मध्यप्रदेश अग्रवाल महासभा के अध्यक्ष बने कैलाश मित्तल
Sanjay Gupta | Jan 06, 2025, 08:51 IST
KAILASH MITAL
मध्यप्रदेश अग्रवाल महासभा के अध्यक्ष पद पर कैलाश मित्तल निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं। पूर्व संभागायुक्त एवं कुलपति वरिष्ठ IAS डॉ. मोहन गुप्त ने कैलाश मित्तल को मध्य प्रदेश अग्रवाल महासभा का प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने पर शुभकामनाएं दीं।
मध्यप्रदेश अग्रवाल महासभा के अध्यक्ष पद पर कैलाश मित्तल निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं। पूर्व संभागायुक्त एवं कुलपति वरिष्ठ IAS डॉ. मोहन गुप्त ने कैलाश मित्तल को मध्य प्रदेश अग्रवाल महासभा का प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने पर शुभकामनाएं दीं। निवर्तमान अध्यक्ष डीपी गोयल, अग्रवाल महासभा के मुख्य सलाहकार सुनील गर्ग और पंकज मित्तल ने उन्हें निर्वाचन के उपरांत बधाई एवं शुभकामनाएं दी।
सीएम मोहन यादव के आयोजन में मंत्री, सांसद, विधायक के नाम भूले, अग्रवाल, गोयल, कुक्की छपे
नवनिर्वाचित अध्यक्ष कैलाश मित्तल ने नियुक्त पत्र प्राप्त कर नए कार्यालय श्रीराम टॉवर जेड-7, जोन-1, एम.पी. नगर, भोपाल में पहुंचकर कार्यालय का शुभांरभ किया। कैलाश मित्तल ने सभी अग्रबंधुओं का हृदय से आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सभी सदस्यों के अथक प्रयास और मेहनत के फलस्वरूप ही आज में अध्यक्ष बन पाया हूं। मैं समाज के सभी सदस्यों को आश्वत करता हूं कि समाज के लिए सदैव सेवा एवं समर्पण भाव से काम करूंगा। हम सबको मिलकर समाज को एक नई ऊंचाई पर ले जाना है। साथ ही महासभा में लगभग एक लाख नए सदस्य बनाकर नया कीर्तिमान भी स्थापित करेंगे। मुख्य सलाहकार सुनील गर्ग ने कहा कि महासभा अब घर-घर की महासभा बनेगी और समाज के सभी युवा मिलकर समाज को संगठित, एकत्रित करने में अपनी क्षमता का परिचय देंगे।
![MP MAHASABHA]()
इंदौर में संघ के मालवा प्रांत के घोष शिविर का हुआ उद्घाटन
इस अवसर पर मुकेश गोयल, महावीर गर्ग, रामेश्वर अग्रवाल, शरद अग्रवाल, सौरभ गुप्ता, नितिन गुप्ता, विनीत अग्रवाल, धीरज अग्रवाल, हरिओम गुप्ता, आर.पी. गुप्ता, सोनू गोयल, मनोज अग्रवाल, कैलाश अग्रवाल, होरीलाल गर्ग, राहुल अग्रवाल, मोहित अग्रवाल, नवीन अग्रवाल, आनंद अग्रवाल, नीता अग्रवाल, शिल्पा अग्रवाल, डॉ. रश्मि अग्रवाल, रमा अग्रवाल, मंजू गुप्ता, रानी मित्तल, सीमा गर्ग, सहित अनेक अग्रबंधु उपस्थित हुए।
समाज की एक प्रतिष्ठित संस्था
मध्यप्रदेश अग्रवाल महासभा अग्रवाल समाज की एक प्रतिष्ठित संस्था है जो वर्ष 1976 से पंजीकृत है। यह निरंतर समाज के उत्थान एवं विकास में कार्य कर रही है। संस्था का कार्यक्षेत्र सम्पूर्ण मध्यप्रदेश है। जिसमें हजारों की संख्या में सदस्य शामिल हैं। वर्तमान में महासभा के चुनाव प्रक्रिया सम्पन्न हुई। चुनाव प्रक्रिया पूर्ण होने के पश्चात रविवार 5 जनवरी को कैलाश मित्तल ने चुनाव कार्यालय 6, पत्रकार कालोनी, भोपाल में उपस्थित होकर चुनाव अधिकारी अधिवक्ता रवि गोयल से अपना नियुक्ति पत्र प्राप्त किया।
'समाज को एक नई ऊंचाई पर ले जाना है'
MP MAHASABHA
इंदौर में संघ के मालवा प्रांत के घोष शिविर का हुआ उद्घाटन
कौन-कौन रहा मौजूद?
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
By Neel Tiwari
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari