High Court में अधिवक्ताओं पर भड़के judge, बोले- क्या मजाक है ये..!
Jitendra Shrivastava | Apr 25, 2024, 20:59 IST
THESOOTR
मध्यप्रदेश में हाईकोर्ट के जज बीच सुनवाई में कोर्ट से बाहर चले गए। जब हाईकोर्ट की ग्वालियर खंडपीठ के जस्टिस मिलिंद रमेश फड़के कोर्ट रूम में मामलों की सुनवाई कर रहे थे तभी कोर्ट के नियम में रुकावट पैदा हुई तो जज साहब नाराज हो गए...
GWALIOR. हाईकोर्ट ( High Court) में जस्टिस मिलिंद रमेश फड़के सुनवाई के दौरान एक अधिवक्ता पर बुरी तरह भड़क गए और गुस्सा होकर बीच सुनवाई में कोर्ट से बाहर चले गए। जब हाईकोर्ट की ग्वालियर खंडपीठ के जस्टिस मिलिंद रमेश फड़के कोर्ट रूम में मामलों की सुनवाई कर रहे थे तभी कोर्ट के नियम में रुकावट पैदा हुई तो जज (judge) साहब नाराज हो गए।
बुधवार, 24 अप्रैल को हाईकोर्ट में ग्वालियर खंडपीठ के जस्टिस मिलिंद रमेश फड़के हर दिन की तरह अपने कोर्ट रूम में मामलों की सुनवाई कर रहे थे। तभी कोर्ट रूम में बैठे हाईकोर्ट बार के पदाधिकारी अधिवक्ता का अचानक फोन बज उठा। जिससे कोर्ट के नियम और सुनवाई में रुकावट पैदा हुई। जिसपर जस्टिस को गुस्सा तो आया, लेकिन उन्होंने नाराजगी जताते हुए अधिवक्ता का मोबाइल फोन जब्त करवा लिया।
इसके बाद एक बार फिर शांति से मामले की सुनवाई शुरू ही हुई थी कि कोर्ट रूम में बैठे किसी अन्य अधिवक्ता का भी फोन बज गया। जिसपर अधिवक्ता ने अपना फोन जमा करने के लिए दिया और कहा बार के पदाधिकारी का फोन बजा तो उसे जमा किया गया तो अब मेरा भी जमा करवाए।
बस फिर क्या था, कोर्ट रूम में इस तरह का माहौल देख जस्टिस फड़के काफी नाराज हो गए और वे कोर्ट रूम से ही उठकर बाहर चले गए। जस्टिस के जाने के बाद सुनवाई काफी देर तक रुकी रही। वहीं जब वे वापस आए तो फिर उन्होंने मामलों की सुनवाई शुरू की। इधर अधिवक्ताओं के इस बर्ताव के चलते उनके फोन शाम 5 बजे तक कोर्ट में जमा रहे।
अधिवक्ता का अचानक फोन बज उठा

अब मेरा फोन भी जमा करवाएं
इसके बाद एक बार फिर शांति से मामले की सुनवाई शुरू ही हुई थी कि कोर्ट रूम में बैठे किसी अन्य अधिवक्ता का भी फोन बज गया। जिसपर अधिवक्ता ने अपना फोन जमा करने के लिए दिया और कहा बार के पदाधिकारी का फोन बजा तो उसे जमा किया गया तो अब मेरा भी जमा करवाए।
सुनवाई काफी देर तक रुकी रही
बस फिर क्या था, कोर्ट रूम में इस तरह का माहौल देख जस्टिस फड़के काफी नाराज हो गए और वे कोर्ट रूम से ही उठकर बाहर चले गए। जस्टिस के जाने के बाद सुनवाई काफी देर तक रुकी रही। वहीं जब वे वापस आए तो फिर उन्होंने मामलों की सुनवाई शुरू की। इधर अधिवक्ताओं के इस बर्ताव के चलते उनके फोन शाम 5 बजे तक कोर्ट में जमा रहे।
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
By Neel Tiwari
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
By Jitendra Shrivastava