खजराना गणेश मंदिर गर्भगृह में भाऊ का प्रवेश पड़ा भारी : गार्ड बर्खास्त, एजेंसी पर जुर्माना
Sanjay Gupta | Feb 14, 2026, 22:10 IST
Photograph: (the sootr)
इंदौर के खजराना गणेश मंदिर के गर्भगृह में अनाधिकृत प्रवेश करने पर प्रशासन ने सख्त कार्रवाई की। दोषी सुरक्षा गार्ड, आकाश रावत और सुरक्षा एजेंसी पर जुर्माना लगाया। एफआईआर दर्ज की।
INDORE. इंदौर के प्रसिध्द खजराना गणेश मंदिर में गैंगस्टर सतीश भाऊ के प्रवेश को लेकर 'द सूत्र' की खबर के बाद प्रशासन हरकत में आया है। इस मामले में कलेक्टर शिवम वर्मा ने कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
कलेक्टर ने मंदिर की सुरक्षा में तैनात गार्ड को तत्काल प्रभाव से हटा दिया है। साथ ही सुरक्षा में तैनात एजेंसी पर जुर्माना भी लगाया है। यह घटना 11 फरवरी की बताई जा रही है। 11 फरवरी को शाम 7:41 से 7:45 बजे के बीच गैंगस्टर सतीश भाऊ व अन्य ने मंदिर के गर्भगृह में अनधिकृत प्रवेश किया था। घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया में वायरल हुआ था।
यह खबरें भी पढ़ें..
इंदौर के खजराना गणेश मंदिर के गर्भगृह में घुसा गैंगस्टर सतीश भाऊ, दर्जन भर गुर्गों के साथ पहुंचा मंदिर
इंदौर में मंत्री, नेताओं के साथ पोस्टर में दिखने वाले गैंगस्टर सतीश भाऊ की फिर खुली गुंडा फाइल
द सूत्र में 11 फरवरी की घटना की खबर के बाद मंदिर प्रबंध समिति के अध्यक्ष और कलेक्टर शिवम वर्मा ने कड़ी नाराजगा जताई। उन्होंने पूरे मामले की तत्काल जांच के निर्देश दिए। सीसीटीवी फुटेज (CCTV) खंगाले गए और जो सच सामने आया, उसने सुरक्षा व्यवस्था की पोल खोलकर रख दी।
![7423803b-f4c]()
वायरल वीडियो को देखकर मंदिर की प्रबंधन समिति ने सीसीटीवी फुटेज की जांच की। इसमें पता चला कि एक स्थानीय व्यक्ति आकाश रावत ने गर्भगृह के चैनल गेट पर तैनात सुरक्षा गार्ड से बातचीत की। इसके बाद गार्ड ने चैनल गेट खोल दिया और गैंगस्टर सतीश भाऊ सहित कुछ और लोगों ने गर्भगृह में प्रवेश किया। यह सब तब हुआ जब सुरक्षा गार्ड पर आकाश रावत ने दबाव डाला। गार्ड ने बिना अनुमति के इन व्यक्तियों को गर्भगृह में प्रवेश करवा दिया।
मंदिर प्रबंध समिति ने इस घटना के बाद यह स्पष्ट किया कि गर्भगृह में प्रवेश पूरी तरह से प्रतिबंधित है। केवल विशेष परिस्थितियों में और प्रशासनिक अनुमति के बाद ही वहां प्रवेश किया जा सकता है।
इंदौर के कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी, शिवम वर्मा ने इस घटना पर नाराजगी जताते हुए कहा कि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो। आस्था के केंद्रों की गरिमा और सुरक्षा को लेकर कोई समझौता नहीं किया जाएगा।
यह खबरें भी पढ़ें..
इंदौर में गैंगस्टर सतीश भाऊ के गुंडे लूनिया और हेमंत यादव पर धमकाने के आरोप
पत्रकार अंकुर पर हमले के मुख्य आरोपी सतीश भाऊ को मिली जमानत, पुलिस तीन दिन भी जेल में नहीं रोक पाई
कलेक्टर ने मंदिर की सुरक्षा में तैनात गार्ड को तत्काल प्रभाव से हटा दिया है। साथ ही सुरक्षा में तैनात एजेंसी पर जुर्माना भी लगाया है। यह घटना 11 फरवरी की बताई जा रही है। 11 फरवरी को शाम 7:41 से 7:45 बजे के बीच गैंगस्टर सतीश भाऊ व अन्य ने मंदिर के गर्भगृह में अनधिकृत प्रवेश किया था। घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया में वायरल हुआ था।
यह खबरें भी पढ़ें..
इंदौर के खजराना गणेश मंदिर के गर्भगृह में घुसा गैंगस्टर सतीश भाऊ, दर्जन भर गुर्गों के साथ पहुंचा मंदिर
इंदौर में मंत्री, नेताओं के साथ पोस्टर में दिखने वाले गैंगस्टर सतीश भाऊ की फिर खुली गुंडा फाइल
खबर के बाद जागा प्रशासन और प्रबंध समिति
7423803b-f4c
क्या है पूरा मामला?
प्रशासन की कार्रवाई
- सुरक्षा गार्ड की बर्खास्तगी: घटना में लापरवाही दिखाने पर ड्यूटी पर तैनात सुरक्षा गार्ड को तत्काल प्रभाव से बर्खास्त कर दिया गया।
- सुरक्षा एजेंसी पर जुर्माना: घटना के बाद, मेसर्स बालाजी सिक्युरिटी सर्विस पर ₹21,000 का जुर्माना लगाया गया, जो कि आगामी देयक से काटा जाएगा।
- आकाश रावत पर एफआईआर: आकाश रावत ने सुरक्षा गार्ड पर दबाव डालकर अनधिकृत प्रवेश कराया, इस पर उसके खिलाफ एफआईआर दर्ज की जाएगी।
प्रबंध समिति का निर्णय
कलेक्टर शिवम वर्मा के निर्देश
यह खबरें भी पढ़ें..
इंदौर में गैंगस्टर सतीश भाऊ के गुंडे लूनिया और हेमंत यादव पर धमकाने के आरोप
पत्रकार अंकुर पर हमले के मुख्य आरोपी सतीश भाऊ को मिली जमानत, पुलिस तीन दिन भी जेल में नहीं रोक पाई
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
By Jitendra Shrivastava
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज
By Sanjay Dhiman