Ladli Behna Yojana : लाड़ली बहनों के लिए कई सौगात लेकर आया है जून, 1250 रुपए के अलावा...

Sourabh Bhatnagar | Updated:
Share
THESOOTR
THESOOTR

लाड़ली बहना योजना की 25वीं किस्त को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आया है। जून का ये महीना बहनों के लिए खास होने वाला है। चलिए आपको बताते हैं हम ऐसा क्यों कह रहे हैं।

जून का महीना दस्तक दे चुका है और इसी के साथ मध्य प्रदेश की लाखों महिलाओं की निगाहें एक बार फिर से लाड़ली बहना योजना (Ladli Behna Yojana) की अगली किस्त पर टिक गई हैं। इस बार इस योजना की 25वीं किस्त जारी की जाएगी, जिसके तहत 1.27 करोड़ महिलाओं के बैंक खातों में ₹1250 की राशि डाली जाएगी। आपको बता दें कि ये महीना बहनों के लिए खास होने वाला है। चलिए आपको बताते हैं हम ऐसा क्यों कह रहे हैं।

इस बार मिलेगा गैस सिलेंडर का अतिरिक्त लाभ

इस बार सरकार ने योजना से जुड़ी 26 लाख महिलाओं को गैस सिलेंडर की रिफिलिंग के लिए भी अलग से राशि देने का निर्णय लिया है।
₹450 की राशि सीधे उनके बैंक खातों में ट्रांसफर की जाएगी।

📌 यह लाभ सिर्फ उन्हीं महिलाओं को मिलेगा जो प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना से जुड़ी हुई हैं।

रक्षाबंधन पर मिलेगा बहनों को तोहफा

हाल ही में रीवा जिले में आयोजित महिला सम्मेलन में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने घोषणा की कि रक्षाबंधन के अवसर पर लाड़ली बहनों को अतिरिक्त सहायता राशि दी जाएगी। साथ ही उन्होंने कहा कि अगले तीन वर्षों में इस राशि को ₹3000 प्रति माह किया जाएगा।

15 जून तक आएगी 25वीं किस्त

  • हर महीने की 10 तारीख तक भुगतान होने की पुरानी परंपरा को अब थोड़ा बदला गया है।
  • सरकार द्वारा तय नई व्यवस्था के तहत अब हर महीने की 15 तारीख के आसपास राशि जारी की जाती है।
  • अप्रैल में 16 तारीख को और मई में 15 तारीख को किस्तें आई थीं। अनुमान है कि 25वीं किस्त 15 जून 2025 तक खातों में आ सकती है।
खबर यह भी...एमपी के इन जिलों में लाड़ली बहना योजना से हटे महिलाओं के नाम, ये वजह आई सामने

बंद नहीं होगी योजना

अप्रैल में राज्य सरकार में मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने इस योजना को लेकर महत्वपूर्ण जानकारी दी थी, जिसमें कहा गया था कि लाड़ली बहना योजना बंद नहीं होगी। इस योजना की राशि हर महीने की 10 से 16 तारीख के बीच ट्रांसफर की जाएगी, और सरकार अपनी सुविधा के अनुसार इन तारीखों के बीच खातों में राशि ट्रांसफर करेगी।

अन्य राज्यों में मिल रही है अधिक राशि

लाड़ली बहना योजना की नींव साल 2023 में मध्य प्रदेश में रखी गई थी, जिसका उद्देश्य राज्य की महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाना था। योजना की शुरुआत में पात्र महिलाओं को हर महीने 1000 रुपए की सहायता राशि दी जाती थी, जिसे बाद में बढ़ाकर 1250 रुपए कर दिया गया। यह बदलाव महिलाओं की जरूरतों और महंगाई को देखते हुए किया गया था। हालांकि अब ऐसी जानकारियां सामने आ रही हैं, जो चौंकाने वाली हैं।

अन्य राज्यों में इसी तरह की योजनाओं के अंतर्गत महिलाओं को इससे कहीं अधिक आर्थिक सहायता दी जा रही है। इससे यह सवाल उठने लगे हैं कि जब अन्य राज्य अपनी महिलाओं को बेहतर वित्तीय समर्थन दे सकते हैं, तो क्या मध्य प्रदेश में भी राशि को और बढ़ाया जा सकता है? यह तुलना न केवल महिलाओं के बीच चर्चा का विषय बनी हुई है, बल्कि सामाजिक और राजनीतिक स्तर पर भी इसकी गूंज सुनाई दे रही है।

खबर यह भी...लाड़ली बहना पर जोर इसलिए लाड़ली लक्ष्मी योजना कमजोर, हजारों बेटियों तक नहीं पहुंची किस्त

महिलाओं के मिलते हैं 15,000 रुपए साल

लाड़ली बहना योजना का मुख्य उद्देश्य मध्य प्रदेश की महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाना है। इस योजना के तहत 21 से 60 वर्ष तक की विवाहित महिलाओं को हर महीने 1000 रुपए की मदद दी जाती थी, जिसे बाद में बढ़ाकर 1250 रुपए कर दिया गया। यह राशि महिला के जीवन स्तर को सुधारने और उन्हें स्वावलंबी बनाने में मदद करती है। अब इस योजना के तहत महिलाएं सालाना 15,000 रुपए प्राप्त कर रही हैं।

