मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने राहुल गांधी को बताया छोटी बुद्धि का, मुस्लिम की भी गिनी जाएंगी जातियां

Sanjay Gupta | Published:
Share
Kailash Vijayvargiya, rahul gandhi
Kailash Vijayvargiya, rahul gandhi

इंदौर में मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने जातिगत जनगणना पर राहुल गांधी को ‘छोटी बुद्धि’ वाला बताते हुए कहा कि अब मुस्लिमों की भी 40 जातियां गिनी जाएंगी, साथ ही पाकिस्तान को 24 घंटे में मिटाने की चेतावनी भी दी।

लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी द्वारा लगातार उठाए जा रहे जातिगत जनगणना के मुद्दे पर पहले लगातार विरोध कर रही बीजेपी ने अब यू टर्न ले लिया है। वहीं इस मामले में अब मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने भी जातिगत जनगणना को लेकर अपनी बात कहते हुए राहुल गांधी को छोटी बुद्धि का कहा।

यह बोले कैलाश विजयवर्गीय

राहुल गांधी छोटी बुद्धी के हैं, इन्हे समझ नहीं आएगा। जातिगत जनगणना सभी की होगी हिंदू की भी होगी और मुस्लिम की भी। मुस्लिम केवल मुस्लिम नाम से नहीं जाना जाएगा, इसमें पठान कौन, अंसारी कौन, लुहार कौन, सुतार कौन, नाई कौन, इनमें भी 40 जातियां है मुस्लिम समाज की। उनकी भी जाति गिनी जाएगी। यह ऐसा नहीं है कि सीधा सा अल्पसंख्यक के नाम से आरक्षण ले लेंगे, सभी की जातिगत जनगणना होगी। जैसे पहले बिहार में हुई वैसे नहीं होगी, यह सभी की होगी। अब इन्हें (राहुल गांधी) को यह समझ नहीं आ रहा है। बीजेपी ने मोदीजी ने यह निर्णय लिया है तो इसके पीछे उन्होंने यह अच्छी रणनीति के लिए काम किया है।

पाकिस्तान 24 घंटे में मिट जाएगा

इस अवसर पर मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने पाकिस्तान के बड़बोले नेताओं को चेतावनी देते हुए कहा भारत की क्षमता को कम ना आंके। यदि युद्ध हुआ तो 24 घंटे के भीतर पाकिस्तान का नामोनिशान मिट जाएगा। बड़ी-बड़ी बात करने वाले कौनसी कब्र में होंगे यह ढूंढना होगा।

कर्नाटक के सीएम सिद्धारमैया के बयान की पाकिस्तान से युद्ध की जरूरत नहीं है। बातचीत की जानी चाहिए, पर बोलते हुए कहा कि सिद्धारमैया की उम्र बहुत हो गई है और इस उम्र के लोग इस तरह की बहकी-बहकी बात करते हैं। मंत्री विजयवर्गीय गुरुवार को इंदौर विधानसभा क्षेत्र क्रमांक-1 की 200 आंगनवाड़ियों को स्मार्ट बनाने के कार्यक्रम में बोल रहे थे। इस अभियान के तहत आंगनवाड़ियों को अत्याधुनिक संसाधनों से सुसज्जित किया गया है।

यह भी पढ़ें...इंदौर सुमतिधाम में पट्टाचार्य महोत्सव में आयोजक मनीष गोधा की लापरवाही से जैन संतों की जान पर बनी

भोपाल के जनप्रतिनिधि लव जिहाद पर ध्यान दें

भोपाल में हुए लव जिहाद पर मंत्री ने कहा कि ऐसा षडयंत्र लंबे समय से भोपाल में चल रहा है। भोपाल में रोज कोई हिंदू लड़की, मुस्लिम की शिकार हो रही है। मुख्यमंत्री ने गंभीरता से लिया है। मैं वहां के जनप्रतिनिधियों से कह रहा हूं कि वे नेतागिरी के साथ समाज में लव जिहाद का जहर कौन फैला रहा है? इसकी भी चिंता करें।

यह भी पढ़ें...इंदौर में राउ स्थित गौशाला में टूटा मंच मंत्री कैलाश विजयवर्गीय बाल-बाल बचे

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

MP News | जातिगत जनगणना का समर्थन

Tags:
  • MP News
  • राहुल गांधी
  • कैलाश विजयवर्गीय
  • Indore
  • जातिगत जनगणना
  • पाकिस्तान
  • जातिगत जनगणना का समर्थन
जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?

By Neel Tiwari

जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?
एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका

By Amresh Kushwaha

MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?

By Ashish Bhardwaj

Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?
CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल

By Umeshwari Baghel

CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल
शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल

By Amresh Kushwaha

शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल
एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर

By Ramanand Tiwari

एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर