खुशखबरी, जून में बढ़कर आएगी लाड़ली बहनों की 13वीं किस्त! इस दिन खाते में डलेंगे पैसे, अब जुड़ेंगे बचे हुए नाम

Pratibha ranaa | Jun 06, 2024, 08:35 IST
Share
Ladli Behna
Ladli Behna

मध्‍य प्रदेश की 1.29 करोड़ लाड़ली बहनों के लिए खुशखबरी हैं। लाड़ली बहनों के खाते में 13वीं किस्त जल्द ही आएगी। इससे पहले 4 मई को पैसे खाते में डाल दिए गए थे।

देश में लोकसभा चुनाव खत्म हो गए है। अब मध्य प्रदेश की सभी लाड़ली बहनों को 13वीं किस्त का बेसब्री से इंतजार है। अगर आप भी इस योजना की लाभार्थी महिला है, तो आपके लिए खुशखबरी है। लाड़ली बहना योजना की 13वीं किस्त जल्द ही जारी होगी। जानकारी के मुताबिक 10 जून तक महिलाओं के बैंक खाते में राशि ट्रांसफर कर दी जाएगी। (Ladli Behna Yojana 13th Installment )

क्या बढ़कर आएगी अगली किस्त ?

प्रदेश की 1.29 करोड़ लाभार्थी बहनों के लिए एक खुशखबरी है। जून महीने की शुरुआत हो चुकी और लाड़ली बहनों को अब 13वीं किस्त के 1250 रुपए का इंतजार है। लाड़ली बहनों की अगली किस्त 10 जून तक खाते में जारी होगी। खबरें है कि इस बार महिलाओं के खाते में 1250 रुपए से बढ़कर 1500 रुपए आएंगे। हालांकि इसकी कोई अधिकारिक घोषणा नहीं हुई है।

चुनाव के बाद जुड़ेंगे बचे हुए नाम- CM

दरअसल सीएम मोहन यादव ने लोक सभा चुनाव में प्रचार के दौरान गुना में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि हम एक योजना बंद नहीं करेंगे। लाड़ली बहना योजना के तहत आपको पैसा मिलता रहेगा। चुनाव खत्म होने के बाद योजना में छूटे लोगों के नाम जोड़े जाएंगे।

पात्र महिलाएं ऐसे चेक करें सूची में अपना नाम

  • लाड़ली बहना योजना की नीचे दी गई वेबसाइट पर जाएं।
  • https://cmladlibahna.mp.gov.in/
  • वेबसाइट के होमपेज पर अंतिम सूची के लिंक पर क्लिक करें।
  • अपने जिले और तहसील का नाम सिलेक्ट करें।
  • ब्लॉक और ग्राम पंचायत का नाम चुनें।
  • अब लाड़ली बहना योजना लिस्ट आपकी स्क्रीन पर दिखाई देगी। इसमें आप अपना नाम चेक कर सकते हैं।

5 मार्च 2023 को शुरू हुई थी योजना

मध्यप्रदेश में शिवराज सरकार ( Chief Minister Ladli Behna Yojana ) के समय मई 2023 में लाड़ली बहना योजना शुरू की गई थी। लाड़ली बहना योजना 5 मार्च 2023 को शुरू की थी। जून के महीने से लाड़ली बहनों के खाते में एक- एक हजार रुपए आने लगे थे। बता दें शिवराज सरकार ने 1 हजार रुपए से इस योजना की शुरुआत की थी।

3000 रुपए देने का हुआ था वादा

इससे पहले एक चुनावी सभा को संबोधित करने सीएम ने कहा था कि आप लोग चिंता मत कीजिए। हम एक योजना बंद नहीं करेंगे। लाड़ली बहना योजना के तहत आपको पैसा मिलता रहेगा। चुनाव खत्म होने के बाद योजना में छूटे लोगों के नाम जोड़े जाएंगे। हर महीने की 10 तारीख को बहनों के बैंक खाते में राशि जमा हो जाएगी और यदि छुट्टी अथवा अन्य किसी कारण से ऐसा संभव नहीं हुआ तो पहले जमा हो जाएगी। विधानसभा चुनाव से पहले सरकार ने घोषणा की थी कि यह राशि धीरे-धीरे बढ़ा कर 3000 कर दी जाएगी।

thesootr links

सबसे पहले और सबसे बेहतर खबरें पाने के लिए thesootr के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें। join करने के लिए इसी लाइन पर क्लिक करें

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • लाड़ली बहना योजना
  • Ladli Behna Yojana
  • Ladli Behna Yojana 13th Installment
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच