जीतू पटवारी बोले- ​स्टिंग करने पर पता चलेगा होशंगाबाद कलेक्टर ने कितने में खरीदी कलक्टरी

Jitendra Shrivastava | Sept 13, 2024, 22:22 IST
Share
thesootr
thesootr

मध्यप्रदेश के पीसीसी अध्यक्ष जीतू पटवारी ने इटारसी में किसान न्याय यात्रा निकाली। जयस्तंभ चौक पर आम सभा को संबोधित किया। इस दौरान पटवारी ने सीएम मोहन यादव और पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को भी आड़े हाथों लिया...

मध्य प्रदेश कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने शहर के जयस्तंभ चौक पर आज शुक्रवार को एक आम सभा को संबोधित किया। साथ ही उन्होंने किसान न्याय यात्रा भी निकाली। पटवारी ने प्रदेश की 9 महीने की सरकार को माफिया की सरकार बताया। साथ ही कहा कि खनिज माफिया, शराब माफिया, प्रशासनिक माफिया में हर तरफ सरकार पर हावी है। जीतू पटवारी ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री और केंद्र सरकार में मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि महाराष्ट्र, तेलंगाना और तमिलनाडु में सोयाबीन के दाम बढ़ाकर देंगे, लेकिन ये एमपी के लिए नहीं की है। अब ये मध्य प्रदेश के किसानों का जागने का समय है और सभी को एक होकर अधिकार के लिए लड़ना है।

पटवारी बोले- कितने पैसे देकर खरीदी कलेक्टरी

जीतू पटवारी ने कहा कि होशंगाबाद कलेक्टर का पत्रकार अगर ईमानदारी से स्टिंग करें तो, उन्होंने भी पैसे देकर यहां की कलेक्टरी खरीदी है। एसपी, तहसीलदार, पटवारी, एसडीएम और थानेदारों को देखोगे तो एक उनकी आत्मा बिना पैसे दिए काम नहीं करती। यह है बीजेपी के अधिकारी और कर्मचारी की असलियत। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने मांग की है कि बीजेपी सरकार किसानों को एमएसपी की कानूनी गारंटी दे और सोयाबीन का भाव 6 हजार रुपए करे। जीतू ने कहा कि इस मांग को लेकर कांग्रेस हर जिले में ‘किसान न्याय यात्रा’ निकालेगी। उन्होंने कहा कि पूरे प्रदेश के किसान कह रहे हैं कि उनकी आमदनी पर शिवराज-मोहन-मोदी सरकार वार कर रही है।

ये खबर भी पढ़ें...

अपराधी हैं एसपी... BJP MLA रामेश्वर शर्मा बोले- कसाइयों और लड़की छेड़ने वालों के संपर्क में एसपी सिन्हा

इटारसी जयस्तंभ चौक से निकली ट्रैक्टर रैली

शहर के जयस्तंभ चौक से ट्रैक्टर रैली निकाली गई। जिसमें कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी खुद ट्रैक्टर चलाकर होशंगाबाद के लिए रवाना हुए। बड़ी संख्या में ट्रैक्टर रैली इटारसी से होशंगाबाद के लिए रवाना हुई। इटारसी में जयस्तंभ चौक, पुलिस थाना, ओव्हडडर ब्रिज-खेडा, रैसलपुर-व्यावरा पवारखेडा हरदा बाइपास से ओवर ब्रिज-भोपाल तिराहा-एनएमव्ही कॉलेज-सतरास्ता होते हुए पीपल चौक में आभार सभा होगी।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • एमपी न्यूज
  • जीतू पटवारी
  • कांग्रेस प्रदर्शन
  • कांग्रेस किसान न्याय यात्रा
  • होशंगाबाद कलेक्टर
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई