Ladli bahana Yojana : 1.29 करोड़ लाड़ली बहनों के लिए जरूरी खबर, जानें कब आएगी 13वीं किस्त

Sandeep Kumar | Updated:
Share
STYLESHEET THESOOTR - 2024-06-02T122318.309.jpg
STYLESHEET THESOOTR - 2024-06-02T122318.309.jpg

12वीं किस्त जारी करते हुए सीएम मोहन यादव ने कहा कि रघुकुल रीत सदा चली आई, प्राण जाए पर वचन न जाई। भाजपा जो वादा करती है उसे पूरा भी करती है।

मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना ( Ladli bahana Yojana ) की 1.29 करोड़ लाभार्थी बहनों के लिए महत्वपूर्ण खबर है।सीएम मोहन यादव ने योजना की 12वीं किस्त के 1250 रुपए करोड़ों बहनों के खातों में भेज दिए है। अब अगली किस्त जून में जारी होगी। संभावना है कि 4 जून को लोकसभा चुनाव के नतीजे आने के बाद 13वीं किस्त जारी की जा सकती है।

इस तारीख को आएगी 13वीं किस्त


दरअसल, लाड़ली बहना योजना ( Ladli bahana Yojana ) के नियम के तहत, हर महीने की 10 तारीख को करोड़ों बहनों के खाते में 1250 रुपए भेजे जाते है, लेकिन बीते कई महीनों से किस्त समय से पहले जारी की जा रही है। हाल ही में 12वीं किस्त 10 की जगह 4 मई को खातों में भेजी गई । इससे पहले चैत्र नवरात्र ( मार्च ) और गुड़ी पड़वा ( अप्रैल ) को देखते हुए 10वीं-11वीं किस्त 1 मार्च और 5 अप्रैल को खातों में भेजी गई थी। अब अगली किस्त 10 जून को जारी की जाएगी। संभावना है कि 4 जून को लोकसभा चुनाव के नतीजों के चलते 13वीं किस्त भी समय से पहले भेजी जा सकती है, हालांकि अभी अधिकारिक तौर पर पुष्टि होना बाकी है।

बंद नहीं होगी कोई भी योजना: सीएम मोहन यादव


12वीं किस्त जारी करते हुए सीएम मोहन यादव ( CM Mohan Yadav ) ने कहा कि रघुकुल रीत सदा चली आई, प्राण जाए पर वचन न जाई। भाजपा जो वादा करती है उसे पूरा भी करती है। भाजपा सिर्फ वादा नहीं करती हैं बल्कि निभाती भी है। ये भाजपा की जुबान है मोदी जी का समय है। कांग्रेस के लोग रोज दिन गिनते रहते हैं। इस महीने आ गए, अगले महीने नहीं आएंगे। तुम रोते रहो हम अपनी बहनों को पैसे पहुंचाते रहेंगे।

3000 रुपए देने का हुआ था वादा


इससे पहले एक चुनावी सभा को संबोधित करने सीएम ने कहा था कि आप लोग चिंता मत कीजिए। हम एक योजना बंद नहीं करेंगे। लाड़ली बहना योजना के तहत आपको पैसा मिलता रहेगा। चुनाव खत्म होने के बाद योजना में छूटे लोगों के नाम जोड़े जाएंगे। हर महीने की 10 तारीख को बहनों के बैंक खाते में राशि जमा हो जाएगी और यदि छुट्टी अथवा अन्य किसी कारण से ऐसा संभव नहीं हुआ तो पहले जमा हो जाएगी। विधानसभा चुनाव से पहले सरकार ने घोषणा की थी कि यह राशि धीरे-धीरे बढ़ा कर 3000 कर दी जाएगी।

पिछले साल मई में शुरू हुई थी लाड़ली बहना योजना


लाड़ली बहना योजना पिछली शिवराज सिंह चौहान सरकार द्वारा मई 2023 में शुरू की गई थी। इसमें 21 से 60 वर्ष की विवाहित महिलाओं को 1000 रुपए देने का फैसला किया गया था और फिर इसकी पहली किस्त 10 जून को जारी की गई थी।



thesootr links




सबसे पहले और सबसे बेहतर खबरें पाने के लिए thesootr के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें। join करने के लिए इसी लाइन पर क्लिक करें

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें



Tags:
  • सीएम मोहन यादव
  • लाड़ली बहना योजना
  • Ladli Bahana Yojana
  • 13वीं किस्त
  • अगली किस्त 10 जून को जारी
बाबा बागेश्वर पर नरम पड़े बाबा रामदेव, बोले- छोटे भाई और शिष्य जैसे हैं, हमारी डांट को उन्होंने प्यार माना

By Sandeep Kumar

बाबा बागेश्वर पर नरम पड़े बाबा रामदेव, बोले- छोटे भाई और शिष्य जैसे हैं, हमारी डांट को उन्होंने प्यार माना
जनवरी में प्री-बोर्ड, फरवरी में बोर्ड! आखिर कब तैयारी करेंगे छात्र, MP बोर्ड के परीक्षा शेड्यूल पर उठे सवाल

By Arohi Raj

जनवरी में प्री-बोर्ड, फरवरी में बोर्ड! आखिर कब तैयारी करेंगे छात्र, MP बोर्ड के परीक्षा शेड्यूल पर उठे सवाल
महादेव सट्टा कांड: वकील हिमांशु की 60 करोड़ की कथित डील, क्या ED-CBI अफसरों और जजों तक जुड़े हैं तार?

By Umeshwari Baghel

महादेव सट्टा कांड: वकील हिमांशु की 60 करोड़ की कथित डील, क्या ED-CBI अफसरों और जजों तक जुड़े हैं तार?
SMS अस्पताल में 70 लाख का क्यू सिस्टम बेअसर, पर्ची पर QR कोड, मरीज कतार में और जिम्मेदारों ने साधी चुप्पी

By Raghvendra Singh Rathore

SMS अस्पताल में 70 लाख का क्यू सिस्टम बेअसर, पर्ची पर QR कोड, मरीज कतार में और जिम्मेदारों ने साधी चुप्पी
CG Patwari Bharti 2026: पटवारी भर्ती का रास्ता साफ, कंप्यूटर डिप्लोमा को लेकर सरकार ने स्पष्ट किया नियम

By Umeshwari Baghel

CG Patwari Bharti 2026: पटवारी भर्ती का रास्ता साफ, कंप्यूटर डिप्लोमा को लेकर सरकार ने स्पष्ट किया नियम
स्कूलों में साउंड बॉक्स से प्रार्थना मंजूर नहीं, लाउड स्पीकर खरीदने का दबाव, फंड नहीं तो शिक्षक अपनी जेब से करें इंतजाम!

By VINAY VERMA

स्कूलों में साउंड बॉक्स से प्रार्थना मंजूर नहीं, लाउड स्पीकर खरीदने का दबाव, फंड नहीं तो शिक्षक अपनी जेब से करें इंतजाम!
ऊपर मवेशियों का चारा, नीचे करोड़ों का पिटारा! MP के खेत से नोटों की तीन बोरियां लेकर लौटी नागपुर पुलिस

By Sandeep Kumar

ऊपर मवेशियों का चारा, नीचे करोड़ों का पिटारा! MP के खेत से नोटों की तीन बोरियां लेकर लौटी नागपुर पुलिस