मध्य प्रदेश : कटनी की कई इंडस्ट्रीज में IT का छापा, उद्योगपतियों में हड़कंप

Sandeep Kumar | Published:
Share
2024-05-17T134701.922.jpg
2024-05-17T134701.922.jpg

माधवनगर की प्रतिष्ठित फर्म अनिल इंडस्ट्रीज के अलावा कई बड़े व्यापारियों के ठिकानों व उनके घरों पर सुबह ही इनकम टैक्स दबिश दी है। आईटी की आधा सैकड़ा अधिकारियों की टीम ने यह छापामार कार्रवाई की है।

BHOPAL. मध्य प्रदेश के कटनी जिले के कई बड़े व्यापारियों के घर और उनके कई ठिकानों पर एक साथ 50 से ज्यादा लग्जरी कारों के साथ इनकम टैक्स ( IT ) के 100 से ज्यादा अधिकारियों की टीम ने छापेमार कार्रवाई की है। ये सभी व्यापारी दाल मिल, चावल मिल और कई बड़े व्यापार करते हैं जिसमें से एक सबसे बड़ा व्यापार करने वाले अनिल इंडस्ट्रीज के तीन भाइयों के घर व उनके ठिकानों पर कार्रवाई की गई इनकम टैक्स विभाग ( Income Tax Department ) के अधिकारियों ने सुबह सभी जगहों पर दबिश देते हुए कागजातों को खगाल रही है।

ये खबर भी पढ़िए...नगर निगम फर्जी बिल घोटाला- 6000 करोड़ रुपए का भुगतान जांच के दायरे में आया, सभी फर्म की होगी जांच

50 से ज्यादा लग्जरी कारों के साथ व्यापारियों के घर पहुंची IT टीम


जिले के माधवनगर की प्रतिष्ठित फर्म अनिल इंडस्ट्रीज ( Anil Industries ) के अलावा कई बड़े व्यापारियों के ठिकानों व उनके घरों पर सुबह ही इनकम टैक्स दबिश दी है। आईटी की आधा सैकड़ा अधिकारियों की टीम ने यह छापामार कार्रवाई की है। अधिकारियों की टीम मिल सहित अनिल के निरंकारी भवन के सामने स्थित बंगला में भी छापा मारकर जांच कर रही है। करीब 50 से ज्यादा लग्जरी कारों से जबलपुर, भोपाल के अधिकारियों के दल ने एक साथ यह दबिश दी सुबह से ही दस्तावेजों को खंगालने के लिये जांच शुरू कर दी।

अनिल इंडस्ट्रीज पर अरबों रुपए के कर चोरी का आरोप


बता दें कार्रवाई के दौरान इनकम टैक्स दल के साथ पुलिस टीम भी मौजूद है बताया जाता है कि अनिल इंडस्ट्रीज उद्योग जिले का एक उभरता नाम है विगत कई दिनों से यह इनकम टैक्स के निशाने पर था अनिल इंडस्ट्रीज और कई बड़े व्यापारियों पर अरबों रुपए के कर चोरी की आशंका व्यक्त की जा रही है। जांच कहां तक पहुंची और टीम को क्या-क्या हाथ लगा है इसकी अभी तक कोई जानकारी सामने नहीं आई है करीब दो दिन तक जांच चलने का अनुमान लगाया जा रहा है।

Tags:
  • Income Tax Department
  • कटनी
  • IT
  • अनिल इंडस्ट्रीज
  • Anil Industries
जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?

By Neel Tiwari

जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?
एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका

By Amresh Kushwaha

MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?

By Ashish Bhardwaj

Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?
CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल

By Umeshwari Baghel

CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल
शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल

By Amresh Kushwaha

शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल
एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर

By Ramanand Tiwari

एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर