छिंदवाड़ा में निशा बांगरे को टिकट के सवाल को टाल गए कमलनाथ, डोटासरा पर ईडी के रेड पर कहा- मतदाता सब देख रहा

Chandresh Sharma | Oct 26, 2023, 24:00 IST
Share
छिंदवाड़ा में निशा बांगरे को टिकट के सवाल को टाल गए कमलनाथ, डोटासरा पर ईडी के रेड पर कहा- मतदाता सब देख रहा
छिंदवाड़ा में निशा बांगरे को टिकट के सवाल को टाल गए कमलनाथ, डोटासरा पर ईडी के रेड पर कहा- मतदाता सब देख रहा

छिंदवाड़ा में PCC चीफ ने प्रत्याशियों के टिकट बदले जाने से लेकर प्रदेश में अमित शाह और PM मोदी के दौरों पर मुखर होकर बात की। कमलनाथ ने कहा कि जहां प्रत्याशी चुनाव लड़ने से इनकार कर रहे थे, वहां टिकट बदले गए हैं।

CHHINDWARA. छिंदवाड़ा में पीसीसी चीफ ने प्रत्याशियों के टिकट बदले जाने से लेकर प्रदेश में अमित शाह और पीएम मोदी के दौरों पर मुखर होकर बात की। कमलनाथ ने कहा कि जहां प्रत्याशी ही चुनाव लड़ने से इनकार कर रहे थे, वहां-वहां के टिकट बदले गए हैं। वहीं गृहमंत्री अमित शाह और प्रधानमंत्री मोदी के छिंदवाड़ा दौरों पर वे बोले कि वे मुझे घेर लें लेकिन छिंदवाड़ा की जनता ने मुझे 40 साल तक वोट ही नहीं दिया बल्कि अपना प्यार दिया है।

शिकारपुर पहुंचे हैं कमलनाथ

पूर्व मुख्यमंत्री और पीसीसी चीफ कमलनाथ अपने क्षेत्र छिंदवाड़ा के निवास शिकारपुर पहुंचे हैं। यहां पत्रकारों से चर्चा के दौरान उन्होंने कहा कि यह चुनाव किसी पार्टी या विधायक का नहीं बल्कि प्रदेश के भविष्य का चुनाव है। जिसका फैसला जनता करेगी। प्रधानमंत्री द्वारा राम मंदिर के उद्घाटन को लेकर किए गए सवाल पर कमलनाथ बोले कि राम मंदिर को लेकर बीजेपी ऐसी बातें कर रही है जैसे वह भारतीय जनता पार्टी का हो। उन्होंने कहा कि राममंदिर हमारे देश का मंदिर है, यह सनातन धर्म का बहुत बड़ा धर्मचिन्ह है। ये किसी पार्टी का मंदिर नहीं है।

निशा बांगरे को टिकट का सवाल टाला

पीसीसी चीफ कमलनाथ से जब आमला सीट से निशा बांगरे को टिकट दिए जाने का सवाल किया गया तो उन्होंने सवाल का कोई जवाब नहीं दिया और टाल गए। वहीं राजस्थान में प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा पर ईडी के रेड के सवाल पर उन्होंने कहा कि मतदाता सब देख रहा है। ये जो चाहें कर लें। वहीं समाजवादी पार्टी और जेडीयू के गठबंधन को लेकर किए गए सवाल पर कमलनाथ बोले कि हमने पूरा प्रयास किया लेकिन सीटों के चयन को लेकर बात नहीं बन पाई।

आज कांग्रेस ज्वाइन कर सकती हैं निशा बांगरे

निशा बांगरे को लेकर किए गए सवाल को कमलनाथ बेशक टाल गए हों लेकिन जानकारी के मुताबिक आज 26 अक्टूबर को निशा बांगरे कांग्रेस ज्वाइन कर सकती हैं। भोपाल में उन्हें कांग्रेस की सदस्यता दिलाई जानी है।

Tags:
  • MP News
  • एमपी न्यूज़
  • PCC Chief Kamal Nath
  • पीसीसी चीफ कमलनाथ
  • Nisha Bangre replied on changing tickets
  • निशा बांगरे
  • टिकट बदलने पर दिया जवाब
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग