कूनो नेशनल पार्क में मीट घोटाला! बिना टेंडर मीट खरीदी का आरोप, EOW में शिकायत
Sanjay Dhiman | Jul 14, 2026, 19:46 IST
kuno-national-park-meat-scam-eow
कूनो नेशनल पार्क में चीतों के मीट सप्लाई में भ्रष्टाचार के आरोप लगे हैं। बिना टेंडर खरीद, फर्जी वजन और मनमाने भुगतान की शिकायत ग्वालियर EOW में दर्ज हुई है।
श्योपुर के कूनो नेशनल पार्क को दुनिया भर में चीता प्रोजेक्ट के लिए पहचान मिली थी। यह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का ड्रीम प्रोजेक्ट माना जाता है। लेकिन अब इसी प्रोजेक्ट पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगे हैं। चीतों के लिए बकरा, पाड़ा और मीट सप्लाई में करोड़ों रुपए के सरकारी फंड में हेराफेरी का दावा किया गया है।
श्योपुर निवासी मोहम्मद चीनी कुरैशी ने इस मामले की शिकायत ग्वालियर EOW में दर्ज कराई है। उन्होंने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है। साथ ही दोषियों पर सख्त कार्रवाई की भी अपील की है। शिकायत में कई गंभीर बिंदु उठाए गए हैं।
बिना
शिकायत के मुताबिक सितंबर 2022 में चीते कूनो लाए गए थे। उस दौर में बकरा और पाड़ा मीट बिना टेंडर के खरीदे गए। आरोप है कि सप्लायर को लगभग 700 रुपए प्रति किलो की दर से भुगतान किया गया। यह दर सामान्य से काफी ज्यादा बताई जा रही है।
शिकायतकर्ता का दावा है कि खरीद प्रक्रिया में शुरुआत से ही अनियमितताएं बरती गईं। वास्तविक वजन और भुगतान में भी अंतर सामने आया। इसे लेकर सवाल उठने लगे हैं कि आखिर इतनी जल्दबाजी में टेंडर क्यों नहीं निकाला गया।
शिकायत में सबसे बड़ा आरोप वजन में हेराफेरी का है। दावा है कि हर बकरे के वजन में 20 से 30 किलो तक की बढ़ोतरी दिखाई गई। इसी बढ़े हुए वजन के आधार पर भुगतान किया जाता रहा। इससे सरकारी खजाने को सीधा नुकसान पहुंचा है।
शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया है कि यह खेल जानबूझकर खेला जा रहा था। असली वजन कम होने के बावजूद कागजों पर वजन बढ़ाकर दिखाया गया। इससे सप्लायर को हर बार ज्यादा भुगतान मिलता रहा।
शिकायत में सिर्फ 2022 का मामला नहीं है। वर्ष 2024-25, 2025-26 और 2026-27 के टेंडरों पर भी सवाल उठाए गए हैं। आरोप है कि कम दर वाले टेंडरों को बिना ठोस वजह के निरस्त किया गया। इसके बाद अधिक दर वाले सप्लायर को फायदा पहुंचाया गया।
शिकायतकर्ता का कहना है कि टेंडर प्रक्रिया में प्रतिस्पर्धा के नियमों का पालन नहीं हुआ। ऑनलाइन टेंडर प्रक्रिया में भी गड़बड़ी की बात सामने आई है। इसमें एक कंप्यूटर ऑपरेटर की भूमिका पर भी सवाल उठे हैं।
शिकायत में कूनो के अधिकारियों और वर्तमान मीट सप्लायर पर भी सीधा आरोप लगाया गया है। दावा है कि इनकी मिलीभगत से यह पूरा फर्जीवाड़ा चल रहा था।
शिकायतकर्ता के मुताबिक इससे सरकार को करोड़ों रुपए का नुकसान हुआ है। उन्होंने मांग की है कि दोषी अधिकारियों और सप्लायर के खिलाफ आपराधिक प्रकरण दर्ज हो। साथ ही भविष्य में पारदर्शी सप्लाई व्यवस्था बनाने की भी मांग की गई है।
फिलहाल इन आरोपों की सच्चाई क्या है, यह EOW की जांच से ही स्पष्ट होगा। जांच एजेंसी अब दस्तावेजों और भुगतान रिकॉर्ड की पड़ताल करेगी। यह भी देखा जाएगा कि टेंडर प्रक्रिया में नियमों की अनदेखी हुई या नहीं।
चीता प्रोजेक्ट को लेकर कूनो नेशनल पार्क की पहचान पूरी दुनिया में बनी थी। ऐसे में भ्रष्टाचार के आरोपों ने इस प्रोजेक्ट की साख पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं। अब सबकी नजरें इस बात पर टिकी हैं कि EOW कब और किस स्तर पर कार्रवाई करता है।
यह खबरें भी पढ़ें...
कूनो के बाद कहां होगा चीतों का नया घर? गुजरात-एमपी के अभ्यारण्यों के बीच होड़
कूनो से निकला चीता बंध बारैठा से किया गया रेस्क्यू, वापस कूनो भेजा गया
नया वन्यजीव प्रयोग: बाघों की मौत के बीच चीता मिशन, क्या तैयार है एमपी?
राजस्थान में चीता प्रोजेक्ट को लेकर सुगबुगाहट, NTCA की टीम ने शुरू किया जंगल का सर्वे
श्योपुर निवासी मोहम्मद चीनी कुरैशी ने इस मामले की शिकायत ग्वालियर EOW में दर्ज कराई है। उन्होंने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है। साथ ही दोषियों पर सख्त कार्रवाई की भी अपील की है। शिकायत में कई गंभीर बिंदु उठाए गए हैं।
बिना टेंडर खरीद
शिकायतकर्ता का दावा है कि खरीद प्रक्रिया में शुरुआत से ही अनियमितताएं बरती गईं। वास्तविक वजन और भुगतान में भी अंतर सामने आया। इसे लेकर सवाल उठने लगे हैं कि आखिर इतनी जल्दबाजी में टेंडर क्यों नहीं निकाला गया।
फर्जी वजन का खेल
शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया है कि यह खेल जानबूझकर खेला जा रहा था। असली वजन कम होने के बावजूद कागजों पर वजन बढ़ाकर दिखाया गया। इससे सप्लायर को हर बार ज्यादा भुगतान मिलता रहा।
टेंडर में गड़बड़ी
शिकायतकर्ता का कहना है कि टेंडर प्रक्रिया में प्रतिस्पर्धा के नियमों का पालन नहीं हुआ। ऑनलाइन टेंडर प्रक्रिया में भी गड़बड़ी की बात सामने आई है। इसमें एक कंप्यूटर ऑपरेटर की भूमिका पर भी सवाल उठे हैं।
अधिकारियों पर आरोप
शिकायतकर्ता के मुताबिक इससे सरकार को करोड़ों रुपए का नुकसान हुआ है। उन्होंने मांग की है कि दोषी अधिकारियों और सप्लायर के खिलाफ आपराधिक प्रकरण दर्ज हो। साथ ही भविष्य में पारदर्शी सप्लाई व्यवस्था बनाने की भी मांग की गई है।
आगे क्या होगा
चीता प्रोजेक्ट को लेकर कूनो नेशनल पार्क की पहचान पूरी दुनिया में बनी थी। ऐसे में भ्रष्टाचार के आरोपों ने इस प्रोजेक्ट की साख पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं। अब सबकी नजरें इस बात पर टिकी हैं कि EOW कब और किस स्तर पर कार्रवाई करता है।
यह खबरें भी पढ़ें...
कूनो के बाद कहां होगा चीतों का नया घर? गुजरात-एमपी के अभ्यारण्यों के बीच होड़
कूनो से निकला चीता बंध बारैठा से किया गया रेस्क्यू, वापस कूनो भेजा गया
नया वन्यजीव प्रयोग: बाघों की मौत के बीच चीता मिशन, क्या तैयार है एमपी?
राजस्थान में चीता प्रोजेक्ट को लेकर सुगबुगाहट, NTCA की टीम ने शुरू किया जंगल का सर्वे
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
By Jitendra Shrivastava
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज
By Sanjay Dhiman
अस्पताल का लैब बोतलों में भ्रूण : कोरबा के लाइफ केयर हॉस्पिटल में कौन सा खेल? कोर्ट को भी नहीं मिला जवाब
By VINAY VERMA
RCA चुनाव में बड़ा उलटफेर, राजेंद्र राठौड़ के बेटे पराक्रम सिंह ने छोड़ा मैदान
By Ashish Bhardwaj
वेदांता ग्रुप को जल्द नया और युवा नेतृत्व मिलेगा: प्रिया अग्रवाल हेब्बर हो सकती हैं उत्तराधिकारी, कौन सी जिम्मेदारी मिलेगी?
By Arohi Raj
हाईकोर्ट की फटकार से जागा स्वास्थ्य विभाग: सचिव अमित कटारिया पर लगा जुर्माना, लापरवाही में कांकेर CMHO सस्पेंड
By Umeshwari Baghel