नाना पटवारी केस: मिस्ट्री गर्ल और ऑनलाइन गेमिंग की एंट्री से उलझा मामला
Sanjay Gupta | Jul 12, 2026, 12:34 IST
नाना पटवारी केस
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी के भाई कुलभूषण उर्फ नाना पटवारी के ड्रग केस में नए-नए चैप्टर जुड़ रहे हैं। दो बार पूछताछ हो चुकी है। मिस्ट्री गर्ल की एंट्री भी हुई जिससे पुलिस और खुद नाना पल्ला झाड़ रहे हैं।
जीतू पटवारी के भाई नाना पटवारी से पुलिस ने एक बार फिर शनिवार, 11 जुलाई को चार घंटे तक लंबी पूछताछ की। इस दौरान ड्रग पैडलर से आमना-सामना कराया।
पैडलर ने कहा कि नाना को ही ड्रग देने जा रहे थे, वहीं नाना ने इससे इन्कार किया। अब पुलिस उनके बैंक खातों की डिटेल और मनी ट्रेल भी देख रही है कि कहां कैसे लेन-देन हुआ।
वहीं एक युवती के बयान की भी बात कही जा रही है। उधर एक अन्य युवती (मिस्ट्री गर्ल) शनिवार को सामने आई और उसने दावा किया कि नाना तो बहुत अच्छे इंसान हैं और शराब भी नहीं पीते हैं।
बुधवार को पुलिस ने इरफान खान उर्फ गोलू चंदेरी और रौनी भाई उर्फ संजय कौशल को पकड़ा। इनके पास 10.80 ग्राम ब्राउन शुगर थी। पुलिस ने कहा कि यह ड्रग नाना पटवारी को सप्लाई होना थी।
नाना को गुरुवार को सनशाइन फार्म हाउस से सुबह साढ़े नौ से दस बजे के बीच में पुलिस ने पकड़ा था। साथ में मानव गंगवानी भी थे। दिन भर पूछताछ के बाद गुरुवार रात को ही छोड़ दिया गया था।
नाना को उठाने के बाद से ही राजनीति शुरू हो गई है। कांग्रेस और जीतू पटवारी खुलकर नाना के बचाव में आए और इसे बीजेपी सरकार की बदले की राजनीति कहा।
वहीं शुक्रवार सुबह नाना और जीतू ने इंदौर में घर पर प्रेस कॉन्फ्रेंस की। नाना ने कहा कि मुझे फंसाया जा रहा है, मैं दोनों को जानता हूं लेकिन ड्रग नहीं ली, मैं तो तीन साल पहले ही ड्रग छोड़ चुका हूं और ड्रिंक भी नहीं करता। जीतू ने फिर राजनीतिक बदले के आरोप लगाए।
इसी दौरान पुलिस ने शुक्रवार, 10 जुलाई को एक युवती के बयान लिए। इसमें नए आरोप लगे कि नाना तो युवतियों को ड्रग की लत लगाता है और शोषण करता है।
साथ ही ड्रग सप्लाई में सामने आया कि नाना के पुराने ड्राइवर भुरू उर्फ आरिफ खान ने ही ड्रग की व्यवस्था कराई थी और यह गोलू व रौनी को दी थी कि वह इसे नाना को दे दें।
इसके बाद पुलिस ने भुरू की भी औपचारिक गिरफ्तारी ले ली। साथ ही पुलिस को जांच में आया कि नाना के संबंध ऑनलाइन गेमिंग से भी हैं। नए फैक्ट्स के बाद पुलिस ने फिर नाना को नोटिस देकर शनिवार को पूछताछ के लिए तलब किया।
उधर नाना से पूछताछ के बीच में शनिवार दोपहर में एक मिस्ट्री गर्ल रीगल पर क्राइम ब्रांच के ऑफिस पहुंची। उसने दावा किया कि नाना को राजनीति के कारण फंसाया जा रहा है और साजिश हो रही है।
मिस्ट्री गर्ल कहा कि मैंने नाना के खिलाफ कोई शिकायत नहीं की है और नाना तो बहुत अच्छे इंसान हैं। वह तो नाना के साथ रह रही है और जानती है।
