thesootr
दलित महिला मारपीट मामला : टीआई सहित छह को किया सस्पेंड
Jitendra Shrivastava | Published:
thesootr
मध्यप्रदेश के कटनी जिले में दलित महिला से मारपीट मामले में टीआई समेत छह को निलंबित कर दिया गया है। अब इस मामले में सियासत भी गरमा गई है। कांग्रेस ने जहां सरकार को घेरा है। वहीं, बीजेपी ने भी जवाबी हमला बोला है...
मध्यप्रदेश में कटनी के जीआरपी थाने में दलित महिला और उसके नाबालिग पोते के पीटने के मामले में रेलवे एसपी सिमाला प्रसाद ने कार्रवाई की है। इसमें टीआई अरुणा वाहने सहित छह पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया है। अब इस मामले को लेकर सियासत भी तेज हो गई है। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की मामले में चुप्पी पर सवाल उठाए हैं। वहीं, बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने कहा है कि जांच की जा रही है जो भी दोषी होगा उस पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
बुधवार रात वायरल वीडियो में कटनी जीआरपी पुलिसकर्मी दलित महिला कुसुम वंशकार और उसके 15 वर्षीय पोते मारपीट करते नजर आ रहे हैं। इस मामले के सामने आते ही कांग्रेस ने मध्यप्रदेश सरकार को घेरना शुरू कर दिया। इसके बाद मामले की समीक्षा करने जबलपुर रेल एसपी सिमाला प्रसाद कटनी पहुंचे। सिमाला प्रसाद ने कहा कि जीआरपी टीआई अरुणा वाहने सहित 6 पुलिसकर्मी को निलंबित कर दिया है। इसकी जांच भोपाल रेल डीएसपी महेंद्र सिंह कुल्हड़ा को सौंपी दी गई है।
रेलवे एसपी सिमाला प्रसाद ने बताया कि पुलिस फरार अपराधी दीपक वंशकार के परिजनों को पूछताछ के लिए थाने लाई थी। इसी दौरान यह घटना हुई थी, मामले की जांच की जा रही है। यह भी जांच का विषय है कि पुलिस थाने का वीडियो दस महीने पुराना यानी अक्टूबर 2023 का है यह इतने दिनों के बाद बाहर कैसे आया। सिमाला प्रसाद ने कहा कि मामला दीपक वंशकार से जुड़ा है वह एक हिस्ट्रीशीटर है। दीपक के खिलाफ 19 मामले दर्ज हैं, 2017 से यह निगरानीशुदा बदमाशों की सूची में है। 2023 में चोरी का एक मामला हुआ था इसमे उसकी तलाश थी इस पर दस हजार रुपए का इनाम भी घोषित था। इसी सिलसिले में उसके परिजनों को थाने पर लाया गया था वहीं, अप्रैल 2024 में दीपक वंशकार को कटनी से जिलाबदर की कार्रवाई की गई है।
![thesootr]()
पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने दलित से मारपीट का वीडियो X पर पोस्ट किया है। साथ ही कमलनाथ ने लिखा कि कटनी में जीआरपी पुलिस द्वारा दलित बच्चे और महिला को पीटने की घटना बताती है कि मध्यप्रदेश में दलित सुरक्षित नहीं है। रक्षक ही भक्षक बनते जा रहे हैं। सीएम साहब! कब रुकेगा दलितों पर अत्याचार। इसके बाद वीडियो वायरल हो गया।
भीम आर्मी के चीफ और सासंद चंद्रशेखर आजाद ने भी इस मामले में सरकार पर हमला बोला है। आजाद ने सोशल मीडिया पर लिखा कि चोरी के नाम पर किसी भी नाबालिग बच्चे और बुजुर्ग मां को उठा लो, फिर उन पर वर्दी की भड़ास निकाल दो।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा कि अब तो खुद राष्ट्रपति जी भी महिला उत्पीड़न को लेकर चिंतित हैं। बीजेपी सरकार को अब जाग जाना चाहिए। दलितों को पेशाब पिलाना, अपमानित करना, झूठे मुकदमे में फंसाना यहां तक की हत्या ही कर देना, मेरे मध्य प्रदेश में सामान्य घटना हो चुकी है। मुख्यमंत्री चुप हैं! क्यों?"
ये था मामला...
वायरल वीडियो अक्टूबर 2023 का है
पूर्व सीएम ने X पर डाला पिटाई का वीडियो
भाजपा के कुशासन का असली दलित प्रेम
कांग्रेस अध्यक्ष ने भी X पर लिखा
जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?
By Neel Tiwari
एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी
By Ramanand Tiwari
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
By Amresh Kushwaha
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?
By Ashish Bhardwaj
CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल
By Umeshwari Baghel
शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल
By Amresh Kushwaha
एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर
By Ramanand Tiwari