खंडवा में जनसुनवाई के दौरान पार्ट-टाइम कर्मचारियों का अनोखा विरोध, 3 साल के ज्ञापनों की माला लेकर पहुंचे

Abhilasha Saksena Chakraborty | Apr 15, 2025, 17:13 IST
Share
Part-time employees memorandum
Part-time employees memorandum

खंडवा में पार्ट-टाइम कर्मचारियों ने 8 घंटे काम के बदले उचित वेतन की मांग को लेकर तीन साल से दिए ज्ञापनों की माला बनाकर जनसुनवाई में किया अनोखा विरोध।

मुश्ताक मंसूरी@खंडवा

MP News: मध्य प्रदेश के खंडवा में पार्ट-टाइम कर्मचारियों ने जनसुनवाई के दौरान विरोध का एक अनोखा तरीका अपनाया। ये कर्मचारी 8 घंटे काम के बदले उचित वेतन की मांग को लेकर तीन साल से दिए ज्ञापनों की माला बनाकर जनसुनवाई में पहुंचे। जिले में आयोजित जनसुनवाई के दौरान पार्ट-टाइम कर्मचारियों ने अपनी लंबित मांगों की अनदेखी के चलते यह तरीका अपनाया। तीन वर्षों से सरकार को सौंपे गए ज्ञापनों की माला बनाकर ये कर्मचारी कलेक्टर कार्यालय पहुंचे।कर्मचारी संघ ने मांगों से जुड़ा ज्ञापन जिला शिक्षा अधिकारी पीएस सोलंकी को सौंपा, जिन्होंने बताया कि इनकी मांगें शासन स्तर की हैं, हमने सभी सुझावों को उच्च स्तर पर भेज दिया है। निर्णय शासन द्वारा ही लिया जाएगा।

क्या है कर्मचारियों की मांग?

कर्मचारी संघ के अनुसार, उन्हें सरकारी स्कूलों में केवल दो घंटे के काम के लिए नियुक्त किया गया था, लेकिन उनसे दो घंटे की जगह पूरे 8 घंटे काम लिया जा रहा है। इसके बदले उन्हें मात्र 4,000 रुपए मासिक मानदेय मिल रहा है, जो ना तो न्यायसंगत है और ना ही पर्याप्त।

ये भी पढ़ें... खंडवा में बनेगा भव्य दादाजी मंदिर, 27 साल पुराना विवाद खत्म, आया ऐतिहासिक फैसला

एमपी पार्ट-टाइम वर्कर्स यूनियन खंडवा का कहना है कि हम 8 घंटे तक लगातार साफ-सफाई, पानी सप्लाई जैसे महत्वपूर्ण कार्य करते हैं। अगर शासन हमसे पूर्णकालिक कार्य लेता है, तो हमें कलेक्टर रेट पर 11,800 रुपए वेतन मिलना चाहिए। तीन वर्षों से ज्ञापन दे रहे हैं, लेकिन कोई समाधान नहीं हुआ। इसलिए आज ज्ञापनों की माला बनाकर विरोध जताया।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • MP News
  • मध्य प्रदेश
  • खंडवा
  • जनसुनवाई
  • ज्ञापन
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच