सीएम मोहन यादव एलिवेटेड कॉरिडोर पर लगा चुके मुहर, इंदौर में नेताओं की अलग बैठक से हलचल

Sanjay Gupta | Jan 30, 2026, 13:02 IST
Share
cm mohan yadav elevated corridor indore leaders meeting
cm mohan yadav elevated corridor indore leaders meeting

इंदौर में एलिवेटेड कॉरिडोर पर 14 दिसंबर को सीएम डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में फैसला हो चुका है। बैठक में मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और बाकी सभी जनप्रतिनिधि भी शामिल थे।

अब इस बैठक से मच गई हलचल

Indore News:अब सीएम के इस फैसले को लेकर 29 जनवरी को इंदौर की रेसीडेंसी कोठी पर स्थानीय नेताओं की एक बैठक हुई। बैठक के बाद पूरी राजनीति में हलचल मच गई है। इस बैठक को सीएम के फैसले पर सवाल उठाने जैसा माना जा रहा है।

46b152ef-36d
46b152ef-36d

सीएम की बैठक में क्या हुआ था

सीएम मोहन यादव ने 14 दिसंबर को इंदौर के ब्रिलियंट कन्वेंशन सेंटर में शहर के विकास को लेकर अहम बैठक की थी। इसमें मंत्री कैलाश विजयवर्गीय, मंत्री तुलसी सिलावट और सभी जनप्रतिनिधि के साथ-साथ सारे बड़े अधिकारी भी मौजूद थे।

इस मीटिंग में तीन बड़े प्रोजेक्ट्स को मंजूरी दी गई थी। इसमें मंत्री विजयवर्गीय की मांग व सुझाव पर मेट्रो को अंडरग्राउंड करने को मंजूरी हुई थी। दूसरा मेट्रोपोलिटन रीजन को मंजूरी मिली थी। तीसरा यह कि बीआरटीएस पर हर चौराहे पर फ्लाईओवर नहीं बनाकर पुरानी योजना एलिवेटेड कॉरिडोर को ही मंजूर किया गया है।

अब इंदौर में मंत्री, ताई, सांसद, महापौर और विधायक की बैठक क्यों

अब एलआईजी से नवलखा तक 6.4 किमी लंबा एलिवेटेड कॉरिडोर प्रस्तावित है। इस पर 15 फरवरी से काम शुरू होने वाला है। इसमें सीएम की बैठक में किसी ने कोई आपत्ति नहीं उठाई थी।

जब सारे फैसले हो चुके थे, गुजरात की कंपनी और ठेकेदार भी तय हो गए थे। हाईकोर्ट में अधिकारियों ने इसका शपथपत्र भी दे दिया था, तो फिर यह बैठक क्यों हुई, ये सवाल उठने लगा है।

इस बैठक में पूर्व स्पीकर सुमित्रा महाजन, सांसद शंकर लालवानी, महापौर पुष्यमित्र भार्गव, विधायक महेंद्र हार्डिया, मधु वर्मा, गोलू शुक्ला और रमेश मेंदोला भी मौजूद थे। हालांकि, विधायक मालिनी गौड़ और मंत्री तुलसी सिलावट नहीं आए थे।

8f3bcac6-5fa
8f3bcac6-5fa

अधिकारियों ने कहा था सीएम ले चुके फैसला

इस बैठक को लेकर जब समय तय किया गया था, तब अधिकारियों ने जनप्रतिनिधियों को इस संबंध में जानकारी दी थी। सूत्रों के अनुसार अधिकारियों ने कहा था कि इस संबंध में सीएम फैसला ले चुके हैं।

काम तेजी से करने का भी आदेश दिया गया है। ऐसे में इस बैठक का कोई औचित्य नहीं होगा।

सूत्रों के अनुसार, इस पर अधिकारियों से कहा गया था कि शहर के हित का मुद्दा है। बड़ा काम हो रहा है तो इस पर सभी से चर्चा करना जरूरी है। इसके बाद 29 जनवरी को रेसीडेंसी में बैठक हुई।

किसी जनप्रतिनिधि ने विरोध नहीं किया

विशेष बात यह है कि इस बैठक में कुछ एक्सपर्ट्स ने एलिवेटेड कॉरिडोर पर अपनी आपत्ति जताई थी। हालांकि, पूर्व स्पीकर सुमित्रा महाजन से लेकर सांसद, महापौर और बाकी किसी विधायक ने इस पर कोई विरोध नहीं किया।

सभी ने इसे जरूरी बताया और कुछ सुझाव दिए, जैसे इसे दो लेन की बजाय तीन लेन करना चाहिए और राउ तक इसे बढ़ाया जाना चाहिए।

वहीं सबसे बड़ी बात ये है कि सीएम का फैसला है। इसे देखते हुए भी खुद महापौर या अन्य किसी जनप्रतिनिधि ने इस मामले में मीडिया को बाइट देने से ही मना कर दिया।

इस मामले में कोई भी जनप्रतिनिधि विवाद में नहीं पड़ना चाहता था। सभी ने दूरी बना ली है। वहीं इस कॉरिडोर को लेकर हाईकोर्ट में भी याचिका दायर हुई है।

कॉरिडोर पर काम तो शुरू होगा

यह तो तय है कि कॉरिडोर बनेगा। अब अगर कोई जरूरी सुझाव आएगा जो डिजाइन में सुधार के लिए हो, तो वही किया जाएगा, लेकिन थ्री लेन करना संभव नहीं है। क्योंकि वहां जगह नहीं है।

ऐसे में जो भी सुधार संभव होंगे, वो काम में देरी न हो, ऐसा किया जाएगा। अधिकारियों का ध्यान इस बात पर है कि सीएम के फैसले के मुताबिक काम जल्दी शुरू हो। ऐसा हो कि इस काम से जनता को कोई परेशानी न हो। वैकल्पिक रास्ते और डायवर्सन सही ढंग से तय किए जाएं, ताकि लोगों को कम से कम समस्या का सामना करना पड़े।

इंदौर से जुड़ी ये खबरें भी पढ़ें...

मोहन सरकार का इंदौर और भोपाल ED को फ्री हैंड, आरोपी नहीं छिपा सकेंगे संपत्तियां

इंदौर CMHO माधव हासानी को अपनों की ही जांच पर भरोसा नहीं, हाईकोर्ट में ये कहा

ED इंदौर का 20.47 करोड़ के गबन के आरोपी अलीराजुपर के बीईओ कमल राठौर के खिलाफ चालान

IAS अपर आयुक्त के आदेश से इंदौर प्रशासन के हाथ से फिसली क्रिश्चियन कॉलेज के 500 करोड़ की जमीन

Tags:
  • Indore News
  • सीएम मोहन यादव
  • महापौर पुष्यमित्र भार्गव
  • सांसद शंकर लालवानी
  • मधु वर्मा
  • सुमित्रा महाजन
  • विधायक महेंद्र हार्डिया
  • गोलू शुक्ला
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती