SIR में गड़बड़ी के आरोपों पर जीतू पटवारी पहुंचे पुलिस थाने, कहा BLO, BLA पर करो FIR

Sanjay Gupta | Jan 30, 2026, 18:31 IST
jeetu patwari sir
एमपी कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने SIR में गड़बड़ी के आरोप लगाए हैं। उन्होंने BLO (बूथ लेवल ऑफिसर) और बीजेपी के बीएलए के खिलाफ मोर्चा खोला है।

News in Short

जीतू पटवारी ने इंदौर के राजेंद्रनगर थाने में FIR के लिए आवेदन दिया।


आरोप लगाया कि बीजेपी के साथ मिलकर BLO गड़बड़ी कर रहे हैं और मतदाताओं के नाम काटे जा रहे हैं।


कांग्रेस नेताओं ने कहा कि वोट चोरी के चलते बीजेपी ने चुनाव जीते।


पटवारी ने FIR न होने पर थाने में बैठने की चेतावनी दी।


पटवारी ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं से ऐसे मामलों में FIR दर्ज करने की अपील की।



News in Detail

SIR में गड़बड़ी के आरोप लगाते हुए पीसीसी चीफ जीतू पटवारी ने अब BLO (बूथ लेवल ऑफिसर) और बीजेपी के बीएलए के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। शुक्रवार 30 जनवरी को इंदौर में उन्होंने अपनी ही विधानसभा के राजेंद्रनगर थाने जाकर BLO/अधिकारियों और बीजेपी BLA पर गड़बड़ी के आरोप लगाते हुए FIR के लिए आवेदन दिया।



jeetu patwari sir




ये भी पढ़ें...अफसर-कर्मचारियों के ट्रांसफर पर 14 फरवरी तक रोक, एसआईआर के कारण पाबंदी बढ़ी



यह बोले जीतू पटवारी और कांग्रेस नेता

पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा, जिलाध्यक्ष विपिन वानखेड़े, जय हार्डिया और अन्य कांग्रेस नेताओं ने पटवारी के साथ मिलकर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि बीजेपी के साथ मिलकर बीएलओ क्राइम कर रहे हैं। मतदाताओं के नाम काटे जा रहे हैं। इसलिए संबधितों के खिलाफ FIR करनी पड़ेगी।



इसमें एक साल तक की सजा के प्रावधान है। पटवारी ने कहा कि अभी FIR करो नहीं तो मामला आगे उठाउंगा। वहीं पुलिस अधिकारियों ने कहा कि आप आवेदन दे दीजिए, इसका परीक्षण किया जाएगा। इसके बाद कार्रवाई करेंगे। वहीं पटवारी ने एफआईआर नहीं होने पर थाने में बैठने की चेतावनी दी।



ये भी पढ़ें...इंदौर में रानी सराय में मेट्रो स्टेशन के लिए पेड़ काटने पर रोक, 200 से ज्यादा पेड़ पर रहते हैं हजारों तोते



jeetu patwari sir


वोट चोरी से जीते सांसद, विधायक

पटवारी ने पुलिस अधिकारियों से कहा कि फॉर्म सात के बहाने सभी दस्तावेज लेने के बाद भी नाम काटे जा रहे हैं। मैं जिस बूथ से हूं वहीं से आपत्ति ले रहा हूं कि दुर्भावना और साजिश करके नाम काटे गए हैं। इंदौर में पांच लाख नाम काटे गए हैं। यह वोट चोरी के ही वोट थे, जिसके चलते बीजेपी ने वोट चोरी की और सांसद, विधायक सब जीते। इस मामले में एफआईआर के प्रावधान फॉर्म सात में ही लिखे हुए हैं। इसलिए सीधे एफआईआर की जाए।



jeetu patwari sir


ये भी पढ़ें...सीएम मोहन यादव एलिवेटेड कॉरिडोर पर लगा चुके मुहर, इंदौर में नेताओं की अलग बैठक से हलचल



ये भी पढ़ें...मोहन सरकार का इंदौर और भोपाल ED को फ्री हैंड, आरोपी नहीं छिपा सकेंगे संपत्तियां



सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं से बोले पटवारी

इसके पहले अंबेडकर नगर महू में कांग्रेस कार्यकर्ताओं के सम्मेलन में भी पटवारी ने बड़ी बात कही। उन्होंने कहा, मैं मध्यप्रदेश कांग्रेस परिवार के सभी नेताओं से आग्रह करता हूं। वे अपने क्षेत्र में जहां भी BLO/अधिकारी/BJP BLA गड़बड़ी कर रहे हों, उसके खिलाफ थाने में FIR दर्ज करवाएं। संविधान ने मतदान का अधिकार दिया है, इस पर हम आंच नहीं आने देंगे। अब जो भी BLO या अधिकारी बीजेपी के इशारे पर गड़बड़ी करेगा, उस पर FIR करवाएंगे।







Tags:
  • मध्यप्रदेश
  • मध्यप्रदेश कांग्रेस
  • जीतू पटवारी
  • एसआईआर
  • पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा
  • विपिन वानखेड़े