BJP के वरिष्ठ नेता बोले- 'गैर हिंदू महिला को नहीं मिलना चाहिए लाड़ली बहना योजना के एक्स्ट्रा 250 रुपए'

Jitendra Shrivastava | Aug 02, 2024, 18:04 IST
Share
thesootr
thesootr

मध्यप्रदेश में बीजेपी के वरिष्ठ नेता और पूर्व सांसद ने लाड़ली बहना योजना को लेकर चौंकाने वाला बयान दिया है। उनका कहना है कि जो रक्षाबंधन मनाते हैं उन्हें ही एक्स्ट्रा 250 रुपए का लाभ मिलना चाहिए, गैर हिंदू बहना को इसका लाभ नहीं मिलना चाहिए...

BHOPAL. मध्य प्रदेश की मोहन यादव सरकार ने लाड़ली बहना योजना में रक्षाबंधन पर अलग से 250 रुपए देने का ऐलान किया है। 10 अगस्त को मध्यप्रदेश की लाड़ली बहना के बैंक अकाउंट में 1250 के बजाए 1500 रुपए आने वाले हैं। अब इसे लेकर बीजेपी के सीनियर लीडर और पूर्व सांसद रघुनंदन शर्मा ने बड़ा और चौंकाने वाला बयान दिया है। उन्होंने रक्षाबंधन नहीं मनाने वाली महिलाओं यानी गैर हिंदू महिलाओं को लाड़ली बहना योजना के अलग से 250 रुपए देने पर ऐतराज जाहिर किया है।

पूर्व सांसद रघुनंदन शर्मा ने जताई आपत्ति

बीजेपी के वरिष्ठ नेता और पूर्व सांसद रघुनंदन शर्मा ने गैर हिंदू महिलाओं को रक्षाबंधन के अवसर पर 250 रुपए देने पर आपत्ति जताई है। रघुनंदन शर्मा ने कहा कि जो इस त्यौहार को मानते हैं उनके खाते में ही पैसे जाने चाहिए। वहीं जो इस त्यौहार का विरोध करते हैं, हिंदू त्योहारों को स्वीकार नहीं करते, रक्षाबंधन का पर्व नहीं मानते हैं, जिनके जीवन में इस त्योहार के कोई मायने नहीं है। ऐसे लोगों को राशि देने का कोई अर्थ नहीं है हम गलत कर रहे हैं। इसे रोककर इसकी समीक्षा की जानी चाहिए।

सीएम बहनों के प्रति सकारात्मक सोच रखते हैं

पूर्व सांसद रघुनंदन शर्मा ने कहा कि सीएम मोहन यादव बड़े उदार व्यक्ति हैं वे बहनों के प्रति सकारात्मक सोच रखते हैं। रक्षाबंधन को पर्व के रूप में मानने वालों को इसका लाभ मिलना चाहिए। उन्होंने कहा मेरा आग्रह है कि रक्षाबंधन त्योहार में जो विश्वास करते हैं, जो रक्षाबंधन का त्यौहार मनाते हैं, इस राशि का लाभ उनको ही मिलना चाहिए, जो इसे स्वीकार नहीं करते उनके लिए इस राशि का कोई मतलब नहीं है।

त्योहार के अवसर पर खर्च में बढ़ोतरी होनी चाहिए

पूर्व सांसद रघुनंदन शर्मा का कहना है कि सीएम डॉ. मोहन यादव ने उदारता को बढ़ाया है। सीएम मोहन काफी संवेदनशील हैं। इसी संवेदनशीलता के कारण ही उन्होंने कहा है कि रक्षाबंधन के अवसर पर महिलाओं के खर्च में बढ़ोतरी होनी चाहिए। इस वजह से ही लाड़ली बहना योजना की राशि में बढ़ोतरी की है। इसे किसी और ढंग से नहीं लेना चाहिए।

thesootr links

  • मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
  • छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
  • रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • सीएम मोहन यादव
  • लाड़ली बहना योजना
  • BJP
  • रक्षाबंधन
  • पूर्व सांसद रघुनंदन शर्मा
  • गैर हिंदू महिला
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज

By Sanjay Dhiman

UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज