घर में सो रही महिला को जंगल ले भागा बाघ, प्रदेश में ऐसे हमलों से अब तक 22 की मौत
Aman Vaishnav | Aug 03, 2026, 09:36 IST
बालाघाट में घर में सोती महिला को जंगल ले भागा बाघ
बालाघाट के पर्रापुर बैगाटोला में सो रही महिला को बाघ उठा ले गया। अस्पताल में इलाज के दौरान महिला की मौत हो गई। वहीं इस साल अब तक प्रदेश में बाघ के हमले से यह 22वीं मौत है।
समझें क्या है पूरा मामला...
- बालाघाट के पर्रापुर बैगाटोला गांव में शनिवार रात बाघ घर में घुस आया।
- बाघ सो रही एक महिला को उठाकर जंगल की ओर ले गया।
- परिवार और ग्रामीणों ने शोर मचाकर बाघ का पीछा किया।
- बाघ महिला को छोड़कर भाग गया, लेकिन महिला गंभीर रूप से घायल हो चुकी थी।
- अस्पताल में डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
डरावनी रात की शुरुआत
बाघ (बाघ का आतंक) ने महिला को पकड़ लिया और घसीटते हुए जंगल की तरफ ले जाने लगा। यह हमला इतना अचानक हुआ कि परिवार को कुछ समझ में आने में समय लगा।
बालाघाट शेर केस
300 मीटर तक घसीटा गया
परिजनों को जैसे ही घटना का पता चला, उन्होंने तुरंत शोर मचाना शुरू किया। पड़ोसी भी जाग गए और मदद के लिए दौड़ पड़े।
ग्रामीणों ने की जान बचाने की कोशिश
कुछ ही देर बाद बाघ ने महिला को छोड़ दिया और जंगल में भाग गया। ग्रामीणों ने तुरंत महिला को उठाया।
अस्पताल में हुई मौत
परिजन उन्हें तुरंत नजदीकी अस्पताल ले गए लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। गांव में मातम छा गया।
kanha-national-park-balaghat-tiger-attack
इस साल 22वीं मौत
14 जून तक के सरकारी आंकड़ों के अनुसार, मध्य प्रदेश में वन्यजीवों के हमलों में अब तक 43 लोगों की जान जा चुकी है। इनमें से 22 मौतें अकेले बाघ के हमलों में हुई हैं। यानी लगभग आधी मौतों के पीछे बाघ जिम्मेदार हैं।
kanha-national-park-balaghat-tiger-attack
वन विभाग पर उठे सवाल
ग्रामीणों ने इसकी शिकायत कई बार वन विभाग से की। आरोप है कि विभाग की तरफ से कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई। इसी लापरवाही का नतीजा अब एक जान के रूप में सामने आया है।
कान्हा का इलाका, बढ़ता खतरा
जानकारों का मानना है कि जंगल और गांव की सीमाएं जब आपस में मिलती हैं, तो इंसान और वन्यजीव के बीच टकराव बढ़ जाता है। ऐसे मामलों में समय पर निगरानी और सुरक्षा उपाय बेहद जरूरी हो जाते हैं।
क्यों बढ़ रहे मानव–बाघ संघर्ष के मामले?
जंगलों से सटे गांवों में मवेशियों की मौजूदगी और रात के समय लोगों की आवाजाही से मानव–वन्यजीव संघर्ष की घटनाएं बढ़ रही हैं।
वन विभाग ऐसे क्षेत्रों में लगातार निगरानी, गश्त और अलर्ट जारी करने की व्यवस्था करता है, लेकिन स्थानीय लोगों का कहना है कि कई बार समय पर प्रभावी कार्रवाई नहीं हो पाती।
मध्य प्रदेश में बाघों की स्थिति
बाघों की संख्या बढ़ना संरक्षण की सफलता का संकेत है, लेकिन इसके साथ ही जंगलों से सटे इलाकों में मानव–वन्यजीव संघर्ष की घटनाएं भी चुनौती बनकर सामने आ रही हैं।
ऐसे मामलों में विशेषज्ञ गांवों में सतर्कता, त्वरित सूचना प्रणाली और प्रभावी रेस्क्यू व्यवस्था को जरूरी मानते हैं।
ये खबरें भी पढ़िए।
एमपी में बाघों की संख्या 40% तक बढ़ी, पर अपने ही घर में जगह पड़ी कम
रसूखदारों ने बदला जंगल का भूगोल, बांधवगढ़ रिजर्व में खतरे में बाघों की जिंदगी
क्या खतरे में है MP का टाइगर स्टेट का टैग? नहीं धम रहे बाघों की मौत के मामले
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava