जूनियर इंजीनियर को सीनियर के ऊपर पदस्थ करने पर विवाद, जल संसाधन विभाग में अजीबोगरीब आदेश

Abhilasha Saksena Chakraborty | Apr 25, 2025, 09:32 IST
Share
Senior officer posted under junior
Senior officer posted under junior

जल संसाधन विभाग में सीनियर अधिकारी को जूनियर के अंडर में पोस्टिंग देने का मामला सामने आया है। इंजीनियर इन चीफ का कहना है कि उन्हें तो इस बारे में कोई जानकारी ही नहीं थी।

MP News: मध्य प्रदेश के जल संसाधन विभाग (Water Resources Department) में एक बार फिर पदस्थापना से जुड़ा अजीबोगरीब मामला सामने आया है। विभाग के इंजीनियर इन चीफ विनोद कुमार देवड़ा ने तीन दिन पहले एक आदेश जारी किया, जिसमें जूनियर इंजीनियर (Junior Engineer) को सीनियर इंजीनियर (Senior Engineer) के ऊपर प्रभारी पद दे दिया गया।इस आदेश के अनुसार, पूनमचंद्र ग्वालवंशी, जो वर्तमान में प्रभारी डिप्टी डायरेक्टर (In-charge Deputy Director) एवं एक्जीक्यूटिव इंजीनियर – सेंट्रल मैकेनिकल यूनिट (Central Mechanical Unit) में पदस्थ हैं, उन्हें अब इंचार्ज डायरेक्टर (In-charge Director) बनाया गया है।

गौर करने वाली बात यह है कि ग्वालवंशी एक असिस्टेंट इंजीनियर हैं, जिन्हें कुछ समय पहले ही एक्जीक्यूटिव इंजीनियर का प्रभार दिया गया था। लेकिन अब उन्हें उसी यूनिट में पदस्थ रेगुलर एक्जीक्यूटिव इंजीनियर, एचएस ठाकुर (H.S. Thakur) के ऊपर का पद दे दिया गया है। इससे विभाग में असंतोष और भ्रम की स्थिति बन गई है।

पहले भी हो चुका है ऐसा मामला

यह पहली बार नहीं है जब जल संसाधन विभाग में इस तरह का पोस्टिंग का विवादित आदेश सामने आया हो। इससे पहले बोदी शाखा (Bodi Branch) में अधीक्षण यंत्री (Superintending Engineer) को कार्यपालन यंत्री (Executive Engineer) के अंडर में कर दिया गया था। जब लोगों ने इस मामले को उठाया तब उच्चाधिकारियों को इसकी भनक लगी और तत्काल आदेश को निरस्त कर दिया गया था।

ये भी पढ़ें:

जल संसाधन विभाग के चीफ इंजीनियर को कोर्ट की फटकार, HC ने हलफनामे में मांगा जवाब

क्या दी सफाई

इस संबंध में जब इंजीनियर इन चीफ विनोद कुमार देवड़ा से बात की गई तो उन्होंने कहा – "मुझे इस आदेशके बारे में कोईजानकारी नहीं है। मैं ध्यान से देखूंगा।"विभागीय सूत्रों का कहना है कि यह आदेश पदानुक्रम और सेवा नियमों के विरुद्ध है। इससे विभाग की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं। अगर यह आदेश वापस नहीं लिया गया, तो यह आगे चलकर कानूनी विवाद का रूप भी ले सकता है।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • MP News
  • मध्य प्रदेश
  • वाटर रिसोर्सेज डिपार्टमेंट
  • जल संसाधन विभाग
  • पोस्टिंग
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती