तलाक लेने आए पति-पत्नी कोर्ट में झगड़े, दोनों में चले पत्थर, आठ घायल
Jitendra Shrivastava | May 06, 2024, 23:14 IST
THESOOTR
मध्यप्रदेश में खंडवा कोर्ट में पहुंचे पति-पत्नी कार्रवाई के बाद अचानक विवाद होने लगा। विवाद इतना बढ़ गया कि परिसर में ही जमकर पत्थर चलने लगे। इसमें दोनों पक्षों के आठ लोग घायल भी हो गए। पढ़िए क्या था मामला...
KHANDWA. मध्यप्रदेश के खंडवा कोर्ट में पति-पत्नी के रिश्तों में तनाव के चलते तलाक की कार्रवाई चल रही थी। कार्रवाई के बाद बाहर निकलते ही पति ने पत्नी से कह दिया कि अब तू तेरे रास्ते, मैं मेरे रास्ते कहते ही विवाद ने जन्म ले लिया और दोनों पक्षों के बीच पथराव हो गया, इसमें दोनों पक्षों के आठ घायल हो गए। विवाद इतना खतनाक था कि कोर्ट परिसर के बाहर अफरा-तफरी मच गई। लोग इधर, उधर भागने लगे।
पति-पत्नी और उनके रिश्तेदारों के बीच झगड़े की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और सभी को थाने ले आई। दोनों पक्षों के घायलों का मेडिकल करवाया गया। एक-दूसरे की शिकायत पर कोतवाली पुलिस ने काउंटर केस दर्ज किया। घटना सोमवार शाम चार बजे के आसपास की है। ग्राम बोरगांव बुजुर्ग के लड़की पक्ष और ग्राम हिवरा फाटा के लड़के पक्ष के दोनों तरफ के लोग कोर्ट परिसर में तलाक को लेकर कार्रवाई के लिए एकत्रित हुए थे। कार्रवाई के बाद पति ने अपनी पत्नी को कहा कि आज से तेरा मेरा रिश्ता खत्म इस बात को लेकर लड़की के पक्ष ने लड़के से विवाद हो गया।
लड़की पक्ष के अंशराज मंगीलाल निवासी बोरगांव ने बताया कि मेरी पुत्री रिंकी को पिछले चार वर्ष से परेशान कर रहे थे। रिंकी लॉकडाउन में घर आई थी तो उसके पति राजू पुत्र उमराव ने दूसरी शादी कर ली और मेरी पुत्री को रखने से मना कर दिया। सोमवार को कोर्ट में तलाक के कागज तैयार हो रहे थे। इस बीच उमराव और उसके पुत्र सुरेश, छोटू, राजू ने मारपीट कर दी। जिसमें मेरे दोनों पुत्र और पुत्री को भी चोट आई।
लड़के के पिता उमराव ने बताया हम जब भी बोरगांव इनके घर आते तब यह नहीं मिलते और कहते हैं कि अब रिश्ता नहीं रखना है। जिसके बाद समाज के लोगों के बीच बैठक लेने के बाद सोमवार को तलाक लेने के लिए खंडवा कोर्ट में आए। यहां पूरी कार्रवाई पूर्ण होने वाली थी। अंसराज और उसके पुत्र सोनू, आकाश, प्रकाश ने हम पर हमला कर दिया। जिसमें मेरे तीन पुत्र और मुझे चोट आई है।
मामले को लेकर कोतवाली थाना के टीआई दिलीप देवड़ा ने बताया कि दोनों पक्षों के बीच विवाद में पत्थराव हुआ था। सूचना मिलते ही सभी को थाने ले आए थे। विवाद में आठ लोग घायल हुए हैं। एक-दूसरे की शिकायत पर काउंटर केस दर्ज किया है। पति-पत्नी कोर्ट में झगड़े
आज से तेरा मेरा रिश्ता खत्म कहते ही हुआ विवाद

लॉकडाउन में पति ने दूसरी शादी कर ली
लड़की पक्ष के अंशराज मंगीलाल निवासी बोरगांव ने बताया कि मेरी पुत्री रिंकी को पिछले चार वर्ष से परेशान कर रहे थे। रिंकी लॉकडाउन में घर आई थी तो उसके पति राजू पुत्र उमराव ने दूसरी शादी कर ली और मेरी पुत्री को रखने से मना कर दिया। सोमवार को कोर्ट में तलाक के कागज तैयार हो रहे थे। इस बीच उमराव और उसके पुत्र सुरेश, छोटू, राजू ने मारपीट कर दी। जिसमें मेरे दोनों पुत्र और पुत्री को भी चोट आई।
बोरगांव जाने पर रिश्ता नहीं रखने का कहते थे
लड़के के पिता उमराव ने बताया हम जब भी बोरगांव इनके घर आते तब यह नहीं मिलते और कहते हैं कि अब रिश्ता नहीं रखना है। जिसके बाद समाज के लोगों के बीच बैठक लेने के बाद सोमवार को तलाक लेने के लिए खंडवा कोर्ट में आए। यहां पूरी कार्रवाई पूर्ण होने वाली थी। अंसराज और उसके पुत्र सोनू, आकाश, प्रकाश ने हम पर हमला कर दिया। जिसमें मेरे तीन पुत्र और मुझे चोट आई है।
शिकायत पर काउंटर केस बनाया
मामले को लेकर कोतवाली थाना के टीआई दिलीप देवड़ा ने बताया कि दोनों पक्षों के बीच विवाद में पत्थराव हुआ था। सूचना मिलते ही सभी को थाने ले आए थे। विवाद में आठ लोग घायल हुए हैं। एक-दूसरे की शिकायत पर काउंटर केस दर्ज किया है। पति-पत्नी कोर्ट में झगड़े
मंडला में बनेगा टाइगर सफारी जू, सीएम मोहन यादव की घोषणा, तेंदूपत्ता संग्राहकों को मिला 36 करोड़ का बोनस
By Sanjay Dhiman
बच्चों के भोजन का अधिकार: आधार नहीं तो भी मिले आंगनवाड़ी और मध्याह्न भोजन, भोपाल अधिवेशन में उठी मांग
By Sandeep Kumar
पुलिस की ड्यूटी 55 जिलों में, इलाज का नेटवर्क क्यों रह गया पीछे? कैशलेस सुरक्षा में अस्पतालों की पहुंच बनी बड़ा सवाल
By Ramanand Tiwari
मध्यप्रदेश में फार्मासिस्ट के 1132 पद खाली, सरकारी अस्पताल से दवा सुरक्षा तक निगरानी किसके भरोसे?
By Ramanand Tiwari
इंदौर बैठक में हंगामा, कांग्रेस कार्यकर्ता बोले- राहुल गांधी से हमें नहीं मिलवाया, बड़े नेता मिल लिए
By Sanjay Gupta
mp top news: खबरें काम की...विकास पर 1 लाख करोड़ खर्च करेगी मोहन सरकार, एमपी के प्राइवेट अस्पताल आयुष्मान योजना का करेंगे बहिष्कार
By Sanjay Dhiman
IDA की स्कीम 171 के पीड़ित फिर उतरेंगे मैदान में, मीटिंग में बोले, BJP को जीवन भर से दे रहे वोट
By Sanjay Gupta