मध्य प्रदेश और राजस्थान के कुख्यात लुटेरे कौशल गुर्जर का शॉर्ट एनकाउंटर, 2 बार मुठभेड़
Rohit Sahu | Published:
encounter gwalior
ग्वालियर में पुलिस ने शातिर लुटेरे कौशल गुर्जर को मंगलवार सुबह मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के साथ उसकी पुलिस के साथ 2 बार मुठभेड़ हुई थी।
ग्वालियर में मंगलवार सुबह पुलिस और लूट के आरोपी बदमाशों के बीच दो बार आमने-सामने की मुठभेड़ हुई। मुठभेड़ के बाद पुलिस ने कौशल गुर्जर नाम के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पहली बार बदमाश घेराबंदी से भाग निकले थे, दूसरी बार में पुलिस ने जवाबी फायरिंग में उसके पैर में गोली मार दी। बता दें कौशल गुर्जर नाम का ये कुख्यात बदमाश18 लाख की लूट की वारदात को अंजाम देने के बाद फरार चल रहा था।
कौशल अपनी बहन से मिलने अस्पताल पहुंचा था तभी क्राइम ब्रांच ने उसे घेर लिया। ASP कृष्ण लालचंदानी ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि कौशल गुर्जर फूलबाग के एक अस्पताल में भर्ती बहन से मिलने आया है।
जैसे ही कौशल और उसका साथी बाहर आए, उन्होंने क्राइम ब्रांच पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। इसमें जवान जनेन्द्र गुर्जर को पेट और हाथ में गोली लगी। घायल जवान को तत्काल निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया।
कौशल गुर्जर वही अपराधी है जिसने उज्जैन के नागदा में 18 लाख की लूट की थी। उसके खिलाफ अजमेर, मुरार, डबरा, दतिया, पिछोर सहित कई जिलों में लूट और डकैती के मामले दर्ज हैं। राजस्थान पुलिस ने उस पर 10 हजार रुपए का इनाम घोषित कर रखा था।
शॉर्ट एनकाउंटर में घायल होने के बाद पुलिस ने कौशल को जेएएच के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है। पुलिस को संदेह है कि उसकी गैंग कई और लूट की वारदातों में शामिल रही है। पुलिस ने बताया कि वह शातिर अपराधी है, जो लूट के दौरान अक्सर कट्टे से फायरिंग करता है।
यह भी पढ़ें...मध्य प्रदेश पुलिस विभाग की बड़ी कार्रवाई, SI-ASI समेत 8 पुलिसकर्मी सस्पेंड, जानें वजह...
25 जून की रात पिछोर के गोहिंदा गांव में कौशल ने अपने साथियों संग एक लूट को अंजाम दिया था। सपना बघेल और देवर छोटू बघेल जब कार्यक्रम से लौट रहे थे, तभी तीन नकाबपोश लुटेरों ने उन्हें रोका। बदमाशों ने कट्टा अड़ाकर दोनों से मारपीट की और जेवरात लूट लिए। इसमें मंगलसूत्र, हार, झुमके, पायल और बिछिया शामिल थे।
कौशल गुर्जर मध्य प्रदेश और राजस्थान में हुई कई बड़ी लूट की घटनाओं में शामिल रहा है। वह कुख्यात कौशल गैंग का सक्रिय सदस्य है और अजमेर (राजस्थान) व उज्जैन (मध्य प्रदेश) में हुई बड़ी लूटपाट में उसका नाम सामने आया है।
यह भी पढ़ें...खाकी फिर बनी ठगी की शिकार, बदमाश ने खुद को ASP बताकर की वारदात
📢🔃 🤝💬👩👦👨👩👧👧
thesootr links
MP News | एमपी | Gwalior police Encounter | Gwalior Crime News | Madhya Pradesh | Police news | पुलिस एनकाउंटर
कौशल का एक साथी मौके से फरार
जैसे ही कौशल और उसका साथी बाहर आए, उन्होंने क्राइम ब्रांच पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। इसमें जवान जनेन्द्र गुर्जर को पेट और हाथ में गोली लगी। घायल जवान को तत्काल निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया।
दो बार हुई मुठभेड़
पुलिस से बदमाशों की 2 बार मुठभेड़ हुई। पहली बार हमले के बाद बदमाश भाग निकले। पुलिस ने सर्च ऑपरेशन चलाया, जिसमें कैंसर पहाड़ी के जंगल में कौशल ट्रेस हुआ। ASP कृष्ण लालचंदानी ने बताया कि कौशल ने दो बार पुलिस टीम पर फायरिंग की। पहली बार में एक जवान घायल हुआ, दूसरी बार जवाबी कार्रवाई कर उसे पकड़ा गया। पुलिस अब उससे पूरी गैंग के बारे में पूछताछ कर रही है और अन्य फरार साथियों की तलाश जारी है।
उज्जैन से लेकर अजमेर तक फैला था अपराध का जाल
ट्रॉमा सेंटर में भर्ती, पुलिस कर रही पूछताछ
यह भी पढ़ें...मध्य प्रदेश पुलिस विभाग की बड़ी कार्रवाई, SI-ASI समेत 8 पुलिसकर्मी सस्पेंड, जानें वजह...
कौशल गुर्जर कौन है?
कौशल गुर्जर मध्य प्रदेश और राजस्थान में हुई कई बड़ी लूट की घटनाओं में शामिल रहा है। वह कुख्यात कौशल गैंग का सक्रिय सदस्य है और अजमेर (राजस्थान) व उज्जैन (मध्य प्रदेश) में हुई बड़ी लूटपाट में उसका नाम सामने आया है।
यह भी पढ़ें...खाकी फिर बनी ठगी की शिकार, बदमाश ने खुद को ASP बताकर की वारदात
ऐसे समझें पूरा मामला
- उज्जैन में 18 लाख की लूट के आरोपी कौशल गुर्जर से ग्वालियर में पुलिस की मुठभेड़ हुई।
- अस्पताल में बहन से मिलने आया था, पुलिस पर फायरिंग कर भाग निकला।
- कैंसर पहाड़ी पर दोबारा मुठभेड़ हुई, पुलिस ने पैर में गोली मारकर पकड़ा।
- उसका एक साथी बाइक से फरार हुआ, पुलिस तलाश में जुटी है।
- आरोपी पर मध्यप्रदेश और राजस्थान में कई लूट और डकैती के केस दर्ज हैं।
📢🔃 🤝💬👩👦👨👩👧👧
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- राजस्थान की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
- एजुकेशन की खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें
- निशुल्क वैवाहिक विज्ञापन और क्लासिफाइड देखने के लिए क्लिक करें
MP News | एमपी | Gwalior police Encounter | Gwalior Crime News | Madhya Pradesh | Police news | पुलिस एनकाउंटर
जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?
By Neel Tiwari
एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी
By Ramanand Tiwari
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
By Amresh Kushwaha
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?
By Ashish Bhardwaj
CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल
By Umeshwari Baghel
शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल
By Amresh Kushwaha
एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर
By Ramanand Tiwari