Ladli behna Yojana : इंतजार खत्म, सीएम मोहन ने जारी की योजना की 24वीं किस्त, ऐसे करें चेक

Sourabh Bhatnagar | May 15, 2025, 14:36 IST
Share
Ladli Behna Yojana Installment Update
Ladli Behna Yojana Installment Update

मध्‍य प्रदेश में लाड़ली बहना योजना के तहत महिलाओं के खाते में 1 हजार 250 रुपए की किस्त ट्रांसफर की गई है। बता दें कि सीएम मोहन यादव ने ये किस्त सीधी से जारी की है।

Ladli Behna Yojana : मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आज गुरुवार को सीधी जिले से प्रदेश की 1 करोड़ 27 लाख लाड़ली बहनों के बैंक खातों में लाड़ली बहना योजना की 24वीं किस्त के रूप में 1250 रुपए ट्रांसफर किए। इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना और सिलेंडर रिफिलिंग योजना की मई महीने की किस्त भी एक साथ सिंगल क्लिक के माध्यम से लाभार्थियों के खातों में भेज दी। इससे पहले, इस योजना की 23वीं किस्त 16 अप्रैल 2025 को जारी की गई थी।

51ba1af6-ead
51ba1af6-ead


रीवा को दी सौगात

इससे पहले मुख्यमंत्री ने रीवा जिले के दिव्यगवां में आयोजित कार्यक्रम में जलगंगा संवर्धन अभियान के अंतर्गत ₹7.50 करोड़ की लागत से निर्मित 501 खेत तालाब और मुनगा वन का शुभारंभ किया। साथ ही ₹50.73 करोड़ के विभिन्न विकास कार्यों का भूमिपूजन और लोकार्पण किया।

किस्त जारी होने पर ऐसे चेक करें स्टेटस

  • सबसे पहले मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना की आधिकारिक वेबसाइट https://cmladlibahna.mp.gov.in/ पर जाएं।
  • होमपेज पर उपलब्ध ‘आवेदन एवं भुगतान’ की स्थिति वाले विकल्प पर क्लिक करें।
  • रजिस्टर्ड महिला लाभार्थी के रूप में लॉगिन करना होगा, जिसके लिए लाड़ली बहना आवेदन संख्या या सदस्य समग्र संख्या भरनी होगी।
  • पंजीकृत मोबाइल नंबर पर भेजा गया OTP प्राप्त करें।
  • लॉगिन के लिए आवेदन संख्या या सदस्य समग्र संख्या, कैप्चा कोड भरें और OTP मंगाएं।
  • मोबाइल नंबर पर प्राप्त OTP दर्ज करके ‘खोजें’ विकल्प पर क्लिक करें।
  • आपकी स्क्रीन पर ‘आवेदन और किस्त की स्थिति’ का विवरण प्रदर्शित होगा।
  • इसी प्रक्रिया से आप आसानी से जांच सकते हैं कि आपके खाते में लाड़ली बहना योजना की किस्त ट्रांसफर हुई है या नहीं।

कौन ले सकता है योजना का लाभ?

✅ महिला मध्यप्रदेश की मूल निवासी हो
✅ महिला विवाहित, विधवा, तलाकशुदा या परित्यक्ता हो
✅ महिला की उम्र 21 वर्ष या उससे अधिक हो
✅ महिला स्वयं या परिवार का कोई सदस्य आयकरदाता न हो
✅ परिवार के पास 5 एकड़ से कम कृषि भूमि हो

ये नहीं ले सकते योजना का लाभ

  • जिन महिलाओं के परिवार में कोई सदस्य सरकारी नौकरी करता हो, चाहे वह स्थायी हो, संविदा पर हो या पेंशन प्राप्त करता हो, उन्हें लाड़ली बहना योजना का लाभ नहीं मिलेगा।
  • जो महिलाएं पहले से किसी अन्य सरकारी योजना से हर महीने 1250 रुपए या उससे अधिक राशि प्राप्त कर रही हैं, वे भी इस योजना के दायरे से बाहर हैं।
  • जिनके परिवार में वर्तमान या पूर्व सांसद या विधायक हों, वे इस योजना का लाभ नहीं उठा सकतीं।
  • यदि परिवार का कोई सदस्य सरकारी बोर्ड, निगम, मंडल आदि का अध्यक्ष, संचालक या सदस्य हो, तो योजना का लाभ नहीं मिलेगा।
  • परिवार में कोई स्थानीय निकाय का चुना हुआ जनप्रतिनिधि हो (पंच और उपसरपंच को छोड़कर), तो भी यह योजना उपलब्ध नहीं होगी।
  • जिन परिवारों के पास कुल मिलाकर 5 एकड़ से अधिक खेती की जमीन हो, वे योजना के लिए पात्र नहीं माने जाएंगे।
  • जिनके नाम पर कोई चार पहिया वाहन (ट्रैक्टर को छोड़कर) रजिस्टर हो, वे भी योजना के लाभ से वंचित रहेंगे।

लाड़ली बहना योजना के लिए आवेदन प्रक्रिया इस प्रकार है:

  • आवेदन ऑनलाइन पोर्टल या मोबाइल ऐप के जरिए भरे जा सकेंगे।
  • आवेदन करने से पहले आवेदिकाओं को “आवेदन हेतु आवश्यक जानकारी का प्रपत्र” भरना होगा, जो कैम्प, ग्राम पंचायत, वार्ड कार्यालय या आंगनवाड़ी केंद्र में उपलब्ध होगा।
  • भरे गए प्रपत्र की ऑनलाइन प्रविष्टि संबंधित कैम्प प्रभारी द्वारा की जाएगी और सफल आवेदन पर प्रिंटेड रसीद प्रदान की जाएगी, जो SMS या व्हाट्सएप पर भी मिलेगी।
  • इस प्रक्रिया में आंगनवाड़ी कार्यकर्ता भी सहायता करेंगी।
  • आवेदन पत्र भरने की पूरी प्रक्रिया निशुल्क होगी।

योजना की शुरुआत और अब तक की प्रगति

2023 में हुई थी योजना की घोषणा

  • लाड़ली बहना योजना की शुरुआत 2023 में हुई थी।
  • प्रारंभिक चरण में ₹1000 की सहायता मिलती थी, जिसे बढ़ाकर ₹1250 कर दिया गया।
  • योजना का उद्देश्य है: आर्थिक रूप से कमजोर महिलाओं को मासिक सहायता देकर उन्हें सशक्त बनाना।

अन्य राज्यों में महिलाओं को मिल रही ज्यादा सहायता

राज्यमासिक सहायता राशि
मध्यप्रदेश₹1250
महाराष्ट्र₹1500
हरियाणा₹2100
कर्नाटक₹2000 (लगभग)
झारखंड₹1800 (लगभग)
🔹 एमपी में योजना की शुरुआत जरूर हुई, लेकिन अब कई राज्यों में इससे ज्यादा राशि मिल रही है।

गेम चेंजर बनी योजना

मध्य प्रदेश की लाड़ली बहना योजना ने राजनीतिक परिदृश्य में नया मोड़ दिया है। प्रदेश सरकार ने इस योजना की शुरुआत 15 मार्च 2023 को की थी, जो विधानसभा चुनाव में बीजेपी के लिए एक महत्वपूर्ण गेमचेंजर साबित हुई। इस योजना के तहत महिलाओं को सीधे आर्थिक सहायता प्रदान कर उनकी जीवन गुणवत्ता सुधारने का प्रयास किया गया, जिससे महिलाओं का जनाधार मजबूत हुआ और राजनीतिक माहौल में इसका बड़ा प्रभाव पड़ा। लाड़ली बहना योजना ने न केवल महिलाओं को आर्थिक सशक्तिकरण दिया, बल्कि चुनावी रणनीति में भी इसने अहम भूमिका निभाई।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

MP News लाड़ली बहना योजना | एमपी लाड़ली बहना योजना | क्या है लाड़ली बहना योजना | sidhi | MP News | CM मोहन यादव

Tags:
  • MP News
  • लाड़ली बहना योजना
  • Ladli Behna Yojana
  • मोहन यादव
  • Mohan Yadav
  • मध्य प्रदेश
  • एमपी लाड़ली बहना योजना
  • क्या है लाड़ली बहना योजना
  • MP News लाड़ली बहना योजना
  • CM मोहन यादव
  • सीधी
  • sidhi
Gold Silver Price: दिवाली से पहले सोना 36 हजार और चांदी 1.54 लाख रुपए सस्ती, बढ़ी खरीददारी

By

Gold Silver Price: दिवाली से पहले सोना 36 हजार और चांदी 1.54 लाख रुपए सस्ती, बढ़ी खरीददारी
मध्यप्रदेश में वन भूमि डायवर्सन के लिए नया सरकारी एजेंट, वन विकास निगम के कमीशन और दोहरी व्यवस्था पर उठे सवाल

By Ramanand Tiwari

मध्यप्रदेश में वन भूमि डायवर्सन के लिए नया सरकारी एजेंट, वन विकास निगम के कमीशन और दोहरी व्यवस्था पर उठे सवाल
आईएएस इफ्फत आरा को दो अहम विभागों की जिम्मेदारी, राजस्व के साथ अब कोष एवं लेखा और पेंशन का काम भी संभालेंगी

By VINAY VERMA

आईएएस इफ्फत आरा को दो अहम विभागों की जिम्मेदारी, राजस्व के साथ अब कोष एवं लेखा और पेंशन का काम भी संभालेंगी
इंदौर-भोपाल-उज्जैन बनेंगे रोजगार के बड़े केंद्र: 2047 तक 20 लाख नए अवसर पैदा करने का लक्ष्य, सीएम यादव ने बताया पूरा प्लान

By Sandeep Kumar

इंदौर-भोपाल-उज्जैन बनेंगे रोजगार के बड़े केंद्र: 2047 तक 20 लाख नए अवसर पैदा करने का लक्ष्य, सीएम यादव ने बताया पूरा प्लान
मध्यप्रदेश के युवाओं के लिए बड़ी खबर! इंदौर-भोपाल-उज्जैन में 20 लाख रोजगार का प्लान, जानिए कब मिलेगा काम

By Sandeep Kumar

मध्यप्रदेश के युवाओं के लिए बड़ी खबर! इंदौर-भोपाल-उज्जैन में 20 लाख रोजगार का प्लान, जानिए कब मिलेगा काम
मध्य प्रदेश विद्युत नियामक आयोग को 22 महीने से स्थायी अध्यक्ष का इंतजार, चार बार बढ़ी आवेदन की तारीख

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश विद्युत नियामक आयोग को 22 महीने से स्थायी अध्यक्ष का इंतजार, चार बार बढ़ी आवेदन की तारीख
MP में ओबीसी आरक्षण पर कानूनी और सियासी लड़ाई तेज, सुप्रीम कोर्ट पहुंची सरकार, तो कांग्रेस ने दिल्ली में बुलाई बैठक

By Ramanand Tiwari

MP में ओबीसी आरक्षण पर कानूनी और सियासी लड़ाई तेज, सुप्रीम कोर्ट पहुंची सरकार, तो कांग्रेस ने दिल्ली में बुलाई बैठक