राहुल गांधी के B टीम वाले बयान पर सिंधिया का पलटवार, दिग्विजय सिंह की भी एंट्री
Rohit Sahu | Published:
Jyotiraditya Scindia rahul gandhi
केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया (Jyotiraditya Scindia) ने राहुल गांधी के B टीम बाले बयान पर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा बिना नाम लिए राहुल गांधी पर हमला बोला है।
केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया (Jyotiraditya Scindia) ने अपने ग्वालियर दौरे (Gwalior Visit) के बाद राहुल गांधी पर हमला बोला है। सिंधिया ने राहुल गांधी (Rahul Gandhi) के B टीम वाले बयान पर पलटवार किया। उन्होंने बिना नाम लिए तंज कसते हुए कहा कि आज राष्ट्र आगे बढ़ रहा है और पूरा देश हमारे साथ है।
राहुल के इसी बयान पर सिंधिया ने बिना नाम लिए निशाना साधते हुए कहा कि किसी पार्टी या नेता पर टिप्पणी नहीं करूंगा, लेकिन यह स्पष्ट है कि 140 करोड़ जनता प्रधानमंत्री मोदी के साथ है। उन्होंने कहा कि जब पूरा देश जुड़ा है, तो इसमें सभी दलों के लोग भी शामिल हैं।
यह भी पढ़ें: कांग्रेस के जीतू पटवारी के पक्ष में प्रहलाद पटेल ने एक्स पोस्ट कर की ये अपील
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह (Digvijay Singh) ने राहुल गांधी (Rahul Gandhi) के बयान का समर्थन किया। उन्होंने अपने सोशल मीडिया (Social Media) हैंडल पर लिखा कि गुजरात में प्रचार के दौरान उन्हें संघ (RSS) के खिलाफ बोलने से रोका गया था। उन्होंने कहा कि संघ हिंदुओं का प्रतिनिधित्व नहीं करता, बल्कि उन्हें गुमराह करता है।
राजनीति विशेषज्ञ राहुल गांधी के इस बयान के दो प्रमुख मायने निकाल रहे हैं। पहला, इससे यह साफ हो गया कि कांग्रेस के अंदर ही गहरे मतभेद हैं और नेतृत्व इससे वाकिफ है। दूसरा, पार्टी के कमजोर होने की वजह को अब शीर्ष नेतृत्व ने समझा और इसका विश्लेषण किया है।
राहुल गांधी ने माना कि कांग्रेस को अपनी जिम्मेदारी सही ढंग से निभाने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि जब तक संगठन को मजबूत नहीं किया जाएगा, तब तक जनता का समर्थन नहीं मिलेगा। उनके इस बयान को कांग्रेस में सुधार की दिशा में एक कदम माना जा रहा है।
यह भी पढ़ें: ‘मुंबई में मराठी सीखना जरूरी नहीं’– भैयाजी जोशी के बयान पर भड़के विपक्षी दल तो दी सफाई
राहुल गांधी ने क्या कहा था?
गुजरात दौरे के दौरान राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि पार्टी में दो तरह के लोग हैं। एक वे जो कांग्रेस (Congress) की विचारधारा को मानते हैं और जनता के लिए काम कर रहे हैं, और दूसरे वे जो बीजेपी (BJP) से मिले हुए हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे लोगों को कांग्रेस से अलग करना जरूरी है। ये लोग बीजेपी की बी टीम की तरह काम कर रहे हैं।
"कांग्रेस के आधे नेता BJP से मिले हुए हैं, उन्हें बाहर फेंकने की जरूरत है जो कांग्रेस में पद पर रहते हुए भी BJP के लिए काम करते हैं..." - कांग्रेस नेता राहुल गांधी #rahulgandhi #congress #speech #gujrat #news #TheSootr । @RahulGandhi @INCIndia @INCMP pic.twitter.com/fSEY4v1dhf
— TheSootr (@TheSootr) March 8, 2025
140 करोड़ जनता हमारे साथ: सिंधिया
यह भी पढ़ें: कांग्रेस के जीतू पटवारी के पक्ष में प्रहलाद पटेल ने एक्स पोस्ट कर की ये अपील
दिग्विजय सिंह की भी एंट्री
मैं @RahulGandhi जी को उनके बयान के लिए बधाई देता हूँ। मुझे याद है मैं जब एमपी के मुख्य मंत्री के रूप में गुजरात में प्रचार करने गया था तब मुझे निर्देश दिए गए थे कि मैं @RSSorg के ख़िलाफ़ ना बोलूँ। हिंदू नाराज़ हो जाएँगे। संघ हिंदुओं का प्रतिनिधित्व नहीं करता। वह केवल धर्म के नाम…
— Digvijaya Singh (@digvijaya_28) March 9, 2025
बयान के 2 मायने
नेतृत्व ने संगठन की कमजोरी स्वीकार की
यह भी पढ़ें: ‘मुंबई में मराठी सीखना जरूरी नहीं’– भैयाजी जोशी के बयान पर भड़के विपक्षी दल तो दी सफाई
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?
By Neel Tiwari
एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी
By Ramanand Tiwari
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
By Amresh Kushwaha
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?
By Ashish Bhardwaj
CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल
By Umeshwari Baghel
शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल
By Amresh Kushwaha
एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर
By Ramanand Tiwari