ग्राफिक्स के जरिए समझें योजना से जुड़ी जरूरी बातें

b5e59ffe-742
b5e59ffe-742


67bd872a-ad8
67bd872a-ad8




कौन कर सकता है आवेदन

98400dd9-a31
98400dd9-a31


कौन नहीं कर सकता आवेदन

fed72786-cf5
fed72786-cf5


कैसै करें आवेदन

89911514-d1e
89911514-d1e


90928d3a-90b
90928d3a-90b


खबर यह भी...महिलाओं ने कहा- लाड़ली बहना के पैसे वापस ले लो, लेकिन गांव से हटाओ शराब दुकान

लाड़ली बहना योजना के लाभार्थियों के लिए हेल्पलाइन

लाड़ली बहना योजना के तहत अपना नाम चेक करने के लिए महिलाएं मध्य प्रदेश की आधिकारिक वेबसाइट https://cmladlibahna.mp.gov.in/ पर जाकर अपनी आवेदन स्थिति देख सकती हैं। वहां पर उन्हें अपना आवेदन नंबर या सदस्य समग्र क्रमांक दर्ज करना होगा और फिर OTP के माध्यम से अपनी स्थिति की जांच करनी होगी।

thesootr links

MP News लाड़ली बहना योजना | क्या है लाड़ली बहना योजना | Madhya Pradesh government | WOMEN EMPOWERMENT MP | MP News ladli behna yojana installment | Bhopal News | News

Tags:
  • MP News
  • लाड़ली बहना योजना
  • Ladli Behna Yojana
  • Madhya Pradesh government
  • मोहन यादव
  • मध्य प्रदेश
  • क्या है लाड़ली बहना योजना
  • MP News लाड़ली बहना योजना
  • WOMEN EMPOWERMENT MP
AICC ने राष्ट्रीय सचिवों की नई सूची जारी की: एमपी-राजस्थान में 4-4 और छत्तीसगढ़ में 2 नेताओं को मिली जिम्मेदारी, देखें लिस्ट

By Sumit Kumar

AICC ने राष्ट्रीय सचिवों की नई सूची जारी की: एमपी-राजस्थान में 4-4 और छत्तीसगढ़ में 2 नेताओं को मिली जिम्मेदारी, देखें लिस्ट
भोपाल में महिला एशियन हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी में भारत की धमाकेदार शुरुआत, मलेशिया को 4-1 से हराया, डेब्यू मैच में चमकी पूजा

By Sandeep Kumar

भोपाल में महिला एशियन हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी में भारत की धमाकेदार शुरुआत, मलेशिया को 4-1 से हराया, डेब्यू मैच में चमकी पूजा
अटल प्रोग्रेस-वे का रास्ता 3 बार बदला, फिर भी किसानों की जमीन पर संकट, बोले- जान दे देंगे, जमीन नहीं

By Ratan Kumar Mishra

अटल प्रोग्रेस-वे का रास्ता 3 बार बदला, फिर भी किसानों की जमीन पर संकट, बोले- जान दे देंगे, जमीन नहीं
ट्विशा केस: जेल में समर्थ-गिरिबाला को खतरे की आशंका, वकील ने उठाए सवाल, CBI की 60 दिन की मोहलत का भी विरोध

By Sumit Kumar

ट्विशा केस: जेल में समर्थ-गिरिबाला को खतरे की आशंका, वकील ने उठाए सवाल, CBI की 60 दिन की मोहलत का भी विरोध
CG Top News : छत्तीसगढ़ में IAS-IPS अफसरों के प्रमोशन , PCCF की बेटी की शादी में वनकर्मियों की ड्यूटी पर विवाद; AIIMS का स्पीड डेटिंग इवेंट बंद

By Umeshwari Baghel

CG Top News : छत्तीसगढ़ में IAS-IPS अफसरों के प्रमोशन , PCCF की बेटी की शादी में वनकर्मियों की ड्यूटी पर विवाद; AIIMS का स्पीड डेटिंग इवेंट बंद
IPS राजेश कुकरेजा को जेल विभाग की अतिरिक्त जिम्मेदारी, DIG वित्त के साथ अब संभालेंगे जेल उप महानिरीक्षक का प्रभार

By

IPS राजेश कुकरेजा को जेल विभाग की अतिरिक्त जिम्मेदारी, DIG वित्त के साथ अब संभालेंगे जेल उप महानिरीक्षक का प्रभार
48 दिन से सड़क पर अभ्यर्थी, अब विधानसभा में गूंजेगी आवाज, शिक्षक भर्ती पर सरकार से जवाब तलब

By Atul Dwivedi

48 दिन से सड़क पर अभ्यर्थी, अब विधानसभा में गूंजेगी आवाज, शिक्षक भर्ती पर सरकार से जवाब तलब