JMM और कांग्रेस पर बरसे CM मोहन, बोले- रांची को बना दिया कराची
Vikram Jain | Nov 08, 2024, 23:27 IST
MP CM Mohan Yadav campaigned
झारखंड के सियासी रण को जीतने के लिए मध्य प्रदेश के सीएम मोहन यादव ने मोर्चा संभाला है। सीएम मोहन ने पलामू के पांकी विधानसभा क्षेत्र में जनसभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस और JMM पर जमकर हमला बोला।
BHOPAL. झारखंड विधानसभा चुनाव को लेकर जीत के लिए भारतीय जनता पार्टी ने पूरी ताकत झोंक दी है। पार्टी के दिग्गज नेता लगातार चुनावी रैली कर रहे हैं। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव लगातार चुनाव प्रचार कर रहे हैं। सीएम मोहन यादव ने शुक्रवार को पलामू के पांकी विधानसभा क्षेत्र में जनसभा को संबोधित करते कांग्रेस और झारखंड मुक्ति मोर्चा पर जमकर हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस के गठबंधन वाली सोरेन सरकार ने रांची को कराची बना दिया है। बांग्लादेशी घुसपैठियों के कारण हिंदुओं की आबादी कम कराने का पाप दोनों ने मिलकर किया है।
पलामू के पांकी विधानसभा क्षेत्र के तरहसी में मुख्यमंत्री मोहन यादव ने बीजेपी प्रत्याशी डॉ. कुशवाहा शशिभूषण मेहता के समर्थन में चुनाव प्रचार किया है। उन्होंने जनता से बीजेपी को भारी बहुमत से विजयी बनाने की अपील की। इस दौरान सीएम मोहन ने दावा किया कि झारखंड में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बन रही है।
सीएम मोहन यादव को जनता से कहा कि अगर आप सावधान नहीं हुए तो हमारे त्योहार होली, दीपावली, जन्माष्टमी खतरे में पड़ने वाले हैं। यह कोई सामान्य चुनाव नहीं है, यह अपनी संस्कृति को बचाने का चुनाव है। हिंदुओं की आबादी में 7 प्रतिशत गिरावट आई है, और मुस्लिम की आबादी 4 प्रतिशत बढ़ी है। अगर आप सावधान नहीं हुए तो आपके त्योहार खतरे में आ जाएंगे। इस दौरान उन्होंने बांग्लादेशी घुसपैठियों को लेकर कांग्रेस और झारखंड मुक्ति मोर्चा पर निशाना साधा।
झारखंड में गरजे CM मोहन, बोले- यह चुनाव ईमानदारी और बेईमानी के बीच
मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि कांग्रेस के मंत्री आलमगीर नहीं ... वह नोटगीर हैं। उन्होंने आगे कहा कि समय आ गया चुन- चुनकर बदला लेने का, झारखंड में लोकतंत्र को फिर से स्थापित करने का। सीएम ने आगे कहा कि जो राम के नहीं हुए वो किसी काम के नहीं। कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि रामजी के दर्शन करने आज तक अयोध्या नहीं गए। अब बटन इतनी इतनी जोर से दबाओ की बटन कि राहुल गांधी को वोट का तमाचा लगे।
बीजेपी की सरकार बनने का दावा
अब रांची का गौरव लौटाना है...
पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी को याद करते हुए सीएम मोहन ने कहा कि अटल जी ने झारखंड नया राज्य बना, रांची को राजधानी बनाया। लेकिन आज सोरेन सरकार और कांग्रेस ने मिलकर राजधानी रांची को कराची बना दिया है। अब झारखंड में बीजेपी की सरकार बनाकर रांची का गौरव लौटाना होगा।
सावधान नहीं हुए तो खतरे में पड़ने वाले हैं त्योहार
झारखंड में गरजे CM मोहन, बोले- यह चुनाव ईमानदारी और बेईमानी के बीच
कांग्रेस पर साधा निशाना
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
मुझे नचनिया कहा,अब चुप क्यों? माता सीता के किरदार पर साध्वी हर्षा रिछारिया का संतों से सवाल
By Aman Vaishnav
शोएब ढेबर की होगी फिर से गिरफ्तारी, कांग्रेस नेता से 25 करोड़ रंगदारी मामले में कोर्ट का बड़ा आदेश
By Harrison Masih
RPSC आवेदन संशोधन की आखिरी तारीख आज, जानें जरूरी जानकारी और प्रक्रिया
By Jyoti Mahender Bhardwaj
फिर मध्यप्रदेश आ रहे राहुल गांधी, अमित शाह भी आएंगे, आखिर बड़े नेताओं को क्यों भा रहा मध्यप्रदेश?
By CHAKRESH
पितृपक्ष 2026: गया नहीं जा पाए, तो मध्य प्रदेश के इन घाटों पर करें पिंडदान तर्पण, पूर्वजों को मिलेगी शांति
By Kaushiki
35 हजार की भीड़, 12 करोड़ रुपए की लैब; गृह मंत्री अमित शाह के सामने सिस्टम की कसौटी
By Ramanand Tiwari
अनुपूरक बजट: मध्य प्रदेश सरकार की खर्चों पर सख्ती, मंत्रियों और अफसरों के नए वाहनों की खरीद पर लगी रोक
By Amresh Kushwaha