समोसे पर बवाल, लोगों ने वाहनों पर पथराव कर लगाई आग
Ravi Singh | Nov 03, 2024, 22:31 IST
Katni Samosa
बड़वारा थाने के बसाड़ी गांव में रेत कंपनी और ग्रामीणों के बीच दुकान में समोसे को लेकर हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। आक्रोशित ग्रामीणों ने रेत कंपनी के कर्मचारियों के वाहन पर पथराव शुरू कर दिया।
बड़वारा थाने के बसाड़ी गांव में रविवार शाम को रेत कंपनी और ग्रामीणों के बीच दुकान में समोसे को लेकर हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। आक्रोशित ग्रामीणों ने रेत कंपनी के कर्मचारियों के वाहन पर पथराव शुरू कर दिया। इससे उसके कांच टूट गए और वहां से गुजर रहे रेत वाहनों के कांच भी टूट गए। साथ ही कंपनी के कर्मचारियों की गाड़ी में आग लगा दी गई, कर्मचारी मौके से भाग गए।
सूचना मिलते ही बड़वारा थाना और आसपास के थानों के प्रभारी भी दल बल के साथ मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों को शांत कराया। देर शाम तक वरिष्ठ अधिकारी भी मौके पर मौजूद रहे और ग्रामीणों को समझाने में जुटे रहे। जानकारी के अनुसार बसाड़ी गांव के तिराहे पर चाय-नाश्ते की दुकानें हैं। जहां शाम को एक महिला और गांव के कुछ लोग समोसे खा रहे थे। इसी दौरान रेत कंपनी के कर्मचारी एक गाड़ी में सवार होकर पहुंचे और पहले उन्हें समोसा देने को कहा। इसी बात को लेकर महिला से विवाद हुआ तो कर्मचारियों ने उसके साथ मारपीट कर दी। जिसके बाद ग्रामीण एकत्र हो गए और विवाद बढ़ने पर ग्रामीणों ने वाहनों पर पथराव शुरू कर दिया। साथ ही कंपनी के कर्मचारियों की गाड़ी के शीशे भी तोड़ दिए और उसमें आग लगा दी।
आक्रोश में ग्रामीणों ने कंपनी कर्मचारियों की गाड़ी को आग के हवाले कर दिया और रेत से भरे गुजर रहे ट्रकों को भी रोक लिया। पत्थरों से उनके शीशे तोड़ दिए। जिससे सूचना मिलने पर चालकों ने अपने वाहन बसाड़ी से पहले ही रोक लिए। लोगों ने सड़क पर पत्थर फेंके और छतों से भी वाहनों पर पत्थर बरसाए गए। इस बीच बताया जाता है कि रेत कंपनी के कर्मचारियों ने हवाई फायरिंग भी की लेकिन अधिकारियों का कहना है कि फायरिंग होने की बात कही गई थी लेकिन अभी तक की जांच में ऐसा कुछ सामने नहीं आया है।
घटना की सूचना मिलते ही बड़वारा थाना प्रभारी किशोर द्विवेदी बल के साथ मौके पर पहुंचे और वरिष्ठ अधिकारियों को सूचना दी। जिसके बाद एएसपी डॉ. संतोष डेहरिया सहित बरही, विजयराघवगढ़ और एनकेजे थाना प्रभारी भी बल के साथ मौके पर पहुंचे। इसके अलावा नगर निगम की फायर ब्रिगेड भी मौके पर पहुंची और कार में लगी आग को बुझाया। देर शाम तक अधिकारी गांव में ही डेरा डाले हुए थे और घटना की जानकारी लेने के साथ ही ग्रामीणों को समझाइश दे रहे थे।
ये पूरा मामला
छतों से बरसाए वाहनों पर पत्थर
कई थानों का पुलिस बल तैनात
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
By Neel Tiwari
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari