नए साल में इस दिन आएगी लाड़ली बहना योजना की 20वीं किस्त, तुरंत जानिए
Sourabh Bhatnagar | Jan 03, 2025, 15:56 IST
ladli behna yojana
लाड़ली बहना योजना की 20वीं किस्त का बहनों को इंतजार है। इससे जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आई है। राज्य सरकार इस दिन महिलाओं के खातों में राशि जमा कर सकती है।
मध्य प्रदेश की लड़ली बहनों के लिए साल 2025 उम्मीदों से भरा है। बीते दिनों पेश किए गए सप्लीमेंट्री बजट में लाड़ली बहना योजना के लिए 465 करोड़ और लाड़ली लक्ष्मी योजना के लिए 85 करोड़ रुपए आवंटित किए गए हैं। यह राशि मुख्य बजट के अतिरिक्त है। इसका मतलब है कि लाड़ली बहना योजना आने वाले समय में भी जारी रहेगी।
पिछले कुछ महीनों से महीने की 10 तारीख के आस पास ही महिलाओं के खातों में किस्त की रकम आ रही है। खबरों की मानें तो इस बार मोहन सरकार महीने की 10 तारीख से पहले महिलाओं के खातों में पैसे ट्रांसफर कर सकती है। हालांकि, इस बार भी राशि में कोई बदलाव नहीं होगा और हर बहन को 1250 रुपए ही दिए जाएंगे। महिला बाल विकास मंत्री निर्मला भूरिया ने विधानसभा सत्र में स्पष्ट किया कि मासिक राशि में फिलहाल कोई वृद्धि नहीं की जाएगी।
आपको बता दें कि मध्य प्रदेश सरकार ने नए साल 2025 की शुरुआत एक बड़े कर्ज के साथ की है। सरकार ने 1 जनवरी को खुले बाजार में दो चरणों में कुल 5000 करोड़ रुपए का कर्ज लिया है, जिससे राज्य पर कुल कर्ज का आंकड़ा अब 3.75 लाख करोड़ रुपए से अधिक हो गया है। यह कर्ज भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के ई-कुबेर सिस्टम के माध्यम से लिया गया है।
दरअसल, मुख्यमंत्री लाड़ली बहाना योजना की शुरुआत राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री और मौजूदा केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने साल 2023 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले की थी। आपको बता दें कि योजना की पहली चार किस्तों में महिलाओं के खातों में 1-1 हजार रुपए की राशि ट्रांसफर की गई थी। इसके बाद किस्त की राशि बढ़ाकर 1,250 कर दी गई। तब से इस योजना के तहत हर महीने महिलाओं को 1250 रुपए की राशि भेजी जाती है। आपको बता दें कि मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना का लाभ राज्य की करीब 1.29 करोड़ महिलाओं को मिल रहा है।
बहनों को किस्त का इंतजार
जानकारी के अनुसार, मध्य प्रदेश सरकार ने लाड़ली बहना योजना की किस्त भेजने और कर्मचारियों के एरियर का भुगतान करने के लिए 5 हजार करोड़ रुपए का कर्ज लिया है। इससे लड़ली बहनों को जल्द ही 20वीं किस्त मिलने की उम्मीद है। 19वीं किस्त दिसंबर महीने में 11 तारीख को ट्रांसफर की गई थी, और अब बहनों को जनवरी की किस्त का बेसब्री से इंतजार है।
कब आएगी अगली किस्त?
3.75 लाख करोड़ रुपए का कर्ज
कब शुरू हुई थी योजना?
FAQ
- 1. लाड़ली बहना योजना की अगली किस्त कब आएगी?
5 जनवरी से 10 जनवरी के बीच ट्रांसफर होने की उम्मीद है। - 2. इस बार महिलाओं को कितनी राशि मिलेगी?
महिलाओं के खाते में 1250 रुपए ट्रांसफर किए जाएंगे। - 3. क्या योजना की मासिक राशि बढ़ाई जाएगी?
नहीं, मंत्री निर्मला भूरिया ने कहा है कि मासिक राशि में वृद्धि नहीं होगी। - 4. योजना के लिए बजट में कितना अतिरिक्त आवंटन हुआ है?
सप्लीमेंट्री बजट में 465 करोड़ लाड़ली बहना योजना और 85 करोड़ लाड़ली लक्ष्मी योजना के लिए आवंटित हुए हैं। - 5. कितनी महिलाओं को किस्त का लाभ मिलेगा?
मध्य प्रदेश की 1.29 करोड़ महिलाएं इस योजना का लाभ उठाएंगी।
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
By VINAY VERMA