वहीं दूसरी यह कौन है इसे लेकर खुद नाना ने ही पल्ला झाड़ लिया। नाना के वकील जय हार्डिया ने कहा कि मेरे पक्षकार नाना इस महिला को नहीं जानते हैं, यह घटनाक्रम हमें संदेह पैदा कर रहा है। उधर पुलिस ने भी इस युवती से पल्ला झाड़ लिया।
शनिवार रात को नाना पुलिस अधिकारियों के पास वकील जय हार्डिया के साथ पहुंचे। डीसीपी नरेंद्र सिंह रावत ने इस पूछताछ को लेकर बताया कि, ड्रग केस में इरफान उर्फ गोलू और रौनी उर्फ संजय कौशल के बाद भुरू उर्फ आरिफ खान (जो नाना का पुराना ड्राइवर था) को गिरफ्तार किया है।
डीसीपी ने बताया कि युवती के भी बयान हुए हैं। इसमें नए तथ्य के बाद नाना से पूछताछ की। नाना ने माना कि वह गोलू, भुरू, रौनी को जानता है, लेकिन ड्रग से इन्कार किया है। वहीं तीनों ने माना कि यह ड्रग नाना को देने के लिए ही थी।
डीसीपी ने आगे कहा कि युवती ने दो फ्लैट की जानकारी दी और कई और बातें कहीं, इसकी जांच हो रही है। नाना ने माना कि युवती से एक प्लॉट के सौदे को लेकर बातचीत हुई है। जांच में ऑनलाइन गेमिंग की भी बात आई है। डीसीपी ने कहा कि बैंक खाते, मनी ट्रेल को देख रहे हैं। इसके बाद फिर नाना से आगे पूछताछ होगी।
वहीं शनिवार को इंदौर में सीएम मोहन यादव भी थे। उनसे एयरपोर्ट पर और फिर यूथ प्रोग्राम के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में भी नाना को लेकर सवाल हुए लेकिन सीएम ने इस पर प्रतिक्रिया नहीं दी। हालांकि मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि प्रदेशाध्यक्ष जीतू को अपना घर देखना चाहिए।
विजयवर्गीय ने कहा कि इतने घमंड से बात नहीं करना चाहिए, उनके भाई ने ही स्वीकार किया है कि ड्रग लेते थे। यह उनका निजी मामला है, लेकिन खुद उन्होंने ही स्वीकार कर लिया है कि पहले ड्रग लेते थे।
इंदौर एसपी आफिस पहुंची युवती बोली नाना पर आरोप झूठे, राजनीति के लिए हो रही साजिश
जीतू पटवारी के भाई नाना फिर पुलिस थाने तलब, युवती के बयान से उलझे
पीसीसी चीफ जीतू पटवारी बोले सब फर्जी केस, नाना बोले तीन साल पहले लेता था ड्रग
ड्रग्स केस में जीतू पटवारी के भाई नाना से पूछताछ के बाद पुलिस ने छोड़ा
पैडलर ने कहा कि नाना को ही ड्रग देने जा रहे थे, वहीं नाना ने इससे इन्कार किया। अब पुलिस उनके बैंक खातों की डिटेल और मनी ट्रेल भी देख रही है कि कहां कैसे लेन-देन हुआ।
वहीं एक युवती के बयान की भी बात कही जा रही है। उधर एक अन्य युवती (मिस्ट्री गर्ल) शनिवार को सामने आई और उसने दावा किया कि नाना तो बहुत अच्छे इंसान हैं और शराब भी नहीं पीते हैं।
073139e2-783
कहां से हुई शुरुआत
नाना को गुरुवार को सनशाइन फार्म हाउस से सुबह साढ़े नौ से दस बजे के बीच में पुलिस ने पकड़ा था। साथ में मानव गंगवानी भी थे। दिन भर पूछताछ के बाद गुरुवार रात को ही छोड़ दिया गया था।
a67a127a-abb
नाना का दावा तीन साल पहले छोड़ी ड्रग
वहीं शुक्रवार सुबह नाना और जीतू ने इंदौर में घर पर प्रेस कॉन्फ्रेंस की। नाना ने कहा कि मुझे फंसाया जा रहा है, मैं दोनों को जानता हूं लेकिन ड्रग नहीं ली, मैं तो तीन साल पहले ही ड्रग छोड़ चुका हूं और ड्रिंक भी नहीं करता। जीतू ने फिर राजनीतिक बदले के आरोप लगाए।
5eda4388-166
इस दौरान युवती और ऑनलाइन गेमिंग की एंट्री
साथ ही ड्रग सप्लाई में सामने आया कि नाना के पुराने ड्राइवर भुरू उर्फ आरिफ खान ने ही ड्रग की व्यवस्था कराई थी और यह गोलू व रौनी को दी थी कि वह इसे नाना को दे दें।
इसके बाद पुलिस ने भुरू की भी औपचारिक गिरफ्तारी ले ली। साथ ही पुलिस को जांच में आया कि नाना के संबंध ऑनलाइन गेमिंग से भी हैं। नए फैक्ट्स के बाद पुलिस ने फिर नाना को नोटिस देकर शनिवार को पूछताछ के लिए तलब किया।
b4fa361e-0f0
एक मिस्ट्री गर्ल जिसने नाना को अच्छा बताया
मिस्ट्री गर्ल कहा कि मैंने नाना के खिलाफ कोई शिकायत नहीं की है और नाना तो बहुत अच्छे इंसान हैं। वह तो नाना के साथ रह रही है और जानती है।
वहीं दूसरी यह कौन है इसे लेकर खुद नाना ने ही पल्ला झाड़ लिया। नाना के वकील जय हार्डिया ने कहा कि मेरे पक्षकार नाना इस महिला को नहीं जानते हैं, यह घटनाक्रम हमें संदेह पैदा कर रहा है। उधर पुलिस ने भी इस युवती से पल्ला झाड़ लिया।
f441cd2a-798
शनिवार को नाना की ना-ना
डीसीपी ने बताया कि युवती के भी बयान हुए हैं। इसमें नए तथ्य के बाद नाना से पूछताछ की। नाना ने माना कि वह गोलू, भुरू, रौनी को जानता है, लेकिन ड्रग से इन्कार किया है। वहीं तीनों ने माना कि यह ड्रग नाना को देने के लिए ही थी।
डीसीपी ने आगे कहा कि युवती ने दो फ्लैट की जानकारी दी और कई और बातें कहीं, इसकी जांच हो रही है। नाना ने माना कि युवती से एक प्लॉट के सौदे को लेकर बातचीत हुई है। जांच में ऑनलाइन गेमिंग की भी बात आई है। डीसीपी ने कहा कि बैंक खाते, मनी ट्रेल को देख रहे हैं। इसके बाद फिर नाना से आगे पूछताछ होगी।
उधर सीएम ने सवालों को टाला, मंत्री ने यह कहा
विजयवर्गीय ने कहा कि इतने घमंड से बात नहीं करना चाहिए, उनके भाई ने ही स्वीकार किया है कि ड्रग लेते थे। यह उनका निजी मामला है, लेकिन खुद उन्होंने ही स्वीकार कर लिया है कि पहले ड्रग लेते थे।
ये खबरें भी पढ़िए...
जीतू पटवारी के भाई नाना फिर पुलिस थाने तलब, युवती के बयान से उलझे
पीसीसी चीफ जीतू पटवारी बोले सब फर्जी केस, नाना बोले तीन साल पहले लेता था ड्रग
ड्रग्स केस में जीतू पटवारी के भाई नाना से पूछताछ के बाद पुलिस ने छोड़ा
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
By Jitendra Shrivastava
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज
By Sanjay Dhiman