सालगिरह पर पत्नी ने सिंधिया को दिया चैलेंज, कहा-जीनियस हो तो साल्व करो

Jitendra Shrivastava | Dec 13, 2024, 19:25 IST
Share
thesootr
thesootr

केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया और उनकी पत्नी प्रियदर्शिनी राजे सिंधिया ने अपनी शादी की 30वीं सालगिरह मनाई। इस मौके पर प्रियदर्शिनी ने सोशल मीडिया अकाउंट पर सिंधिया को पहेली लिखकर चैलेंज दिया है।

BHOPAL. केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया और उनकी पत्नी प्रियदर्शिनी राजे सिंधिया ने 12 दिसंबर को अपनी शादी की 30वीं सालगिरह मनाई। इस खास मौके पर प्रियदर्शिनी राजे ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर कर अपने पति को अनोखे अंदाज में बधाई दी। उन्होंने पोस्ट के कैप्शन में कुछ लिखा कि 1,57,78,800 मोमेंट्स... इस कोड को डिकोड करो तो मानें!

ग्वालियर के शाही परिवार से ताल्लुक रखने वाले ज्योतिरादित्य सिंधिया और प्रियदर्शिनी राजे की शादी की 30वीं सालगिरह धूमधाम से नहीं बल्कि, सादगी से मनाई गई। प्रियदर्शिनी राजे ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक तस्वीर के साथ एक खास कैप्शन शेयर किया। इस कैप्शन में उन्होंने कुछ नंबर लिखे जो उनके वैवाहिक जीवन के 30 सालों का सार बताते हैं।

प्रियदर्शिनी राजे ने ये लिखा...

प्रियदर्शिनी राजे ने सोशल मीडिया पर अपनी पोस्ट में लिखा कि 1,57,78,800 मोमेंट्स...'। ये आंकड़ा उनके रिश्ते की मजबूती और साथ बिताए हर पल की अहमियत को दर्शाता है। उन्होंने इस अनोखे तरीके से अपनी शादी की सालगिरह को यादगार बनाया। उन्होंने अपनी शादी की सालगिरह के दिन अपनी पोस्ट के साथ कैप्शन में लिखा, इसके बाद लोग कन्फ्यूज हो गए।

पोस्ट में मतलब भी बताया

प्रियदर्शिनी राजे ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की गई पोस्ट में लिखे नंबर का मतलब बताया। उन्होंने लिखा दरअसल 1,57,78,800 मिनट, कुल 30 सालों के बराबर हैं। अगर इन मिनटों को घंटों में बदलें तो यह 2,62,980 घंटे होते हैं। और अगर इन्हें दिनों में बदलें तो यह लगभग 10,957 दिन होते हैं, जो पूरे 30 साल के बराबर होते हैं। इस तरह प्रियदर्शिनी राजे ने गणित के जरिए अपने 30 साल के वैवाहिक जीवन का हिसाब किताब प्रस्तुत किया।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रही पोस्ट

प्रियदर्शिनी राजे की पोस्ट को सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया जा रहा है। हजारों लोगों ने उनकी पोस्ट को लाइक किया और उन्हें शादी की सालगिरह की बधाई दी। प्रियदर्शिनी के इस अनोखे अंदाज ने लोगों का ध्यान खींचा। यह पोस्ट इस बात का प्रमाण है कि प्यार और रिश्तों को जताने के लिए कभी-कभी शब्दों से ज्यादा अंक भी काफी होते हैं। प्रियदर्शिनी राजे ने जो तस्वीर शेयर की है, उसमें वो और ज्योतिरादित्य सिंधिया एक साथ दोनों बेहद खुश नजर आ रहे हैं।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • मध्यप्रदेश
  • केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया
  • ग्वालियर
  • एमपी हिंदी न्यूज
  • पोस्ट
  • प्रियदर्शिनी राजे सिंधिया
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज

By Sanjay Dhiman

UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज