खजराना गणेश मंदिर की दानपेटियों से निकले 1.09 करोड़, अब भी मिल रहे पुराने 500-1000 के नोट
Sanjay Gupta | Aug 13, 2026, 13:00 IST
खजराना गणेश मंदिर
इंदौर के प्रसिद्ध खजराना गणेश मंदिर की दानपेटियां खुल गई हैं। बीते तीन दिन की गिनती में अभी तक एक करोड़ नौ लाख रुपए की गिनती हो चुकी है। अभी भी तीन पेटियां बाकी हैं। राम मंदिर दान चोरी के खुलासे के बाद गिनती के दौरान सुरक्षा और बढ़ा दी गई है।
इंदौर खजराना गणेश मंदिर की दानपेटियां खुल गई हैं। यहां छोटी-बड़ी 43 दानपेटियां हैं। अभी करीब 40 दानपेटियों की गिनती पूरी हो चुकी है। इसमें 1 करोड़ 9 लाख की राशि निकली है। बाकी तीन पेटियों की राशि की गिनती और होना बाकी है।
बता दें कि दानपेटियां खुलने और गिनती का काम तीन दिन से चल रहा है। इसमें पहले दिन 31 लाख, फिर दूसरे दिन 41 लाख की राशि और तीसरे दिन बुधवार की रात तक 37 लाख के नोटों की गिनती पूरी हो गई थी। इस तरह अभी तक 1 करोड़ 9 लाख की राशि मिल चुकी है। बाकी तीन दानपेटियों की राशि की गिनती जारी है। इसके पहले मार्च 2026 में दानपेटियां खुली थीं, तब एक करोड़ 35 लाख की दान-राशि मिली थी। औसतन हर चार माह में पेटियां खुलती हैं।
भक्तों ने दानपेटियों में छोटे-छोटे आभूषण भी डाले हैं। इनकी अलग जांच कराकर कोषालय में डाला जाएगा। वहीं भक्त अभी भी साल 2016 में नोटबंदी में बंद हो चुके पुराने 500-1000 के नोट डाल रहे हैं। वहीं दो हजार के नोट भी निकले हैं। विदेशी मुद्राएं भी दानपेटियों से मिली हैं।
जानकारी के अनुसार दानपेटियों में से भक्तों के मन्नत-पत्र भी खूब मिल रहे हैं। कोई परीक्षा में पास कराने की मन्नत मांग रहा है तो कोई नौकरी दिलाने की। वहीं किसी ने स्वास्थ्य को लेकर मन्नत मांगी है। खासकर मुख्य गर्भगृह के बाहर लगी दानपेटियों से ये मन्नत-पत्र निकल रहे हैं। उधर हाल ही में अयोध्या श्री राम मंदिर (राम मंदिर चढ़ावा चोरी) में आई दान-राशि चोरी के मामले के बाद अब खजराना में भारी सुरक्षा के बीच दानपेटियां खुली हैं। इसमें गिनती के लिए आ रहे कर्मचारियों व अन्य की आते-जाते पूरी जांच हो रही है। गिनती में 32 कर्मचारी लगे हुए हैं। वहीं चारों ओर सीसीटीवी लगे हैं, ताकि कोई भी कोना नहीं छूटे।
महाकाल मंदिर में पहली बार सामने आया गुप्त दान का रिकॉर्ड, खजाना 472 करोड़ के पार
ओंकारेश्वर में VIP को 15 मिनिट में मिलेंगे भोलेनाथ के दर्शन, सामान्य को एक घंटा
एमपी के मंदिरों की खुली पोल: महाकाल में हिसाब नहीं, ओंकारेश्वर में कमाई पर पर्दा!
मां बगलामुखी मंदिर में नहीं हुई चंदा चोरी, कलेक्टर की समिति ने दी क्लीनचिट
124e1faa-91c
इस तरह मिली राशि
खजराना गणेश मंदिर
पुराने नोट, आभूषण भी मिल रहे हैं
khajrana-ganesh-temple-donation-box
पत्रों में लिख रहे हैं मन्नत, वे भी मिले
चारों ओर सीसीटीवी, आते-जाते समय जांच
1a07aab7-224
ये खबरें भी पढ़िए...
ओंकारेश्वर में VIP को 15 मिनिट में मिलेंगे भोलेनाथ के दर्शन, सामान्य को एक घंटा
एमपी के मंदिरों की खुली पोल: महाकाल में हिसाब नहीं, ओंकारेश्वर में कमाई पर पर्दा!
मां बगलामुखी मंदिर में नहीं हुई चंदा चोरी, कलेक्टर की समिति ने दी क्लीनचिट
राजस्थान पुलिस की ऐतिहासिक पहल, हाइटेक होगी बीट पुलिसिंग, नौ जिलों का पहले चरण में 9 जिलों में होगी लागू
By Ashish Bhardwaj
जवाहर सर्किल के सब-वे की 20 दुकानें बनीं कबाड़घर: दो बार नीलामी फेल, अब बिजली पर ₹19.97 लाख का नया टेंडर
By Raghvendra Singh Rathore
पांच सितारा शेरेटन ग्रैंड पैलेस होटल ने गंदगी फैलाई, इंदौर नगर निगम ने किया ढाई लाख का स्पॉट फाइन
By Sanjay Gupta
सीएम मोहन यादव ने बोला हमला राहुल गांधी पर हमला, बोले-कांग्रेसी तब न सुधरे और ना अब सुधर रहे
By Sandeep Kumar
छत्तीसगढ़ सचिवालय में प्रमोशन की बड़ी खबर, एक अवर सचिव और दो अनुभाग अधिकारियों को मिली पदोन्नति
By VINAY VERMA
छत्तीसगढ़ पुलिस में 7 अधिकारियों की नई पोस्टिंग, CM सुरक्षा से राजभवन तक बदले अधिकारी, भाटापारा DSP भी बदले
By VINAY VERMA
3605 पंचायतों में चुनाव तारीख बदलने की तैयारी: 6 नवंबर को धनतेरस, आयुक्त बोले-कैलेंडर बनाते समय ध्यान नहीं रहा
By Jageshwar prasad