कटनी में बड़ा घोटाला, मुंबई के सूर्योदय स्मॉल फाइनेंस बैंक ने 8 दिन में खोले नाबालिगों के इतने अकाउंट, 7 करोड़ का किया लेनदेन
Pratibha Rana | Feb 04, 2024, 08:47 IST
कटनी में बड़ा घोटाला, मुंबई के सूर्योदय स्मॉल फाइनेंस बैंक ने 8 दिन में खोले नाबालिगों के इतने अकाउंट, 7 करोड़ का किया लेनदेन
मुंबई के सूर्योदय स्मॉल फाइनेंस बैंक में गैतरा के 17 बेरोजगार युवाओं तथा पढ़ने वाले बच्चों के 17 खाते खुलवाने वाले विवेक पटेल (गैतरा) की शुक्रवार देर रात गिरफ्तारी के बाद टीम ने शिकायकर्ताओं के बयान दर्ज किए।
BHOPAL. मध्य प्रदेश के कटनी जिले में हवाला कांड का मामला सामने आया है। मुंबई के सूर्योदय स्मॉल फाइनेंस बैंक की कटनी जिले की शाखा में 8 दिन के अंदर 17 बेरोजगार युवाओं और नाबालिगों के खाते खोले गए। इसके बाद अगले 15 दिनों में इनमें लगभग 7 करोड़ से ज्यादा का लेनदेन किया गया। बाद में बैंक की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज किया। एसपी ने टीम का गठन कर केस की जांच-पड़ताल शुरू की।
दरअसल कटनी जिले की सूर्योदय स्मॉल फाइनेंस बैंक में 30 दिसंबर से 6 जनवरी के बीच 17 बेरोजगार युवाओं और नाबालिगों के खाते खोले गए। फिर इसमें करोड़ों का लेनदेन भी हुआ। इसमें कुछ खाते ऐसे भी है, जिनसे 2 हफ्ते के अंदर 23 से 81 लाख रुपए तक का टॉजेक्शन हुआ है। वहीं पुलिस ने सूर्योदय स्मॉल फाइनेंस बैंक में गैतरा के 17 युवाओं के 17 खाते खुलवाने वाले विवेक पटेल (गैतरा) को शुक्रवार गिरफ्तार कर लिया था। माधवनगर थाने में जांच टीम ने करीब 7 करोड़ रुपए के संदिग्ध लेनदेन को लेकर बैंक की ब्रांच मैनेजर अंकिता गुप्ता और गैतरा के खाताधारकों से करीब तीन घंटे पूछताछ की।
वहीं पूछताछ में ब्रांच मैनेजर अंकिता गुप्ता ने बताया कि जिन खातों और स्थानों से ट्रांजेक्शन हुए हैं, उसकी पूरी जानकारी मुंबई हेड ऑफिस के साथ पुलिस को सौंप दी गई है। सबसे ज्यादा 81 लाख रुपए का लेनदेन एक बारहवीं कक्षा के छात्र के अकाउंट से हुआ है। इसी तरह से एक अन्य खाते से भी 63 लाख का ट्रांजेक्शन हुआ है।
वहीं इस पूरे मामले का मास्टर माइंड पन्ना का रहने वाला दुर्गेश यादव है। हालांकि पुलिस अभी तक इसे गिरफ्तार नहीं कर पाई है। पुलिस इस पूरे मामले जांच कर दुर्गेश की तलाश कर रही है। वहीं पुलिस का कहना है कि अभी ब्रांच मैनेजर और खाताधारकों से पूछताछ में कोई खास जानकारी नहीं मिली है।
8 दिनों में इतने खुले अकाउंट
पूछताछ में ये आया सामने
मास्टर माइंड की तलाश में पुलिस
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
By Neel Tiwari
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
By Jitendra Shrivastava