BJP संकल्प पत्र पर कमलनाथ का कटाक्ष, बोले- शिवराज जी, लाड़ली बहनों को 3000 रुपए देने की घोषणा का अपने हाथों से गला घोंट दिया

Jitendra Shrivastava | Nov 11, 2023, 24:00 IST
Share
BJP संकल्प पत्र पर कमलनाथ का कटाक्ष, बोले- शिवराज जी, लाड़ली बहनों को 3000 रुपए देने की घोषणा का अपने हाथों से गला घोंट दिया
BJP संकल्प पत्र पर कमलनाथ का कटाक्ष, बोले- शिवराज जी, लाड़ली बहनों को 3000 रुपए देने की घोषणा का अपने हाथों से गला घोंट दिया

संकल्प पत्र को लेकर कमलनाथ ने प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान पर तंज करते हुए कहा कि झूठ बोलने के लिए बहुत कलेजा चाहिए होता है।

BHOPAL. मध्यप्रदेश बीजेपी ने आज 96 पेज का संकल्प पत्र जारी किया। इस संकल्प पत्र को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान पर तंज करते हुए कहा कि झूठ बोलने के लिए बहुत कलेजा चाहिए होता है। शिवराज जी, आपने मध्य प्रदेश का कोई शहर-कस्बा नहीं छोड़ा, जहां पर आपने बहनों को ₹3000 देने का वादा करने वाले होर्डिंग बैनर न लगाए हों। लेकिन आज जब आपने संकल्प पत्र जारी किया तो इस घोषणा का अपने हाथों से गला घोंट दिया।

नारी सम्मान योजना का सबको लाभ मिलेगाः कमलनाथ

कमलनाथ ने कहा कि शिवराज जी, आपने खुद अपने हाथों से झूठ की बुनियाद पर खड़ी लाड़ली बहना योजना बंद कर दी क्योंकि अब तो बहनों को नारी सम्मान योजना में 1500 रुपए प्रतिमाह और ₹500 में गैस सिलेंडर 1 जनवरी 2024 से कांग्रेस की सरकार देगी। बहनो चिंता मत करना आपने नारी सम्मान के लिए रजिस्ट्रेशन कराया हो या ना कराया हो प्रदेश की सब बहनों को नारी सम्मान योजना का लाभ मिलेगा। अब 1250 रुपए की चिंता छोड़िए खाते में सीधे 1500 रुपए पाइये।

संकल्प पत्र नहीं जुमला पत्र, मोदी जी ने नहीं किया साइन

कांग्रेस ने संकल्प पत्र को जुमला पत्र कहते हुए भाजपा पर तंज कसा है। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की प्रवक्ता और सोशल मीडिया विभाग की राष्ट्रीय अध्यक्ष सुप्रिया श्रीनेत ने कहा कि 96 पेजों का जुमला पत्र मध्यप्रदेश बीजेपी ने जारी किया। इसका नाम मोदी की गारंटी, मध्यप्रदेश का विश्वास दिया गया है। इस घोषणा पत्र पर मोदी जी ने हस्ताक्षर नहीं किए। उन्हें पता है कि, इतने जुमले हैं इस घोषणा पत्र में। सुप्रिया श्रीनेत ने कहा कि ये जुमला पत्र का अनावरण कम, शिवराज जी की विदाई का समारोह ज्यादा लग रहा था। एक गाना बजा, 4 मिनट 3 सेकंड का। पूरे वीडियो में सीएम शिवराज की मात्र एक फोटो थी। चुनाव में हार का ठीकरा अब किस पर फोड़ा जाएगा इस बात की बहस शुरू हो गई है।

लाड़ली बहना योजना में 3000 रु. देने की बात घोषणा पत्र में नहीं

सुप्रिया श्रीनेत ने पत्रकारवार्ता के दौरान कहा ने कहा, महिलाओं को जो छलता है वो किसी का सगा नहीं। कहा जा रहा था कि, लाड़ली बहना योजना में दी जाने वाली राशि 3 हजार रुपए तक की जाएगी। पूरे घोषणा पत्र में कहीं उसका जिक्र नहीं है। तो अपनी बहनों को छलता है सभी जानते हैं वो क्या कहलाता है ये सभी जानते हैं। सस्ते गैस सिलेंडर का उल्लेख है। 10 राज्य में सरकार है भाजपा की किसी राज्य में दिया है क्या। कांग्रेस शासित राज्य में सस्ता रसोई गैस सिलेंडर दिया जा रहा है।

किसानों को ठगा

सुप्रिया श्रीनेत ने बताया कि, हमने किसानों की कर्ज माफी की घोषणा के साथ-साथ और भी कई घोषणा की, लेकिन बीजेपी के घोषणा पत्र में किसान कर्ज माफी की घोषणा सुई बटा सन्नाटा ही रही। MSP बढ़ाने की बात करते हैं, 10 राज्य में सरकार है एक में भी करके दिखाया। हमारी सरकार छत्तीसगढ़ में है। वहां हमने करके दिखाया है। देश का सबसे ज्यादा एमएसपी छत्तीसगढ़ में दिया जा रहा है।

Tags:
  • MP News
  • Madhya Pradesh
  • मध्यप्रदेश
  • एमपी न्यूज
  • Kamal Nath's sarcasm on BJP resolution letter
  • resolution letter
  • announcement of giving Rs 3000 strangled with his hands
  • BJP संकल्प पत्र
  • संकल्प पत्र पर कमलनाथ का कटाक्ष
  • 3000 रुपए देने की घोषणा का हाथों से गला घोंट दिया
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच