जयवर्धन राय का प्रमोशन, जबलपुर में बने टीएंडसीपी संयुक्त संचालक

Manish Kumar | May 31, 2025, 22:42 IST
Share
jaivardhan-ray-tncp-joint-director
Photograph: (the sootr)

जबलपुर में टाउन एंड कंट्री प्लानिंग विभाग में जयवर्धन राय को पूर्णकालिक संयुक्त संचालक बनाया गया है। वे आईआईटी रुड़की के गोल्ड मेडलिस्ट टॉपर हैं। जयवर्धन मध्य प्रदेश के सबसे युवा संयुक्त संचालक अधिकारियों में शामिल हैं।

JABALPUR. जबलपुर में टाउन एंड कंट्री प्लानिंग विभाग में लंबे समय के बाद पूर्णकालिक संयुक्त संचालक की पदस्थापना हुई है। इस पद पर आईआईटी रुड़की से गोल्ड मेडलिस्ट टॉपर जयवर्धन राय को पदोन्नत कर नियुक्त किया गया है। इससे पहले वर्ष 2023 में आरके सिंह इस पद पर थे, जिनके सेवानिवृत्त होने के बाद यह पद खाली था।

जयवर्धन राय मध्य प्रदेश में संयुक्त संचालक के पद पर पदोन्नत और पदस्थ होने वाले सबसे युवा अधिकारियों में शामिल हैं। जयवर्धन ने अपने करियर में ग्वालियर, भोपाल, खरगोन, बड़वानी, खंडवा, बुरहानपुर, इंदौर, दतिया सहित कई अन्य जिलों में कई विभागों में योगदान दिया है।

एमपी रियल स्टेट पॉलिसी 2019 को तैयार करने में थी अहम भूमिका

उनके पास 2023- 24 में संयुक्त संचालक ग्वालियर के पद पर भी कार्य करने का अनुभव रहा है। जयवर्धन राय के पास नगर विकास के क्षेत्र में भी खासा अनुभव है। उन्होंने हनुमंतिया, खरगोन, ओंकारेश्वर और मंडीदीप जैसे शहरों के मास्टर प्लान बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। साथ ही, उन्होंने मध्य प्रदेश में लागू रियल स्टेट पॉलिसी 2019 को तैयार करने में भी अहम भूमिका निभाई है।

ये भी पढ़ें...

IAS Promotion: मनीष रस्तोगी बने वित्त विभाग के अपर मुख्य सचिव

छत्तीसगढ़ में होगी शिक्षकों की बम्पर भर्ती, सीएम साय ने किया ऐलान

MP स्वास्थ्य विभाग ने 35 श्रेणियों के 4558 पद किए खत्म , इन कर्मचारियों का रुका प्रमोशन

पहली बार महिला अफसर बनीं होमगार्ड की डीजी, प्रज्ञा ऋचा श्रीवास्तव को दी गई जिम्मेदारी

निभा चुके हैं कई बड़े प्रोजेक्ट्स और जिम्मेदारियां

पूर्व मुख्य सचिव एवं सुशासन विभाग के डायरेक्टर जनरल आर. परशुराम ने जयवर्धन राय की प्रशंसा करते हुए उन्हें सुशासन संस्थान में नगर विकास और आवास विभाग के सलाहकार के रूप में भी नियुक्त किया था। राय की प्रशासनिक कार्यशैली की बदौलत उन्हें कई बड़े प्रोजेक्ट्स और जिम्मेदारियां मिली हैं। T&CP

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃

🤝💬👩‍👦👨‍👩‍👧‍👧

टीएंडसीपी | पदोन्नति | joint director | mp news hindi | T&CP

Tags:
  • Jabalpur
  • जबलपुर
  • टीएंडसीपी
  • T&CP
  • प्रमोशन
  • पदोन्नति
  • joint director
  • mp news hindi
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती