ED इंदौर का 20.47 करोड़ के गबन के आरोपी अलीराजुपर के बीईओ कमल राठौर के खिलाफ चालान

Sanjay Gupta | Published:
Share
ED Indore issues challan against Alirajpur's BEO Kamal Rathore, accused of embezzlement of Rs 20.47 crore
Photograph: (the sootr)

प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने अलीराजपुर के बीईओ कमल राठौर और अन्य आरोपियों के खिलाफ 20.47 करोड़ रुपए के गबन के मामले में चालान पेश किया। यह गबन पांच सालों में हुआ था।

NEWS IN SHORT

  • ED ने अलीराजपुर के बीईओ कमल राठौर पर 20.47 करोड़ के गबन का चालान पेश किया।
  • राठौर और अन्य ने फर्जी बिलों से वेतन, पेंशन और छात्रवृत्तियों का गबन किया।
  • राठौर ने अकेले 14.5 करोड़ रुपए हड़प लिए, 57 बैंक खातों के जरिए राशि शिफ्ट की।
  • जांच में 134 बैंक खातों में राशि शिफ्ट करने का खुलासा हुआ, आरोपियों ने राशि निकाली।
  • ED ने राठौर की संपत्तियां अटैच की, 4.30 करोड़ रुपए की संपत्ति और 25 लाख नकद जब्त किए।

NEWS IN DETAIL

INDORE. अलीराजपुर के कट्ठीवाड़ा में बीईओ कमल राठौर व अन्य द्वारा किए गए 20.47 करोड़ के गबन में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने स्पेशल कोर्ट में चालान पेश कर दिया है। इस मामले में राठौर को अगस्त 2025 में ईडी ने गिरफ्तार किया था।

पुलिस केस के आधार पर मनी लाण्ड्रिंग का केस

पुलिस के पास दर्ज FIR के आधार पर इसमें राठौर सहित कुल पांच आरोपियों पर मनी लाण्ड्रिंग का केस हुआ था। आरोप है कि इनके द्वारा अप्रैल 2018 से जुलाई 2023 के बीच BEO ऑफिस से 20.47 करोड़ रुपए के संदिग्ध और फर्जी भुगतान किए। इसके लिए वेतन, GIS, पेंशन और छात्रवृत्ति जैसे कई मदों में फर्जी बिल लगाए गए थे। बाद में यह राशि अलग-अलग निजी बैंक खातों में शिफ्ट कर निकाली गई। इसमें 35 खाते तो राठौर सरनेम वाले रिश्तेदारों के थे।

यह खबरें भी पढ़ें..

मोहन सरकार का इंदौर और भोपाल ED को फ्री हैंड, आरोपी नहीं छिपा सकेंगे संपत्तियां

इंदौर हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के चुनाव में दिखा कड़ा मुकाबला, मनीष यादव बने अध्यक्ष, गड़कर सचिव

राठौर ने अकेले 14 करोड़ रखे

ED की जांच में खुलासा हुआ कि कमल राठौर ने अकेले करीब 14.5 करोड़ रुपए हड़प लिए। यह पैसा 57 बैंक खातों के जरिए घुमाया गया। कुल 134 से ज्यादा खातों में राशि शिफ्ट कर निकाली गई। साल 2018-19 से 2023-24 के बीच खंड शिक्षा कार्यालय कट्टीवाड़ा में यह पूरा गबन किया गया।

इन पर हुई थी एफआईआर

इस मामले में तत्कालीन 3 खंड शिक्षा अधिकारी, 2 लेखापाल और 1 प्रधानाध्यापक सहित कुल 6 लोगों पर FIR दर्ज हुई है। साल अगस्त 2023 में कोष एवं लेखा विभाग की जांच के बाद पुलिस ने केस दर्ज किया था। मुख्य आरोपी कमल राठौर था जिसे अगस्त 2025 में गिरफ्तार किया गया।

यह खबरें भी पढ़ें..

IAS अपर आयुक्त के आदेश से इंदौर प्रशासन के हाथ से फिसली क्रिश्चियन कॉलेज के 500 करोड़ की जमीन

भागीरथपुरा कांड : इंदौर में दूषित पानी से 30वीं मौत, मचा हड़कंप

ईडी अटैच कर चुका 4.30 करोड़ की संपत्ति

ईडी ने उसकी संपत्तियों की जांच के लिए छापे भी मारे थे। इसमें कई संपत्तियों की जानकारी मिली थी जो अलीराजपुर से लेकर इंदौर तक थी। इसमें 14 अचल संपत्तियों को अटैच किया गया जिसकी कीमत 4.30 करोड़ रुपए थी। वहीं 25 लाख नकद भी जब्त किए गए थे।

Tags:
  • ED
  • प्रवर्तन निदेशालय
  • स्पेशल कोर्ट
  • गबन
  • छात्रवृत्ति
  • अलीराजपुर
  • मनी लाण्ड्रिंग
आयुष्मान योजना के नियम दरकिनार, बिना बायोमेट्रिक जांच इलाज की मंजूरी, दोषी अस्पतालों का लाइसेंस होगा सस्पेंड

By Raghvendra Singh Rathore

आयुष्मान योजना के नियम दरकिनार, बिना बायोमेट्रिक जांच इलाज की मंजूरी, दोषी अस्पतालों का लाइसेंस होगा सस्पेंड
चुनावी सभा से पकड़ा गया सरपंच का तस्कर पति, 8 महीने से था फरार; 6 दिन पहले हुई थी करोड़ों की संपत्ति फ्रीज

By Jageshwar Prasad

चुनावी सभा से पकड़ा गया सरपंच का तस्कर पति, 8 महीने से था फरार; 6 दिन पहले हुई थी करोड़ों की संपत्ति फ्रीज
NHM भर्ती की पूरी परीक्षा कैंसिल, पेंसिल से बदले नंबर, 20 अंकों की परीक्षा में जांचे 22 सवाल, जांच में हुआ खुलासा

By VINAY VERMA

NHM भर्ती की पूरी परीक्षा कैंसिल, पेंसिल से बदले नंबर, 20 अंकों की परीक्षा में जांचे 22 सवाल, जांच में हुआ खुलासा
15 लाख लोगों की रोजी-रोटी पर संकट! MP के आउटसोर्स कर्मचारियों ने किया आंदोलन का ऐलान

By Sandeep Kumar

15 लाख लोगों की रोजी-रोटी पर संकट! MP के आउटसोर्स कर्मचारियों ने किया आंदोलन का ऐलान
फाइलों में अटकी उम्मीद: नगरीय निकायों के भ्रष्टाचार, राइट टू रीकॉल और अविश्वास प्रस्तावों पर फैसला बाकी

By CHAKRESH

फाइलों में अटकी उम्मीद: नगरीय निकायों के भ्रष्टाचार, राइट टू रीकॉल और अविश्वास प्रस्तावों पर फैसला बाकी
सरकारी मेडिकल कॉलेजों में 11 कोर्स के एडमिशन शुरू, डॉक्टर बने बिना भी मेडिकल क्षेत्र में बना सकते हैं शानदार करियर

By VINAY VERMA

सरकारी मेडिकल कॉलेजों में 11 कोर्स के एडमिशन शुरू, डॉक्टर बने बिना भी मेडिकल क्षेत्र में बना सकते हैं शानदार करियर
श्रीगंगानगर रेलवे ट्रैक ब्लास्ट केस में नया मोड़: ट्रैक के पास मिले दो बमनुमा बॉक्स, 13 दिन पहले यहीं हुआ था IED विस्फोट

By Jageshwar Prasad

श्रीगंगानगर रेलवे ट्रैक ब्लास्ट केस में नया मोड़: ट्रैक के पास मिले दो बमनुमा बॉक्स, 13 दिन पहले यहीं हुआ था IED विस्फोट