शादी के एक दिन पहले मुस्लिम युवक के साथ दुल्हन के गहने लेकर फुर हुई बहन

Aman Vaishnav | Jul 17, 2026, 11:45 IST
Share
खंडवा में दुल्हन के गहने लेकर फरार हुई रिश्तेदार
खंडवा में दुल्हन के गहने लेकर फरार हुई रिश्तेदार

खंडवा में शादी से एक दिन पहले ही दुल्हन के गहने चोरी हो गए। घर में रह रही एक रिश्तेदार अपने बॉयफ्रेंड के साथ मिलकर गहने और डेढ़ लाख से ज्यादा केश लेकर फरार हो गई।

समझें क्या है पूरा मामला...

  • खंडवा जिले के मूंदी थाना क्षेत्र के तालाब मोहल्ला में एक घर में 16 जुलाई को शादी थी।
  • शादी वाले घर में रह रही एक युवती ने पूरे परिवार का भरोसा जीत लिया था।
  • 15 जुलाई की रात को युवती ने प्रेमी संग चोरी की वारदात को अंजाम दिया।
  • आरोपी 1.80 लाख रुपए केश और शादी से गहने चोरी करफरार हो गई।
  • मूंदी थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
मूंदी के तालाब मोहल्ला में जहां 16 जुलाई को शहनाइयां गूंजने वाली थीं, वहां एक रात पहले ही खुशियां मातम में बदल गईं। एक ऐसा वाकया सामने आया जिसने पूरे परिवार को हिलाकर रख दिया है।

घर में जिस बहन की शादी की तैयारियां चल रही थीं, उसकी विदाई से पहले ही उसके गहनों की विदाई हो गई।

दरअसल रिश्ते की एक युवती दुल्हन के सारे गहने और नकदी समेटकर अपने बॉयफ्रेंड के साथ भाग गई। इस घटना के बाद से ही शादी वाले घर में अफरा-तफरी का माहौल है।

भरोसे का उठाया फायदा

मूंदी थाना पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, तालाब मोहल्ला के रहने वाले ऋषभ राठौर ने थाने में इस चोरी की शिकायत दर्ज कराई है। ऋषभ ने बताया कि 16 जुलाई को उनकी बहन की शादी होनी थी। घर में शादी का माहौल था, इसलिए पिछले करीब एक महीने से रिश्तेदारों का आना-जाना लगा हुआ था।

इसी दौरान उनकी रिश्तेदारी की एक युवती भी उनके घर आकर रहने लगी थी। उसने अपनी मीठी बातों और व्यवहार से बहुत ही कम समय में पूरे परिवार का भरोसा जीत लिया था। किसी को भी अंदाजा नहीं था कि वह लड़की ऐसी किसी वारदात को अंजाम देने की फिराक में है।

प्रेमी को बुलाकर और हो गई रफूचक्कर

फरियादी ऋषभ के अनुसार, यह पूरी घटना 15 जुलाई की रात करीब दो से तीन बजे के बीच की है। जब घर के सभी लोग गहरी नींद में सो रहे थे, तब उस युवती ने अपने कथित प्रेमी को घर के बाहर बुलाया था।

इसके बाद युवती ने घर के अंदर रखी अलमारी से दुल्हन के कीमती आभूषण निकाल लिए। साथ ही शादी के खर्च के लिए रखे करीब एक लाख 80 हजार रुपए कैश समेटे और चुपचाप घर से निकल गई

आंख खुली तो उड़ गए होश

सुबह जब परिवार के लोगों की आंख खुली तो घर का नजारा देखकर उनके होश उड़ गए। जब सामान की जांच की गई तो पता चला कि गहने और पैसे गायब हैं। इसके साथ ही वह रिश्तेदार युवती भी घर में कहीं नजर नहीं आई।

इलाके में आक्रोश, तलाश में जुटी पुलिस

ग्रामीण इलाकों में इस बात को लेकर भी चर्चाएं तेज हैं कि, दुल्हन के गहने चुराकर भागने वाली युवती किसी गैर-हिंदू युवक के साथ गई है। इस बात की भनक लगते ही पूरे क्षेत्र के लोगों में काफी नाराजगी है। पुलिस दोनों की लोकेशन का पता लगाने में जुट गई है।

मूंदी टीआई राजेंद्र नरवरिया का बयान

टीआई ने बताया कि फरियादी के रिश्ते की एक युवती दुल्हन के गहने और कैश लेकर फरार हुई है। पीड़ित परिवार की शिकायत पर आरोपी युवती के खिलाफ चोरी का मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस की टीमें लगातार उसकी तलाश कर रही हैं।

ये खबरें भी पढ़िए...

सुहागरात की रात स्पाइडर-वुमन बनी दुल्हन, छत से लगाई छलांग, गहने लेकर फरार

एमपी न्यूज: महिला यूट्यूबर के घर लाखों की चोरी, सोशल मीडिया पर दिखाती थी लग्जरी लाइफ

ग्वालियर में चोरी करने गए युवक का हाथ जाली में फंसा, रात भर खड़ा रहा, सुबह पुलिस ने निकाला

क्राइम न्यूज: पेट्रोल खत्म होते ही बदल लेता था गाड़ी, एमपी पुलिस ने पकड़ा घूमने का शौकीन चोर

Tags:
  • एमपी न्यूज
  • खंडवा
  • क्राइम न्यूज
  • दुल्हन
  • गहने चोरी
  • शादी से गहने चोरी
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई