इंदौर की केवल महू सीट से चुनाव लड़ेगी जयस, यहां सवा लाख आदिवासी वोट, बीजेपी और कांग्रेस दोनों उलझे

The Sootr | Sept 14, 2023, 24:00 IST
Share
इंदौर की केवल महू सीट से चुनाव लड़ेगी जयस, यहां सवा लाख आदिवासी वोट, बीजेपी और कांग्रेस दोनों उलझे
इंदौर की केवल महू सीट से चुनाव लड़ेगी जयस, यहां सवा लाख आदिवासी वोट, बीजेपी और कांग्रेस दोनों उलझे

जयस ने इंदौर जिले की महू सीट पर प्रत्याशी उतारने का फैसला कर लिया है और इसके लिए जयस की जिला कमेटी ने पांच प्रत्याशियों का पैनल बना लिया है

संजय गुप्ता, INDORE. बीजेपी और कांग्रेस की राजनीतिक लड़ाई के बीच आदिवासी सीटों के लिए जयस भी अपनी ताल ठोक रही है। जयस ने इंदौर जिले की महू सीट पर प्रत्याशी उतारने का फैसला कर लिया है और इसके लिए जयस की जिला कमेटी ने पांच प्रत्याशियों का पैनल बना लिया है। जिलाध्यक्ष मीडिया प्रभारी रामकृष्ण सेलिया ने बताया कि सप्ताह भर में महू सीट का प्रत्याशी घोषित हो जाएगा। इस सीट पर ढाई लाख से ज्यादा मतदाता है, जिसमें से सवा लाख मतदाता आदिवासी है। यही बीजेपी और कांग्रेस के लिए सबसे बड़ी चिंता बन रहा है।

महू सीट के लिए मिलन समारोह में पहुंचे 80 पंचायतों के लोग-

जयस ने महू सीट को लेकर क्रांति सूर्य जननायक टंट्या भील की कर्म स्थली पातालपानी इंदौर में मिलन समारोह रखा गया। इसमें महू की 170 पंचायतों में से 80 से ज्यादा पंचायतों से कार्यकर्तां पहुंचे। इसमें मुख्य मुद्दा था महू विधानसभा से चुनाव लड़ना। बैठक में कहा गया कि यहां आदिवासी वोट 1 लाख 45 हजार है। सालों से यहां पर बीजेपी और कांग्रेस राज करती आई है लेकिन मिलन समारोह में यह तय किया गया कि आगामी विधानसभा चुनाव में महू विधानसभा में जयस निर्दलीय प्रत्याशी उतारेगा। समारोह में मुख्य अतिथि जयस के राष्ट्रीय अध्यक्ष लोकेश मुजाल्दा, इंदौर जिला अध्यक्ष पवन डावर, जयस मध्य प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष भीम सिंह गिरवाल और महू विधानसभा जयस परिवार के सभी पदाधिकारी गण शामिल हुए।

डॉ आनंद नहीं लड़ेंगे महू से जयस की ओर से

उधर बीआरएस से जुड़ने के बाद डॉ. आनंद राय ने जयस की ओर से महू सीट से नहीं लड़ने का फैसला लिया है। द सूत्र से चर्चा में उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने मुझसे बात की थी लेकिन बाद में सर्वे की बात कहने लगे कि सर्वे के आधार पर टिकट तय करेंगे, जबकि आदिवासी समाज मुझे चुनाव में उतारना चाहता था। इसके बाद मैंने महू से नहीं लड़ने का फैसला किया।

बीजेपी नहीं महू सीट संघ की-

बीजेपी साल 2008 से यह सीट जीत रही है, साल 2008 और 2013 में बीजेपी के कैलाश विजयवर्गीय यहां से चुनाव जीते तो साल 2018 में यहां से ऊषा ठाकुर जीती। मूल रूप से यह सीट संघ की मानी जाती है, साल 2018 में भी संघ की दखल से ही ठाकुर को टिकट ऐनवक्त पर मिला और वह यहां गई और जीती भी। संघ की ओर से बात करें तो यहां लोकेश शर्मा दावेदार हैं जो नगर महामंत्री भी हैं, दूसरे दावेदार में डॉ निशांत खरे तो एक अन्य दावेदार हिंदू जागरण मंच के राधेश्याम यादव का है, वहीं पार्टी की बात करें तो उषा ठाकुर के साथ, दिनेश कंचन सिंह चौहान भी दावेदार है।

कांग्रेस के लिए तो अभी प्रत्याशी खोजो अभियान ही चल रहा-

उधर कांग्रेस के लिए यहां सबसे बड़ी चुनौती तो फिलहाल प्रत्याशी खोजना ही है। कांग्रेस के अंतरसिंह दरबार लगातार तीन चुनाव हार चुके हैं। हालांकि, वह अभी भी दावेदार है लेकिन अब दूसरी दावेदारी कांग्रेस के जिलाध्यक्ष सदाशिव यादव की है, साथ ही सचिव मप्र कांग्रेस कमेटी पुनीत शर्मा की यहां से दावेदारी है। दरबार और यादव के बीच में बिल्कुल नहीं पटती है। ऐसे में कांग्रेस के लिए महू सीट में अभी प्रत्याशी तय करना ही सबसे बड़ी उलझन है।

तीन निर्दलीय लड़े लेकिन उन्हें नोटा से भी कम वोट मिले-

महू सीट पर बीते 2018 चुनाव की बात करें तो तब यहां मतदाता 2.45 लाख थे और इसमें से 1.94 लाख वोट डले थे। जिसमें बीजेपी के खाते में 96 हजार 418 तो कांग्रेस के पास 89 हजार 204 वोट आए थे। ठाकुर 7 हजार 157 वोट से जीती थी। तीसरे नंबर पर यहां नोटा था उसे 2 हजार 67 वोट थे, तीन निर्दलीय मैदान में उतरे और उन्हें कुल मिलाकर 1 हजार 600 वोट भी नहीं आए। आप को मात्र 216 वोट ही मिले, वहीं नोटा के बाद बीएसपी चौथे नंबर पर रही और 1 हजार 409 वोट मिले थे।

Tags:
  • MP Assembly elections
  • एमपी विधानसभा चुनाव
  • Indore Tribal Seats
  • Mhow Seat of Indore District
  • MP BJP-Congress
  • इंदौर आदिवासी सीटें
  • इंदौर जिले की महू सीट
  • एमपी बीजेपी-कांग्रेस
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई