीं महिला इसके पहले भी पुलिस अधीक्षक कार्यालय में आवेदन दे चुकी है । पीड़ित महिला के द्वारा विभिन्न अधिकारियों से शिकायत करने के बाद अपने परिवार जनों के साथ एसपी के सामने फिर से न्याय की गुहार लगाई गई । जहां उसे उचित कार्यवाही किए जाने का आश्वासन दिया गया।
8 माह की गर्भवती है महिला
महिला ने लगाए ग्राम सचिव पर गंभीर आरोप
परिवार वालों को गांव से निकालने और जान से मारने की धमकी
न्याय के लिए पुलिस थानों और अधिकारियों के चक्कर काट रही महिला
पुलिस अधीक्षक से लगाई न्याय की गुहार
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
By VINAY VERMA