BIG NEWS: राहुल और खड़गे से मुलाकात के बाद कमलनाथ देने जा रहे हैं अध्यक्ष पद से इस्तीफा, घोषणा जल्द

Pratibha Rana | Dec 06, 2023, 24:00 IST
Share
BIG NEWS: राहुल और खड़गे से मुलाकात के बाद कमलनाथ देने जा रहे हैं अध्यक्ष पद से इस्तीफा, घोषणा जल्द
BIG NEWS: राहुल और खड़गे से मुलाकात के बाद कमलनाथ देने जा रहे हैं अध्यक्ष पद से इस्तीफा, घोषणा जल्द

मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में करारी हार के बाद कांग्रेस के मुखिया और पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ मंगलवार को राहुल गांधी और कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे से मिले

Bhopal. मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में करारी हार के बाद कांग्रेस के मुखिया और पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ मंगलवार को राहुल गांधी और कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे से मिले। सूत्रों के हवाले से देर रात हुई इस मुलाकात के बाद कमलनाथ से दोनों ही नेताओं ने बड़ा फैसला लेने के लिए कह दिया है। यानि दोनों ने पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ को पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष पद से इस्तीफा देने को कहा है।

विधानसभा चुनाव में बड़ी हार के बाद कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष कमलनाथ मंगलवार को दिल्ली में थे। इससे पहले उन्होंने राज्य के कांग्रेस नेताओं के साथ पार्टी की हार पर समीक्षा बैठक भी की थी। सूत्रों का कहना है कि रात को कमलनाथ की मुलाकात राहुल गांधी और कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे से हुई। प्रदेश में पार्टी की हार के बाद पूरी पार्टी में निराशा का माहौल है। दरअसल, सभी को उम्मीद थी कि मध्य प्रदेश में कांग्रेस बेहतर प्रदर्शन करेगी। इसका बड़ा कारण यह भी बताया जा रहा था कि भारतीय जनता पार्टी के 18 साल के शासन के कारण मध्य प्रदेश में एंटी इनकंबेंसी का माहौल है। इसका सीधा फायदा कांग्रेस को मिल सकता है, लेकिन उम्मीद के विपरीत कांग्रेस का प्रदर्शन बेहद निराशाजनक रहा। पार्टी अपनी सरकार तो नहीं बना सकी, बल्कि इसके उलट 48 सीटों का नुकसान भी कांग्रेस को हो गया। 2018 के विधानसभा चुनाव में जहां मध्य प्रदेश में कांग्रेस की 114 सीटें थीं, वहीं घटकर अब कुल 66 सीटें रह गई हैं। ऐसे में कार्यकर्ताओं से लेकर शीर्ष नेतृत्व तक बेहद निराशा का माहौल है।

नए सिरे से खड़ा होगा संगठन

सूत्रों के हवाले से यह जानकारी भी आ रही है कि आगामी लोकसभा चुनाव को देखते हुए कांग्रेस को जल्द ही बड़ा फैसला करते हुए नए सिरे से संगठन खड़ा करना पड़ेगा। अगर कार्यकर्ताओं में इसी तरह निराशा का माहौल रहा तो इसका सीधा असर लोकसभा चुनाव पर भी आएगा। बता दें कि मध्य प्रदेश में फिलहाल कांग्रेस का एक ही सांसद है।

Tags:
  • MP News
  • एमपी न्यूज
  • former CM Kamal Nath
  • Rahul Gandhi
  • राहुल गांधी
  • पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ
  • MP Assembly Elections 2023
  • मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव 2023
  • Kamal Nath met Rahul-Mallikarjun
  • Kamal Nath Resigns State President Post
  • Congress National President Mallikarjun Kharge
  • कमलनाथ ने की राहुल-मल्लिकार्जुन से मुलाकात
  • कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज

By Sanjay Dhiman

UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज