केंद्रीय मंत्री सिंधिया बोले- कांग्रेस में रहते हुए मैंने इमरजेंसी का विरोध किया, कांग्रेस ने...

Amresh Kushwaha | Jun 27, 2025, 13:59 IST
Share
jyotiraditya-scyndia-congress
jyotiraditya-scyndia-congress

केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कांग्रेस पर आरोप लगाते हुए कहा कि इमरजेंसी का विरोध उन्होंने पार्टी में रहते हुए किया। कांग्रेस को माफी मांगनी चाहिए।

केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने ग्वालियर में एक ट्रेन के उद्घाटन के दौरान कांग्रेस पर तीखा हमला किया। उन्होंने कहा कि उन्होंने कांग्रेस में रहते हुए इमरजेंसी का विरोध किया था। उनका कहना था कि कांग्रेस ने प्रजातंत्र का गला घोंटकर छोड़ दिया था। उन्हें अब माफी मांगनी चाहिए। सिंधिया ने कहा कि कांग्रेस की आदत है दूसरों पर कीचड़ फेंकने की। पार्टी को अपनी अंतरात्मा में झांक कर माफी मांगनी चाहिए।

सिंधिया ने इस दौरान अपनी यात्रा के अनुभव साझा किया। साथ ही, ग्वालियर से बैंगलोर तक चलने वाली ट्रेन का उद्घाटन किया। जनरल बोगी में सफर करते हुए यात्रियों से बातचीत की।

ये खबर भी पढ़िए...इंदौर में मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया क्यों बोल पड़े, अमिताभ बच्चन की आवाज से मैं भी परेशान

कांग्रेस ने प्रजातंत्र की आवाज को दबाया- सिंधिया

केंद्रीय मंत्री सिंधिया ने कहा कि मैंने इमरजेंसी का विरोध किया था। साथ ही, मेरे पिता ने भी इसके खिलाफ आवाज उठाई थी। यह सब कांग्रेस में रहते हुए किया था, जब मैं कांग्रेस का मंत्री था। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि कांग्रेस पार्टी ने प्रजातंत्र की आवाज को दबाया और इस दौरान लोगों की स्वतंत्रता को छीनने का काम किया। उनका कहना था कि कांग्रेस को हर दिन उस काले समय की माफी मांगनी चाहिए, जब देश में इमरजेंसी जैसे काले कानून लागू हुए थे। सिंधिया ने कहा कि जो सही है, वह सही है, और जो गलत है, वह गलत है।
ये खबर भी पढ़िए...योग विथ मेयर में उमड़ी भीड़, ज्योतिरादित्य सिंधिया बोले योग में भी इंदौर रच रहा इतिहास

5G विलेज की शुरुआत की दी जानकारी

सिंधिया ने अपने संसदीय क्षेत्र में 5G विलेज की शुरुआत की भी जानकारी दी। उनके अनुसार, गुना के आरी-उमरी गांव में 5G विलेज बनाने का काम किया जाएगा। इससे क्षेत्र में टेलीकम्युनिकेशन का क्षेत्र और भी आधुनिक होगा। यह योजना प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में हो रही क्रांति का हिस्सा है। इसका उद्देश्य ग्रामीण इलाकों में टेक्नोलॉजी और डिजिटल सेवाओं का विस्तार करना है।

सिंधिया ने यह भी बताया कि ग्वालियर और शिवपुरी से अब सीधे बेंगलुरु तक ट्रेन सेवा उपलब्ध हो गई है। इससे यात्रियों को काफी राहत मिलेगी। अब 30 घंटे में बेंगलुरु तक पहुंचा जा सकेगा।

ये खबर भी पढ़िए...संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा, एलन मस्क की Starlink को मिलेगा सैटकॉम लाइसेंस

सिंधिया ने जनरल बोगी में किया सफर

ग्वालियर से शिवपुरी, गुना, और अशोकनगर तक के सफर में केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने जनरल बोगी में यात्रा की। उन्होंने यात्रियों से बातचीत की और उनसे सवाल पूछा। जब उनसे पूछा गया कि एसी कोच में क्यों नहीं बैठे, तो उन्होंने मुस्कुराते हुए कहा, एसी वालों को जुकाम हो जाता है। सिंधिया ने इस यात्रा के दौरान बताया कि ग्वालियर में अब एक हजार बेड का मॉडर्न अस्पताल बन चुका है। इससे इस पूरे अंचल के मरीजों को बेहतर इलाज मिल रहा है। उन्होंने युवाओं से बात करते हुए बताया कि अब शिवपुरी, गुना से सीधे बेंगलुरु तक की ट्रेन सेवा शुरू हो गई है। उन्होंने कहा कि कभी घूमने जरूर जाइए।
ये खबर भी पढ़िए...पोस्ट ऑफिस की गंदगी देख भड़के केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया, खुद उठाई झाड़ू

मैं तो योगी हूं, आप मेरे भगवान हो

गुना रेलवे स्टेशन पर आयोजित सभा में सिंधिया ने अपने बारे में कहा, मैं तो जनरल क्लास का आदमी हूं। मैं तो मिट्टी का आदमी हूं। मैं तो जन जन के हृदय में स्थान पाने वाला व्यक्ति हूं। उन्होंने अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए कहा, मैं तो योगी हूं, आप मेरे भगवान हो, आपकी तपस्या करना ही मेरे जीवन का लक्ष्य है।

अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃

🤝💬👩‍👦👨‍👩‍👧‍👧

thesootr links

दसूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट केसाथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Emergency | Union Minister Scindia | CONGRESS | Madhya Pradesh | MP News

Tags:
  • MP News
  • Madhya Pradesh
  • CONGRESS
  • कांग्रेस
  • केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया
  • ज्योतिरादित्य सिंधिया
  • मध्य प्रदेश
  • ग्वालियर
  • सिंधिया
  • Union Minister Scindia
  • केंद्रीय मंत्री सिंधिया
  • Emergency
  • इमरजेंसी
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि