10 तारीख निकल गई, लाड़ली बहनों के खाते खाली रह गए: किस्त में देरी पर जीतू ने सरकार को घेरा
Rohit Sahu | Apr 11, 2025, 11:39 IST
mp ladli bahana yojana
मध्यप्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने लाड़ली बहना योजना की किस्त में देरी और 3हजार रुपए प्रतिमाह देने के अधूरे वादे को लेकर प्रदेश सरकार पर निशाना साधा है।
लाड़ली बहना योजना को लेकर मध्यप्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने एक बार फिर शिवराज और अब मोहन सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने योजना की मासिक किस्त ट्रांसफर में देरी और 3 हजार रुपए तक बढ़ाने के वादे पर सरकार की चुप्पी को लेकर तीखे सवाल खड़े किए हैं। बता दें लाड़ली बहनों के खाते में सरकार हर बार 10 तारीख तक पैसे डालती थी हालांकि इस बार यह राशि अभी तक नहीं आई है।
![ladli behna yojana the sootr]()
पटवारी ने दावा किया कि बीजेपी सरकार ने विधानसभा में खुद स्वीकार किया है कि 1250 रुपए प्रतिमाह की सहायता राशि को 3 रुपए तक बढ़ाने का कोई प्रस्ताव नहीं है। इससे यह स्पष्ट होता है कि सरकार सिर्फ वादे करती है लेकिन उन्हें निभाने का कोई इरादा नहीं रखती।
पटवारी ने आरोप लगाया कि सरकार ने अब तक 15 हजार 748 महिलाओं के नाम उनके निधन के बाद योजना से हटा दिए हैं। इसके साथ ही पहले से ही 60 साल की आयु पूरी करने वाली करीब 3 लाख 19 हजार 991 महिलाओं के नाम पोर्टल से गायब कर दिए गए हैं।
कांग्रेस अध्यक्ष ने राज्य सरकार से पुनः मांग की है कि योजना की आयु सीमा 21 वर्ष से घटाकर 18 वर्ष की जाए और अधिकतम आयु सीमा 60 से बढ़ाकर 65 वर्ष की जाए। साथ ही उन्होंने योजना में 3 हजार रुपए प्रतिमाह भुगतान का वादा पूरा करने की मांग भी दोहराई है।
पटवारी ने अपने पोस्ट में आरोप लगाया कि बीजेपी ने सिर्फ वोट के लिए झूठ बोला और अब लाड़ली बहनों (Ladli Bahna yojana) को उनके अधिकार से वंचित किया जा रहा है। उन्होंने सीएम डॉ. मोहन यादव से मांग की है कि वादा निभाएं और तुरंत 3 हजार रुपए प्रतिमाह की राशि जारी करें।
यह भी पढ़ें: लाड़ली बहना योजना का फर्जी फायदा: महिलाओं के नाम पर लिया 20 लाख का लोन
यह भी पढ़ें: Ladli Behna Yojana : लाड़ली बहनों के लिए आ गई बड़ी खुशखबरी, योजना की 23वीं किस्त इस दिन...
thesootr links
ladli behna yojana the sootr
पटवारी बोले- अब तो 10 तारीख पर भी बहनों के खाते खाली
पीसीसी चीफ जीतू पटवारी (Jitu Patwari) ने अपने एक्स (पूर्व ट्विटर) पोस्ट में लिखा कि पहले 10 तारीख को लाड़ली बहनों के खातों में राशि आने की सूचना बड़े-बड़े होर्डिंग्स में दिखाई देती थी। अब 10 तारीख को भी उनके खाते खाली रह गए। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि क्या सरकार के पास पैसा नहीं बचा या फिर नीयत बदल गई?
लाड़ली बहना योजना की किस्त को लेकर पहले बड़े-बड़े होर्डिंग देखने को मिलते थे, लिखा रहता था, "लाड़ली बहनों 10 तारीख आ रही है!"
लेकिन, इस बार 10 तारीख को लाड़ली बहनों के खाते में पैसे ही नहीं आए! क्या कर्ज में कमी हो गई या सरकार की नीयत बदल गई?
वैसे भी @BJP4MP विधानसभा में मुकर… pic.twitter.com/8iQNdC6C2F
— Jitendra (Jitu) Patwari (@jitupatwari) April 11, 2025
सरकार नहीं निभाना चाहती वादा
अब तक 15 हजार 748 महिलाओं के नाम सूची से हटाए गए
कांग्रेस नेता ने की आयु सीमा घटाने और राशि बढ़ाने की मांग
भाजपा पर लगाया लाड़ली बहनों से धोखा करने का आरोप
यह भी पढ़ें: लाड़ली बहना योजना का फर्जी फायदा: महिलाओं के नाम पर लिया 20 लाख का लोन
यह भी पढ़ें: Ladli Behna Yojana : लाड़ली बहनों के लिए आ गई बड़ी खुशखबरी, योजना की 23वीं किस्त इस दिन...
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava