भोपाल के जंगलों में लगी भीषण आग, कई घरों को खाली कराया गया, टाइगर मूवमेंट एरिया भी खतरे में
Abhilasha Saksena Chakraborty | Apr 25, 2025, 09:04 IST
Bhopal fire
भोपाल के कलियासोत डैम और वाल्मी पहाड़ी में आग से टाइगर मूवमेंट एरिया भी प्रभावित हुआ। लपटें क्षेत्र के सरकारी आवासों तक पहुंच गईं, जिसके कारण 8 घरों को एहतियातन खाली कराया गया।
MP News: भोपाल (Bhopal) के कलियासोत डैम (Kaliyasot Dam) और वाल्मी पहाड़ी (Valmi Hill) में भीषण आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि 13 एकड़ की पहाड़ी इसकी चपेट में आ गई। लपटें पास ही स्थित वाल्मी क्षेत्र के सरकारी आवासों तक पहुंच गईं, जिसके कारण 8 घरों को एहतियातन खाली कराया गया। रात 12 बजे तक आग 90 प्रतिशत तक काबू में आ गई थी, लेकिन कुछ जगहों पर अब भी लपटें उठती रहीं। इन हिस्सों को बुझाने के लिए नगर निगम (Municipal Corporation) की दमकल गाड़ियां (fire trucks) तैनात रहीं। पहले दो फायर ब्रिगेड भेजी गईं थीं लेकिन बाद में बड़ती आग को देखकर पांच फायर ब्रिगेड भेजनी पड़ीं। आग की सूचना राहगीरों द्वारा फायर कंट्रोल रूम को दी गई थी, जिसके बाद राहत कार्य तुरंत शुरू हुआ।हवा की रफ्तार, घना जंगल, उबड़-खाबड़ रास्ते और सूखे पेड़-पौधे होने की वजह से आग तेजी से फैल गई। आग बुझाने के दौरान कुछ कर्मचारियों की मामूली रूप से झुलस जाने की खबर आई है, हालांकि कोई भी गंभीर नहीं है। ये भी पढ़ें: भोपाल BHEL में ऑयल टैंकों में धमाका: आग से उठी 20 फीट ऊंची लपटें, देखें वीडियो बाघ मित्र (Tiger Friend) राशिद नूर ने बताया कि यह इलाका टाइगर मूवमेंट एरिया (Tiger Movement Area) में आता है और कलियासोत नदी (Kaliyasot River) के किनारे कई बार बाघों की मौजूदगी देखी गई है। ऐसे में आग पर तुरंत काबू पाना बेहद जरूरी था, जिससे वन्यजीवों को कोई नुकसान न हो।स्थानीय लोग भी दमकल और वन विभाग के साथ मिलकर आग बुझाने में सहयोग कर रहे हैं। thesootr links
तुरंत हुई कार्रवाई
मौके पर विधायक रामेश्वर शर्मा, कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह, डीएफओ लोकप्रिय भारती, नगर निगम कमिश्नर हरेंद्र नारायण, और एसडीएम रविशंकर राय पहुंचे और राहत कार्य की निगरानी की। डीएफओ लोकप्रिय भारती स्वयं कर्मचारियों के साथ जंगल में उतरकर आग बुझाने में लगे। उन्होंने बताया कि आग को लगभग काबू कर लिया गया है और बाकी हिस्सों पर भी लगातार नजर रखी जा रही है।
बाघ मित्रों की चिंता
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
By VINAY VERMA