लाड़ली बहना योजना : आज बहनों के खाते में आएगी 14वीं किस्त, सीएम ने सोशल मीडिया पर दी बधाई

Sandeep Kumar | Jul 05, 2024, 07:00 IST
Share
STYLESHEET THESOOTR - 2024-07-05T065809.013
STYLESHEET THESOOTR - 2024-07-05T065809.013

मध्य प्रदेश की महिलाओं के खाते में आज लाड़ली बहना योजना की 14वीं किस्त की राशि ट्रांसफर की जाएगी। मोहन सरकार किस्त के रूप में 9 हजार 455 करोड़ से अधिक की राशि बहनों के खाते में ट्रांसफर करेगी...

मध्य प्रदेश की सवा करोड़ से ज्यादा बहनों के बैंक खातों में एक बार फिर खुशी की घंटी बजने वाली है। प्रदेश में महिलाओं के लिए संचालित लाड़ली बहना योजना ( Ladli bahana Yojana ) की 14वीं किस्त 5 जुलाई यानी आज शुक्रवार को उनके खातों में ट्रांसफर की जाएगी। इस किस्त के रूप में योजना में शामिल सभी महिलाओं को 1250 रुपए की राशि भेजी जाएगी।

जानकारी के मुताबिक इसको लेकर प्रदेश सरकार को करीब 9 हजार 455 करोड़ रुपए खर्च करने होंगे। आपको बता दें कि पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के कार्यकाल में शुरू की गई इस योजना के शुरुआत में एक हजार रुपए प्रति माह दिया गया था। जिसे बाद में बढ़ाकर 1 हजार 2 सौ 50 रुपए कर दिया गया है।

X के जरिए सीएम मोहन ने दी बधाई

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शुक्रवार को जारी होने वाली राशि की जानकारी दी है। उन्होंने प्रदेश की बहनों को बधाई देते हुए लिखा है कि 5 जुलाई को फिर बहनों के खातों में 1250 रुपए की राशि पहुंचने वाली है। उन्होंने यह क्रम जारी रहने का आश्वासन भी दिया है।

नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने उठाए सवाल

लाड़ली बहना योजना की राशि में बढ़ोतरी न किए जाने पर विपक्ष ने सवाल उठाए हैं। नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने बजट प्रावधानों पर टिप्पणी देते हुए कहा कि बहनों से वादा किया गया था कि उन्हें 3 हजार रुपए मिलेंगे, लेकिन बजट में बड़े प्रावधानों के बीच राशि को नहीं बढ़ाया गया है। यह प्रदेश की आधी आबादी के साथ बीजेपी का छल है।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

sandeep mishr
sandeep mishr

Tags:
  • सीएम डॉ. मोहन यादव
  • लाड़ली बहना योजना
  • पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान
  • Ladli Bahana Yojana
  • 14वीं किस्त 5 जुलाई
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई