इंदौर एमआईसी में जीतू यादव की वापसी, विधानसभा चार का विरोध दरकिनार

Sanjay Gupta | Updated:
Share
इंदौर एमआईसी में जीतू यादव की वापसी
Photograph: (THESOOTR)

INDORE. इंदौर के वार्ड 24 से पार्षद जीतू यादव (जाटव) की अब 20 माह बाद एमआईसी में वापसी तय हो गई है। जीतू के बीजेपी छोड़ने की चल रही सुगबुगाहट के बाद पार्टी ने फिर एमआईसी में लेने का फैसला किया है।

बीजेपी के वार्ड 65 से पार्षद कमलेश कालरा और वार्ड 24 के पार्षद जीतृ यादव के बीच विवाद के बाद पार्टी ने जीतू को 6 साल के लिए बाहर कर दिया था। इसके साथ ही उनका एमआईसी का पद भी चला गया।

पुलिस से क्लीन चिट के बाद 18 अगस्त को जीतू यादव की पार्टी में वापसी हो गई थी, लेकिन पार्टी ने एमआईसी पद देने पर रोक लगा दी। अब उनकी वापसी तय हो गई है।

जनवरी 2025 में कालरा के घर पर कुछ गुंडों ने हमला किया था, इसमें जीतू समर्थकों का नाम आने के बाद उन्हें पार्टी से बाहर किया था। विवाद एक आडियो विवाद के बाद हुआ, जिसमें निगम के एक कर्मचारी को कालरा ने जीतू को लेकर गलत शब्द कहे। इस पर समर्थक भड़क गए थे।

भोपाल में बैठक के बाद तय

भोपाल में जीतू के करीब नेताओं की भोपाल में बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल के साथ मुलाकात हुई। बताया जा रहा है कि विधायक रमेश मेंदोला, विधायक गोलू शुक्ला और अन्य नेता इसमें थे।

इसमें जीतू की बात रखी गई और उन्हें फिर एमआईसी में लेने की मांग की गई। चर्चा के बाद पार्टी ने उन्हें एमआईसी में लेने की हामी भर दी। इसके बाद औपचारिक पत्र भी जारी कर दिया गया।

MIC Order Jeetu Yadav
MIC Order Jeetu Yadav


विधानसभा चार का विरोध खारिज

जीतू की वापसी के खिलाफ विधानसभा चार के नेता था। कारण है कि यहां सिंधी बाहुल्य है और इन्हीं के पार्षद कमलेश कालरा के साथ जीतू का विवाद हुआ था। विधायक मालिनी गौड़ के साथ पार्षद कालरा जुड़े हुए हैं।

जीतू की वापसी के बाद कालरा ने प्रदेश अध्यक्ष को पत्र लिखकर जीतू को बाहर करने की मांग भी की थी, लेकिन पार्टी ने विधानसभा चार का विरोध खारिज करते हुए जीतू को ना केवल अपनाया बल्कि अब एमआईसी पद भी दिया जा रहा है।

जीतू ने बना लिया था पार्टी छोड़ने का मन

दरअसल 18 अगस्त को पार्टी में वापस आने के बाद भी एमआईसी पद देने से इंकार हो गया था। इसके बाद जीतू ने पार्टी छोड़ने का मन बना लिया और सोशल मीडिया से पार्टी का लोगो और नाम हटा दिया और खुद को सामान्य पार्षद और जनसेवक कहा।

'द सूत्र' ने इस खबर को एक्सक्लूसिव प्रकाशित किया। इसके बाद पार्टी में हड़कंप मच गया। कारण कि जीतू जाटव (एससी) वर्ग के बड़े नेता के रूप में इंदौर में पकड़ रखते हैं। इसके बाद पार्टी ने फिर से एमआईसी पद देने पर विचार शुरू कर दिया और अब वापसी हो रही है।

जीतू का प्रभार चौहान को दिया है

जीतू की वापसी 18 अगस्त को दोपहर में हुई। जीतू के साथ ही बीजेपी विधायक मेंदोला, नगराध्यक्ष सुमित मिश्रा, विधायक गोलू शुक्ला सभी भोपाल में थे। यहां से प्रदेश कार्यालय मंत्री श्याम महाजन ने प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल के आदेश पर जीतू का निलंबन आदेश रद्द का पत्र जारी किया।

जीतू जब एमआईसी में थे तब उनके पास विद्युत व वर्कशाप काम का प्रभार था। जो अभी एमआईसी मेंबर निरंजन सिंह चौहान के पास है। माना जा रहा है कि फिर यही प्रभार वापस उन्हें दिया जाएगा।

एमआईसी का एक पद अभी भी रिक्त

निगम एक्ट के अनुसार एमआईसी में महापौर सहित कुल 11 मेंबर हो सकते हैं। जीतू यादव को हटाए जाने के बाद अभी भी दस ही मेंबर है और एक पद 19 माह से रिक्त है। यानी पार्टी ने एक एमआईसी की गुंजाइश हमेशा बनाए रखी थी और किसी को नहीं दिया गया।

ये खबरें भी पढ़ें...

