विधायक संजय पाठक के आधार कार्ड के साथ ऐसा क्या हुआ कि मामला पहुंच गया पुलिस थाने
Sandeep Kumar | Oct 09, 2024, 18:30 IST
STYLESHEET THESOOTR - 2024-10-09T175808.893
कटनी के बीजेपी विधायक संजय पाठक के आधार कार्ड के साथ छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। विधायक की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है...
कटनी की विजयराघवगढ़ विधानसभा सीट से बीजेपी के विधायक संजय पाठक के आधार कार्ड के साथ छेड़छाड़ की गई है। बताया जा रहा है कि आधार कार्ड में लिखे गए पते को बदल दिया गया। आधार कार्ड में उन्हें कटनी की बजाय पंजाब का निवासी बना दिया गया है। विधायक की शिकायत के आधार पर पुलिस मामला दर्ज कर जांच में जुट गई। मिली जानकारी के मुताबिक दिल्ली में किसी युवक के कंप्यूटर का आइपी एड्रेस ट्रेस किया गया है, लेकिन पुलिस उसे अब तक गिरफ्तार नहीं कर पाई है।
दरअसल बीजेपी विधायक ने जब बैंकिंग के काम के लिए UIDAI की वेबसाइट से आधार कार्ड डाउनलोड कराया तो उन्हें इसकी जानकारी लगी। विधायक संजय पाठक ( MLA Sanjay Pathak ) ने इसकी कलेक्टर से शिकायत की। विधायक ने बताया है कि वे पाठक वार्ड, कटनी के निवासी हैं, लेकिन उनके आधार कार्ड में फ्लैट नंबर 301 सिटी हिल्स पीर मोहल्ला, ढकोली, जीरकपुर, सासनगर ( मोहाली ) पंजाब का पता दर्ज बताया जा रहा है। पते में संसोधन मेरे द्वारा नहीं काराया गया है। मुझे कोई गहरी साजिश की आशंका है। किसी के द्वारा फर्जी दस्तावेज बनाकर मेरा पता परिवर्तित कर दिया गया है। विधायक ने आधार कार्ड में पता बदल जाने की शिकायत की गई है। एसपी को शिकायत की प्रति भेजी गई है। ई- गर्वनेंस प्रबंधक को भी जांच के लिए कहा गया है।
![STYLESHEET THESOOTR - 2024-10-09T175808.893]()
वहीं इस पूरे मामले को लेकर बीजेपी विधायक संजय पाठक ने कहा है कि मेरे द्वारा बिना संसोधन कराए ही मेरे आधार कार्ड में पता बदल दिया गया है। इसकी शिकायत मैंने की है। पता क्यों बदला गया है और मंशा क्या है, इसका पता लगना जरूरी है।
भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (आधार कार्ड ) की वेबसाइट के अनुसार सबसे पहले आधार नंबर, पंजीकृत मोबाइल नंबर, और ओटीपी का इस्तेमाल करके लॉग इन करना होता है। इसके बाद पता बदलने का विकल्प चुनकर नया पता और इसका प्रूफ जमा करना होता है। इसके बाद मोबाइल नंबर पर अपडेट का नोटिफफिकेशन आता है। आधार कार्ड में पता बदलने के लिए कई तरह के पहचान पत्र की आवश्यकता होती है।
कैसे खुला आधार कार्ड से छेड़छाड़ का राज
STYLESHEET THESOOTR - 2024-10-09T175808.893
पता क्यों बदला गया : संजय पाठक
आधार कार्ड में बदलाव के नियम
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
By Jitendra Shrivastava
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज
By Sanjay Dhiman