मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने सिंहस्थ के लिए अहम प्रोजेक्ट पर ली बैठक, चंदन नगर में विस्थापन बड़ी चुनौती
Sanjay Gupta | Apr 04, 2026, 18:06 IST
Photograph: (the sootr)
मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने सिंहस्थ 2028 की तैयारियों को लेकर इंदौर में अहम बैठक ली। तीन बड़े प्रोजेक्ट पर फोकस है, जिनमें चंदन नगर ब्रिज, एयरपोर्ट रोड और बड़ा गणपति ब्रिज शामिल हैं। चंदन नगर में विस्थापन सबसे बड़ी चुनौती माना जा रहा है।
News In Short
- मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने आईडीए में सिंहस्थ को लेकर समीक्षा बैठक की।
- तीन बड़े प्रोजेक्ट पर काम तेज करने के निर्देश दिए गए।
- चंदन नगर ब्रिज और एयरपोर्ट रोड प्रमुख प्रोजेक्ट हैं।
- बड़ा गणपति ब्रिज का काम भी जल्द शुरू होगा।
- चंदन नगर क्षेत्र में विस्थापन सबसे बड़ी चुनौती है।
News In Detail
fa678804-c0e
तीन अहम प्रोजेक्ट पर नजर
- मंत्री ने बैठक की जानकारी देते हुए कहा कि सिंहस्थ को लेकर इंदौर में तीन अहम काम हैं। इसमें दो काम पश्चिमी इंदौर को लेकर हैं। इसमें चंदन नगर (चंद्रशेखर आजाद) चौराहे पर ब्रिज का निर्माण होना है। मंत्री ने कहा कि इसके लिए हमने आईडीए अधिकारियों को निर्देश दिए थे और अब आईडीए बोर्ड में यह प्रस्ताव पास हो गया है। जरूरत है कि समय पर इसे पूरा किया जाए। इसके लिए टेंडर एक माह में जारी कर दिया जाएगा। इसमें जो व्यवधान आएंगे, उन्हें दूर कर समय पर काम पूरा किया जाना है।
- दूसरा अहम काम चंदन नगर से एयरपोर्ट तक की मेजर रोड का काम है। इसमें आने वाले अतिक्रमण को हटाना है। इसके लिए पुलिस बल भी लगेगा और सभी विभागों के समन्वय की जरूरत है। इसमें भी निर्देश दिए गए हैं।
- तीसरा काम बड़ा गणपति पर ब्रिज का है। इसमें यूटिलिटी सर्विस हटाना है, जो बड़ा काम है। साथ ही जल्द ब्रिज का काम शुरू कर यह सभी काम सिंहस्थ के पहले खत्म करना है।
महापौर ने यह दी जानकारी
चंदन नगर में विस्थापन बड़ी चुनौती होगी
मंत्री बोले, आप लुटेरों की प्राइवेट कंपनी
यह खबरें भी पढ़ें...
इंदौर विकास प्राधिकरण IDA के पास 1000 करोड़ की एफडी, लेकिन विकास योजनाएं ठप
IDA स्कीम 171 को मुक्त करने का लाएगा प्रस्ताव, ACS की नसीहत- भूमाफियाओं से निपट लेगा प्रशासन
सिंहस्थ 2028 के लिए काशी और उज्जैन के बीच साझेदारी मजबूत, सीएम मोहन यादव ने किए एमओयू साइन
क्राउड मैनेजमेंट सीखने यूपी जाएंगे एमपी के अफसर, उज्जैन सिंहस्थ 2028 में लागू होगा काशी मॉडल
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava