कृषक वर्ष 2026 का शुभारंभ करेंगे सीएम मोहन यादव , कांग्रेस निकालेगी न्याय यात्रा

Kaushiki | Jan 11, 2026, 09:24 IST
Share
cm mohan yadav
cm mohan yadav

सीएम आज भोपाल के जंबूरी मैदान से कृषि कल्याण वर्ष 2026 का भव्य शुभारंभ करेंगे। वहीं मध्यप्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी इंदौर के भागीरथपुरा में हुए दूषित पानी कांड के विरोध में न्याय यात्रा निकालेंगे।

News in short

  • सीएम डॉ. मोहन यादव आज भोपाल के जंबूरी मैदान से कृषि कल्याण वर्ष 2026 का भव्य शुभारंभ करेंगे।
  • राजधानी के आरटीओ ऑफिस के पास जुटे 1101 ट्रैक्टरों की विशाल रैली को मुख्यमंत्री हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे।
  • प्रदेश सरकार साल 2026 को किसान कल्याण के रूप में मनाते हुए पूरे वर्ष खेती से जुड़े विशेष कार्यक्रम आयोजित करेगी।
  • उन्नत खेती सीखने के लिए मध्य प्रदेश के किसानों के दल को प्रशिक्षण हेतु जल्द ही इजराइल और ब्राजील भेजा जाएगा।
  • दूषित पानी कांड के विरोध में जीतू पटवारी इंदौर के भागीरथपुरा से आज कांग्रेस की न्याय यात्रा की शुरुआत करेंगे।

News in detail

कृषि कल्याण वर्ष 2026

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का आज (11 जनवरी) का दिन बहुत ही व्यस्त रहने वाला है। सीएम आज भोपाल के जंबूरी मैदान से कृषि कल्याण वर्ष 2026 का भव्य शुभारंभ करेंगे।

वहीं मध्यप्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी इंदौर के भागीरथपुरा में हुए दूषित पानी कांड के विरोध में न्याय यात्रा निकालेंगे।
आइए जानते हैं इन दोनों के दौरे का पूरा शेड्यूल...

ये खबर भी पढ़ें... ईएसबी ने जारी किए एमपी पुलिस सब इंस्पेक्टर परीक्षा के प्रवेश पत्र

सीएम मोहन यादव का आज का कार्यक्रम

आरटीओ ऑफिस के समीप प्रदेश के कोने-कोने से लगभग 1101 ट्रैक्टर एकत्र होंगे। सीएम मोहन यादव (CM Mohan Yadav)इन ट्रैक्टरों को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे।

पूरे साल चलने वाले इस अभियान के तहत किसानों के कल्याण के लिए कई नई योजनाएं लागू की जाएंगी। इस बार (सीएम मोहन यादव दौरा) कृषि कल्याण वर्ष 2026 के तहत प्रदेश के किसानों को अंतरराष्ट्रीय स्तर की ट्रेनिंग दी जाएगी।

इससे किसान जल्द ही इजराइल जाकर वहां की उन्नत सिंचाई तकनीकों को बारीकी से समझेंगे। ब्राजील के कृषि मॉडल और वहां के पशुपालन के तरीकों का अध्ययन करने के लिए दल भेजे जाएंगे।

इंदौर में कांग्रेस की न्याय यात्रा

वहीं दूसरी तरफ इंदौर के भागीरथपुरा में हुए दूषित पानी कांड के विरोध में एमपी कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारीन्याय यात्रा निकालेंगे। जीतू पटवारी ने इंदौर की जनता से बड़ी संख्या में इस न्याय मार्च में जुड़ने की अपील की है।

Sootr Knowledge

  • खेती में फायदा बढ़ाने के लिए अब पुरानी सोच छोड़कर इजराइल और ब्राजील जैसी नई और स्मार्ट तकनीक अपनाना बहुत जरूरी है।
  • अच्छी कमाई के लिए सिर्फ गेहूं-चावल नहीं। बल्कि फल-सब्जी (उद्यानिकी), मछली पालन और डेयरी जैसे अलग-अलग काम भी करने चाहिए।
  • जब किसान विदेशों में जाकर आधुनिक सिंचाई और मशीनों का इस्तेमाल सीखेंगे, तभी वे अपनी फसल की पैदावार और क्वालिटी सुधार पाएंगे।
  • जिला स्तर पर क्लस्टर बनाने और फूड प्रोसेसिंग यूनिट्स लगाने से खेती अब मजबूरी नहीं, बल्कि एक मुनाफे वाला बिजनेस बन सकती है।

आगे क्या

ऐसा करने से आने वाले समय में एमपी की खेती पूरी तरह बदल जाएगी। जब किसान इजराइल और ब्राजील जैसी मॉडर्न टेक्नोलॉजी सीखेंगे, तो कम पानी में भी बंपर पैदावार होगी। इससे किसानों की इनकम बढ़ेगी।

खेती एक फायदे वाला बिजनेस बन जाएगी। साथ ही, गांवों में ही फूड प्रोसेसिंग और तकनीक से जुड़े नए जॉब्स पैदा होंगे। इससे युवाओं को शहर नहीं भागना पड़ेगा।

मध्यप्रदेश से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें...

एमपी-सीजी और राजस्थान में शीतलहर का कहर, घने कोहरे का अलर्ट जारी

माघ कृष्ण नवमी को सूर्य और सर्प से बाबा महाकाल का भव्य श्रृंगार

MP Top News : मध्य प्रदेश की बड़ी खबरें

Tags:
  • CM Mohan Yadav
  • सीएम मोहन यादव
  • एमपी कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी
  • सीएम मोहन यादव का आज का कार्यक्रम
  • सीएम मोहन यादव दौरा
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि