जिस योजना में जल जीवन मिशन ने माना हीरो, उसी में रिश्वत लेते गिरफ्तार हुई निधि मिश्रा
Pratibha ranaa | Jul 29, 2024, 12:37 IST
निधि मिश्रा
उज्जैन में लोकायुक्त पुलिस की टीम ने बड़ी कार्रवाई की थी। लोकायुक्त पुलिस ने लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग की महिला सहायक इंजीनियर को 60 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया था।
खबर के ठीक ऊपर दिखाई दे रही तस्वीर वैसे तो कुछ दिन पहले आप देख ही चुके हैं। ये हैं उज्जैन के पीएचई विभाग में कार्यरत असिस्टेंट इंजीनियर निधि मिश्रा, जो 60 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार हुई हैं।
बिडंबना देखिए कि निधि जिस सीट पर रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार हुईं, उसके ठीक ऊपर स्वामी विवेकानंद, भगत सिंह और महात्मा गांधी की तस्वीरें लगी हुई हैं। इससे भी बड़ी बात यह कि वे जिस विभाग जल जीवन मिशन के काम के बदले रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ पकड़ी गईं, उसी विभाग ने उन्हें राष्ट्रीय स्तर पर एक चेंजमेकर यानी हीरो की तरह पेश किया था। चलिए पहले जानते हैं मामला क्या है…
उज्जैन के पीएचई विभाग की अस्सिटेंट इंजीनियर निधि मिश्रा (assistant engineer nidhi mishra) को 60 हजार की रिश्वत लेते लोकायुक्त पुलिस ने गिरफ्तार किया था। मामला 3 जून का है।
निधि मिश्रा ने फरयादी से नल जल योजना के तहत ठेकेदार के 10 लाख के भुगतान के लिए रुपयों की मांग की थी। जिसकी शिकायत फरयादी ने लोकायुक्त में कर दी थी। जिसके बाद लोकायुक्त ने मामले में छानबीन के दौरान कार्रवाई करते हुए आरोपी इंजीनियर निधि मिश्रा को घूस लेते पकड़ा।
बता दें, जिस निधि को पीएचई विभाग ने रिश्वत लेते हुए रंगेहाथों गिरफ्तार किया है, उसी निधि मिश्रा की जल जीवन मिशन राष्ट्रीय स्तर पर तारीफ कर चुका है। दरअसल जल जीवन मिशन ने 29 अगस्त 2022 में अपने सोशल मीडिया प्लेफॉर्म पर एक पोस्ट शेयर कर निधि की तारीफ की थी।
विभाग ने पोस्ट कर लिखा था- निधि मिश्रा, असिस्टेंट इंजीनियर, असली चेंजमेकर! अपने सामने आई हर चुनौती पर काबू पाया, निधि
अपने क्षेत्र में नल जल कनेक्शन सुनिश्चित करने में अहम भूमिका निभाने में सफल रही हैं।
![निधि]()
द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें
बिडंबना देखिए कि निधि जिस सीट पर रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार हुईं, उसके ठीक ऊपर स्वामी विवेकानंद, भगत सिंह और महात्मा गांधी की तस्वीरें लगी हुई हैं। इससे भी बड़ी बात यह कि वे जिस विभाग जल जीवन मिशन के काम के बदले रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ पकड़ी गईं, उसी विभाग ने उन्हें राष्ट्रीय स्तर पर एक चेंजमेकर यानी हीरो की तरह पेश किया था। चलिए पहले जानते हैं मामला क्या है…
60 हजार की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार हुई थीं
निधि मिश्रा ने फरयादी से नल जल योजना के तहत ठेकेदार के 10 लाख के भुगतान के लिए रुपयों की मांग की थी। जिसकी शिकायत फरयादी ने लोकायुक्त में कर दी थी। जिसके बाद लोकायुक्त ने मामले में छानबीन के दौरान कार्रवाई करते हुए आरोपी इंजीनियर निधि मिश्रा को घूस लेते पकड़ा।
विभाग कर चुका है तारीफें
विभाग ने पोस्ट कर लिखा था- निधि मिश्रा, असिस्टेंट इंजीनियर, असली चेंजमेकर! अपने सामने आई हर चुनौती पर काबू पाया, निधि
अपने क्षेत्र में नल जल कनेक्शन सुनिश्चित करने में अहम भूमिका निभाने में सफल रही हैं।
निधि
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
By Neel Tiwari
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
By Jitendra Shrivastava