गुना जिले के खेत में मिले लाखों के जेवरात, मामला जानकर रह जाएंगे दंग
Sandeep Kumar | Jul 13, 2024, 23:58 IST
STYLESHEET THESOOTR - 2024-07-13T235524.632
मध्य प्रदेश के गुना जिले के एक खेत में 54 किलो गहने मिलने से आसपास के इलाकों में हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि बदमाशों ने राजस्थान के एक व्यापारी के घर से इन्हें चोरी किया था। इतने गहने देख पुलिस भी दंग रह गई।
मध्य प्रदेश के गुना जिले में पुलिस ने एक खेत से 54 किलो चांदी के जेवरात बरामद किए हैं। इनकी कीमत करीब 53 लाख रुपए बताई जा रही है। बदमाशों ने राजस्थान के झालावाड़ जिले के एक व्यापारी के घर से इन्हें चोरी किया था। इसके बाद गुना जिले के बीलाखेड़ी गांव में लाकर एक खेत में गाढ़ दिया था।
गुना के एसपी संजीव कुमार सिन्हा के मुताबिक जिले के धरनावदा थाना प्रभारी राजेंद्र सिंह चौहान को मुखबिर से सूचना मिली थी कि बीलाखेड़ी गांव में सगुन बाई पारदी के खेत में जेवर गाड़कर रखे गए हैं। इस पर एसडीओपी राघौगढ़ दीपा डोडवे और धरनावदा थाने की टीम वहां पहुंची।
पुलिस ने खेत में खुदाई कराई तो एक बड़ी पोटली मिली। पोटली को खोलने पर कपड़े की अलग-अलग पोटलियों में चांदी के जेवर रखे हुए मिले। इसे देख पुलिस भी दंग रह गई। चांदी का कुल वजन 54.3 किलोग्राम पाया गया।
चोरी की वारदात राजस्थान के झालावाड़ जिले के मनोहर थाना क्षेत्र के गोवर्धनलाल बनवारी अग्रवाल नाम के व्यापारी घर में 13 जून को हुई थी। उस रात बदमाश खिड़की काटकर मकान में घुसे थे। वे मोटर पार्ट्स के व्यापारी हैं और जेवर गिरवी रखने का भी काम करते हैं। 6 नकाबपोश बदमाश पीछे के कमरे की खिड़की की जाली और एंगल काटकर अंदर घुस गए। इसी कमरे में अलमारियां रखी हुई थीं।
![sandeep mishr]()
मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने की कार्रवाई
पुलिस ने खेत में खुदाई कराई तो एक बड़ी पोटली मिली। पोटली को खोलने पर कपड़े की अलग-अलग पोटलियों में चांदी के जेवर रखे हुए मिले। इसे देख पुलिस भी दंग रह गई। चांदी का कुल वजन 54.3 किलोग्राम पाया गया।
13 जून को जून हुई थी चोरी
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
sandeep mishr
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
By Jitendra Shrivastava
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज
By Sanjay Dhiman