BJP में वापस लौटे पार्षद जीतू यादव का हुआ मोहभंग, विवाद के बाद पार्टी का चिन्ह और लोगो हटाया

कालरा कांड में बीजेपी से बाहर हुए पार्षद जीतू यादव की वापसी, निष्कासन खत्म

इंदौर के चर्चित कालरा विवाद में जीतू यादव को क्लीन चिट, बीजेपी में वापसी की उम्मीद

इंदौर के पार्षद जीतू यादव वकीलों के साथ पहुंचे थाने, बोले- छवि खराब करने किया बेटे का वीडियो वायरल

Tags:
  • रमेश मेंदोला
  • इंदौर
  • एमआईसी
  • पार्षद कमलेश कालरा
  • पार्षद जीतू यादव
  • बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल
CG Top News: कांग्रेस में बाप तो बाप होता है बयान से बवाल, 15 करोड़ की फिरौती से लेकर महिला GST अफसर की गिरफ्तारी तक पढ़े छत्तीसगढ़ की बड़ी खबरें

By

CG Top News: कांग्रेस में बाप तो बाप होता है बयान से बवाल, 15 करोड़ की फिरौती से लेकर महिला GST अफसर की गिरफ्तारी तक पढ़े छत्तीसगढ़ की बड़ी खबरें
कलेक्टर मैडम का ये कैसा अंदाज! जनप्रतिनिधि लेते रहे जीत का सर्टिफिकेट, कुर्सी पर बैठी रहीं IAS चिन्मयी गोपाल

By Ashish Bhardwaj

कलेक्टर मैडम का ये कैसा अंदाज! जनप्रतिनिधि लेते रहे जीत का सर्टिफिकेट, कुर्सी पर बैठी रहीं IAS चिन्मयी गोपाल
CG B.Ed Admission 2026: बीएड में एडमिशन का एक और मौका, 900 सीटें खाली, 22 नवंबर से खुलेंगे रजिस्ट्रेशन

By Umeshwari Baghel

CG B.Ed Admission 2026: बीएड में एडमिशन का एक और मौका, 900 सीटें खाली, 22 नवंबर से खुलेंगे रजिस्ट्रेशन
डॉक्टर बनाने वाले शिक्षक उतरेंगे सड़क पर! MP के 19 मेडिकल कॉलेजों में आंदोलन का ऐलान

By Sandeep Kumar

डॉक्टर बनाने वाले शिक्षक उतरेंगे सड़क पर! MP के 19 मेडिकल कॉलेजों में आंदोलन का ऐलान
गांवों के जनादेश से जयपुर की कुर्सियों तक भूचाल! डोटासरा मजबूत,मदन राठौड़ की विदाई के संकेत, मंत्रिमंडल में फेरबदल की आहट

By Mukesh Sharma

गांवों के जनादेश से जयपुर की कुर्सियों तक भूचाल! डोटासरा मजबूत,मदन राठौड़ की विदाई के संकेत, मंत्रिमंडल में फेरबदल की आहट
अनूपगढ़-सूरतगढ़ ट्रैक धमाके में बड़ी कार्रवाई, पाकिस्तान में बैठे हैंडलर शाह को लोकेशन भेजने वाला आरोपी दबोचा

By Jageshwar Prasad

अनूपगढ़-सूरतगढ़ ट्रैक धमाके में बड़ी कार्रवाई, पाकिस्तान में बैठे हैंडलर शाह को लोकेशन भेजने वाला आरोपी दबोचा
हाईकोर्ट के सख्त रुख के बाद जेडीए हरकत में, 22 गोदाम से बी-2 बाईपास तक चलेगा बुलडोजर; डिमार्केशन शुरू

By Jageshwar Prasad

हाईकोर्ट के सख्त रुख के बाद जेडीए हरकत में, 22 गोदाम से बी-2 बाईपास तक चलेगा बुलडोजर; डिमार्केशन शुरू