जय श्री गायत्री फूड्स 27 देशों में फर्जी तरीके से बेच रही थी उत्पाद, ऐसे पकड़ी गई सारी चोरी

Pratibha ranaa | Aug 01, 2024, 11:57 IST
Share
Jai Shree Gayatri Foods and Dairy Products 
Jai Shree Gayatri Foods and Dairy Products 

जांच में पता चला कि कंपनी ने विभिन्न सरकारी मान्यता प्राप्त प्रयोगशालाओं की फर्जी रिपोर्ट तैयार कर उनका उपयोग किया था। इन रिपोर्टों के आधार पर इंदौर स्थित निर्यात नियंत्रण अभिकरण से अवैध हेल्थ सर्टिफिकेट जारी कराए गए।

जय गायत्री फूड प्रोडक्ट्स कंपनी के भोपाल- सीहोर समेत कई ठिकानों पर ईओडब्ल्यू ने 31 जुलाई को छापा मारा था। कंपनी फर्जी लैब रिपोर्ट के आधार पर दूध के प्रोडक्ट विदेश भेजे रही थी। इसमें कंपनी पनीर, मक्खन, घी के अमानक दुग्ध उत्पाद शामिल है। कंपनी पर आरोप है कि उसने जाली दस्तावेज तैयार कर 27 देशों में फर्जी तरीके से अपने उत्पाद बेचे है।

बता दें, जय श्री गायत्री फूड्स एंड डेयरी प्रोडक्ट के मालिक किशन मोदी है। इसके अलावा पारुल मोदी और राजेंद्र मोदी अमित कुकरेजा भी कंपनी को काफी समय से देख रहे है। जय श्री गायत्री फूड्स कंपनी का विवादों से पुराना नाता रहा है। ये कंपनी अक्सर कई मामलों को लेकर विवादों में रहती है। सीहोर स्थित इस कंपनी की फैक्ट्री को कुछ दिन पहले ही पर्यावरण नियमों के उल्लंघन के कारण सील किया गया था। इस बार फैक्टरी को सीहोर के कलेक्टर द्वारा नामित तहसीलदार की उपस्थिति में खुलवाकर तलाशी ली गई।

इन्होंने की शिकायत

जानकारी के मुताबिक भगवान सिंह राजपूत नाम के एक व्यक्ति ने कंपनी को लेकर शिकायत की थी। ईओडब्ल्यू ने कंपनी के अधिकारियों पर 24 जुलाई को मामला दर्ज किया। उनसे पूछताछ भी की गई थी, लेकिन उन्होंने किसी भी तरह की गड़बड़ी से इनकार किया था। EOW ने जब दस्तावेजों की वेरिफिकेशन करना शुरू की तो इस पूरे मामले का खुलासा हुआ। इसके बाद EOW की टीम ने छापा मारा।

बता दें, फर्जी सर्टिफिकेशन पर आधारित खाद्य सामग्री को लेकर जॉर्डन की सरकार ने प्रधानमंत्री कार्यालय में शिकायत की थी। इस शिकायत के बाद इसपर संज्ञान लिया गया था। राज्य में हर तीन महीने में होने वाली केंद्र और राज्य की तमाम जांच एजेंसियों की रीजनल कॉन्फ्रेंस में इस कंपनी के फर्जीवाड़े पर चर्चा हो रही थी। इसके जांच की पूरी जिम्मेदारी ईओडब्ल्यू को दी गई थी।

जानिए पूरा मामला

दरअसल मध्य प्रदेश के सीहोर की जय श्री गायत्री फैक्ट्री में EOW ( Economic Offences Wing ) की रेड में बड़ा खुलासा हुआ है। EOW की छापेमारी में पाया गया है कि गायत्री फूड फैक्ट्री फर्जी लैब रिपोर्ट बनाकर डेयरी प्रोडक्ट्स विदेश भेजती थी। बुधवार को हुई छापेमारी में इस संबंध में EOW के अधिकारियों को कई दस्तावेज और सामग्री बरामद हुई है। इस मामले में ईओडब्ल्यू ने कंपनी के डायरेक्टर किशन मोदी समेत चार लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है।

सीहोर और भोपाल में छापेमारी

EOW ने भोपाल के अरेरा हिल्स कॉलोनी स्थित जयश्री गायत्री फूड प्रोडक्ट्स प्राइवेट लिमिटेड के ऑफिस, शाहपुरा स्थित कंपनी के डायरेक्टर किशन मोदी के आवास, पायल मोदी और राजेंद्र मोदी के आवास पर भी छापेमारी की थी। इसके अलावा सीहोर रोड स्थित कंपनी के आफिस और कंपनी के चीफ ऑपरेटिंग ऑफिसर अमित कुललोद के आवास पर छापेमारी की गई।

कंपनी ने अवैध हेल्थ सर्टिफिकेट जारी कराए

EOW अधिकारियों ने बताया कि कंपनी का ब्रांड मिल्क मैजिक के नाम से है। कंपनी के खिलाफ शिकायत मिली थी कि लैबों की फर्जी रिपोर्ट बनाकर अपने प्रोडक्ट्स को विदेशों में सप्लाई कर रही है। जांच में खुलासा हुआ है कि कंपनी ने विभिन्न सरकारी मान्यता प्राप्त प्रयोगशालाओं की फर्जी रिपोर्ट तैयार कर उनका उपयोग किया था। इन रिपोर्टों के आधार पर इंदौर स्थित निर्यात नियंत्रण अभिकरण से अवैध हेल्थ सर्टिफिकेट जारी कराए गए, जिसके माध्यम से कई टन अमानक घी और पनीर का मीडिल ईस्ट के देशों में निर्यात किया गया।

EOW की टीम ने तलाशी के दौरान कई डिजिटल साक्ष्य मिलें हैं। जिसमें 27 कम्प्यूटर, 4 लैपटॉप, 3 पेन ड्राइव और एक एक्सटर्नल हार्ड ड्राइव शामिल है। इनसे फर्जी लैब रिपोर्ट तैयार करने और कंपनी द्वारा किए गए अवैध लेन-देन की जानकारी मिलने की संभावना है।

pratibha rana
pratibha rana


thesootr links



द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें







Tags:
  • जय श्री गायत्री फूड्स
  • Jai Shree Gayatri Foods
  • Jai Shree Gayatri Foods and Dairy Products
  • जय गायत्री फूड फैक्ट्री
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज

By Sanjay Dhiman

UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज