कमलनाथ का बीजेपी पर तंज, कहा- बीजेपी करवा रही उल्टा सर्वे, जो कम वोट से हारे उसे दे रही टिकट, इस नाटक का गिरने वाला है पर्दा

Pratibha Rana | Oct 08, 2023, 24:00 IST
Share
कमलनाथ का बीजेपी पर तंज, कहा- बीजेपी करवा रही उल्टा सर्वे, जो कम वोट से हारे उसे दे रही टिकट, इस नाटक का गिरने वाला है पर्दा
कमलनाथ का बीजेपी पर तंज, कहा- बीजेपी करवा रही उल्टा सर्वे, जो कम वोट से हारे उसे दे रही टिकट, इस नाटक का गिरने वाला है पर्दा

कमलनाथ ने भाजपा पर हमला बोलते हुए ट्वीट किया कि भाजपा में इन दिनों एक दूसरे को निपटाने का खेल चल रहा है।

BHOPAL. मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव इस साल के अंत में होने वाला है। मप्र में विधानसभा चुनाव पास आते ही दोनों ही प्रमुख राजनीतिक दल भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस सियासी जमावट में जुट गए हैं। दोनों ही दलों की जनता को लुभाने की कोशिशें जारी हैं। साथ ही दोनों ही राजनीतिक दलों में वार-पलटवार का दौर भी जारी है। इस बीच विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस ने बीजेपी सरकार पर हमला बोला है।

कमलनाथ ने बीजेपी पर साधा निशाना

दरअसल कमलनाथ ने बीजेपी पर बड़ा हमला बोला है। उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा- मप्र की जनता के बीच अब ये बात हास्य-उपहास का विषय बन गई है कि बीजेपी एक ऐसा उल्टा सर्वेक्षण करवा रही है, जिससे ये मालूम पड़े कि कौन सा भाजपाई प्रत्याशी सबसे कम वोट से हारेगा, तो फिर उसे ही टिकट दिया जाए, जिससे डबल इंजन का डबल अपमान थोड़ा कम हो सके।

ये खबर भी पढ़ें...

लोकायुक्त ने आरोपी को लौटाए 22 लाख रुपए नकद और 45 लाख का सोना, करोड़पति निकला था रिटायर्ड स्टोर कीपर

कमलनाथ ने ली चुटकी

कमलनाथ ने आगे ट्वीट में लिखा- मप्र की जनता के बीच ये बात भी चर्चा का विषय है कि मप्र का जो भी वरिष्ठ भाजपाई कल को दिल्ली के दावेदारों को चुनौती दे सकता है, उसको इसी विधानसभा में निपटाने की तैयारी है। इसलिए इस शर्तिया हारे हुए विधानसभा चुनाव में ही उसे लड़वाकर और हरवाकर उसकी चुनौती को खत्म करने की रणनीति का खेल खेला जा रहा है। बीजेपी के मंच प्रहसन-एकांकी के मंच जैसे बन गए हैं, जिसमें ना कथा सच्ची है, ना पात्र-अभिनय लेकिन नाटकीयता भरपूर है। बीजेपी के नाटक का पर्दा गिरने वाला है।

ये खबर भी पढ़ें...

उज्जैन में महाकाल का गर्भगृह फिलहाल बंद ही रहेगा, मंदिर समिति की बैठक में गर्भगृह खोलने पर नहीं हुआ कोई विचार

Tags:
  • MP News
  • एमपी न्यूज
  • कमलनाथ
  • Kamal Nath
  • मप्र विधानसभा चुनाव 2023
  • MP Assembly Elections 2023
  • CM Shivraj Singh Chauhan
  • सीएम शिवराज सिंह चौहान
  • Kamal Nath's big attack on BJP
  • कमलनाथ का BJP पर बड़ा हमला
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज

By Sanjay Dhiman

UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज